बॉलीवुड

तो क्या सच में है झूठा है प्रियंका-निक का प्यार?, परिवार वालों ने ऐसे दिया करार जवाब

जहां एक तरफ प्रियंका और निक जोनस की वेडिंग पार्टी का जश्न चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इस रंग में भंग एक मैगजीन ने डाल दिया है। जी हां, एक विश्वस्तरीय मैगजीन ने प्रियंका और निक जोनस के अस्तित्व यानि उनके प्यार पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, जिसे लेकर दोनों के परिवार वाले काफी भड़कते हुए नजर आए। इस मैगजीन को जवाब देते हुए निक जोनस के भाई और भाभी ने जमकर आलोचना की। प्रियंका और निक जोनस ने हाल ही में विवाह किया है, जिसका जश्न अभी चल रहा है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

प्रियंका और निक जोनस के प्यार की तारीफ जहां पूरी दुनिया कर रही है, तो वहीं एक मैगजीन की पत्रकार ने एक विवादित आर्टिकल लिख दिया है, जिसको लेकर उनकी जमकर भले ही आलोचना हो रही है, लेकिन इससे उनकी लाइफ पर बड़ा असर पड़ सकता है। शादी के अभी कुछ दिन ही हुए है कि प्रियंका और निक जोनस के प्यार पर बड़ा सवाल ही उठ गया। सवाल ही नहीं मैगजीन ने पूरी तरह से इस प्यार को फरेब बता डाला है। मैगजीन ने प्रियंका और निक जोनस के प्यार पर 1000 शब्दों का आर्टिकल लिखा है, जोकि उन दोनों के प्यार को तार तार कर रहा है।

क्‍या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का प्‍यार सच्चा है?

नामी मैगजीन ने जो आर्टिकल लिखा है उसका टाइटल है कि क्‍या प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का प्‍यार सच्चा है? जी हां, इस आर्टिकल को अगर आप ध्यान से पढ़ेंगे तो उसमें यह लिखा गया है कि निक ने प्रियंका से मजबूरी में शादी की है। इन दोनों का प्यार सच्चा नहीं, बल्कि एक फरेब है, जिसे प्रियंका चोपड़ा ने अंजाम दिया है। इतना ही नहीं, इस आर्टिकल के आखिरी में निक जोनस को सलाह दी गई है कि यदि आप यह आर्टिक पढ़ रहे हैं, तो इस रिश्ते से जल्दी से जल्दी बाहर निकल आएं।

निक के भाई और होने वाली भाभी ने दिया करारा जवाब

मैगजीन को जबाव देते हुए निक जोनस के भाई ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह बहुत वाहियात है और द कट को शर्म आनी चाहिए कि किसी ने ऐसे घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया। साथ ही बड़े भाई ने यह भी लिखा कि जो निक और प्रियंका के बीच है उसे खूबसूरत प्यार कहते है। इसके अलावा निक की होने वाली भाभी ने भी मैगजीन को करारा जवाब देते हुए लिखा कि यह बहुत ज्यादा गलत है और बहुत घटिया हरकत है। साथ ही उन्होंने लिखा कि मैं बहुत निराश हूं कि ‘द कट’ ने किसी को ऐसी घटिया बातें लिखने का प्लेटफॉर्म दिया।

मुंबई में आयोजित होगा ग्रैंड रिसेप्शन

प्रियंका और निक जोनस ने शादी के बाद रिसेप्शन आयोजन करने का प्लान बनाया है, जिसमें से एक दिल्ली में आयोजित हो चुका है, लेकिन दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा, जोकि बॉलीवुड फैमिली के लिए होगा। प्रियंका और निक रिसेप्शन के बाद हनीमून प्लान करेंगे, जिसके बाद दोनों अपनी शादीशुदा लाइफ में व्यस्त हो जाएंगे।

यह भी पढ़े :  वेडिंग पार्टी : प्रियंका-निक को पीएम मोदी ने दिया यह खास गिफ्ट, जिसे देखकर झूम उठी देसी गर्ल

Back to top button