समाचार

पंजाबी सिंगर मीका सिंह पर लगे संगीन आरोप, दुबई की जेल में हैं कैद

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: पंजाबी सिंगर मीका सिंह का विवादों से पुराना नाता है, लोग उनके गानों की वजह से तो उनको जानते ही हैं लेकिन आए दिन मीका ऐसा कुछ ना कुछ कर देते हैं की वो सुर्खियों में आ जाते हैं। और एक बार फिर से मीका ने ऐसा कुछ कर दिया है कि वो खबरों में तो आए हैं लेकिन उनकी मुश्किले भी बढ़ गई हैं।

बता दें की इन दिनों मीका सिंह दुबई में थे और वहां पर उनको हिरासत में ले लिया गया है। और वजह बताई गई है यौन शोषण। दरअसल मीका सिंह पर एक 17 साल की ब्राजीलियन लड़की ने यह आरोप लगाया है। हालांकी आधिकाकर रूप से इस बात की कोई पुष्टी नहीं की गई है।

खबरों की मानें तो मीका सिंह एक कार्यक्रम के चलते दुबई गए हुए थे, जहां पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई और बुधवार की रात को करीब तीन बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिस लड़की ने मीका पर ये इल्जाम लगाया है वो एक मॉडल है।

युवती ने मीका पर आरोप लगाए हैं कि मीका उनको अश्लील फोटोग्राफ्स भेजते थे, जिसके चलते उसने शिकायत दर्ज कराई फिलहाल मीका को वहां से जमानत कराने का काम चल रहा है।

पहले भी रहा है विवादों से नाता

बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब मीका इस तरह के किसी विवाद में फंसे हैं।

  • सबसे पहले वो साल 2006 में राखी सावंत को जबरदस्ती किस करने को लेकर विवादों में घिरे थे, और तब राखी सावंत ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था।
  • साल 2014 में हिट एंड रन के केस में भी मीका के नाम पर केस दर्ज हुआ था।
  • साल 2015 में किसी फंक्शन के दौरान डॉक्टर पर हाश उठाने को लेकर भी मीका को गिरफ्तार किया जा चुका है।

मीका के भाई दलेर मेंहदी पर भी लगे हैं आरोप

बता दें कि अकेले मीका ही नहीं बल्कि उनके भाई दलेर मेंहदी पर भी मानव तस्करी करने के आरोप लग चुके हैं और साल 2018 में ही उनको पंजाब की पटियाला कोर्ट ने दलेर को इस मामले में दोषी पाते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। फिलहाल वो बेल पर जेल से बाहर हैं।

Back to top button