बॉलीवुड

वेडिंग पार्टी : प्रियंका-निक को पीएम मोदी ने दिया यह खास गिफ्ट, जिसे देखकर झूम उठी देसी गर्ल

साल 2018 की सबसे बड़ी रिसेप्शन पार्टी अगर प्रियंका और निक के वेडिंग पार्टी को कहा जाए तो इसमें किसी को हर्ज नहीं होगा। जी  हां, प्रियंका और निक के वेडिंग पार्टी में देश के पीएम ने शिरकत की, जिससे यह साल की सबसे बड़ी वेडिंग पार्टी बन गई। पीएम मोदी न सिर्फ प्रियंका और निक के वेडिंग पार्टी में शामिल हुए, बल्कि इस दौरान वे दोनों के लिए एक खास तौहफा लेकर आएं, जिसको जानने के लिए उनके फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं। अभी तक आप प्रियंका और निक के वेडिंग पार्टी में पीएम मोदी की तस्वीरें देख रहे होंगे, लेकिन हम आपको गिफ्ट के बारे में बताएंगे। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

मंगलवार को हुए प्रियंका और निक के वेडिंग पार्टी में जहां एक तरफ लोगों की निगाहे दूल्हे दुल्हन पर थी, तो वहीं  दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री मोदी पर थी। पीएम मोदी के पार्टी में शामिल होने से वहां का माहौल बदल गया और लोगों में एक अलग ही उत्साह नजर आया। पीएम मोदी पार्टी में कड़ी सुरक्षा के बीच गए थे। इतना ही नहीं, पीएम मोदी को स्टेज तक ले जाने का काम खुद प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने किया। मधु पीएम मोदी को अपने साथ स्टेज पर लेकर पहुंची और वहां प्रियंका और के साथ खूब बातचीत हुई।

पीएम मोदी ने दिया ये खास गिफ्ट

प्रियंका और निक के वेडिंग पार्टी में पीएम मोदी काफी ज्यादा उत्साहित दिखें। इस दौरान पीएम मोदी ने इस खूबसूरत कपल को आशीर्वाद देने के साथ एक खास तौहफा दिया। पीएम मोदी ने प्रियंका और निक को दो गुलाब दिया, जोकि बहुत ही खास गिफ्ट है। याद दिला दें कि पीएम मोदी ऐसे ही दो गुलाब लेकर विराट और अनुष्का के रिसेप्शन में भी शामिल हुए थे। बताया जाता है कि पीएम मोदी अक्सर दो गुलाब भेंट करते हैं, क्योंकि फूल से जीवन में उमंग भरती हैं।

रिसेप्शन पार्टी के दौरान ऐसे रोमांटिक दिखें प्रियंका और निक

रिसेप्शन पार्टी के दौरान प्रियंका और निक एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जी हां, प्रियंका और निक बार बार अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए नजर आएं। प्रियंका और निक एक साथ बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रहे हैं। इतना ही नहीं, प्रियंका और निक एक से बढ़कर एक लुक देते हुए नजर आएं। प्रियंका और निक का परिवार भी इस मौके पर बहुत ही ज्यादा खुश लग रहे थे।

मुंबई में होगा दूसरा रिसेप्शन

प्रियंका और निक के वेडिंग पार्टी का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में होगा, जोकि बॉलीवुड फैमिली के लिए होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक रिसेप्शन विदेश में भी होगा, जब प्रियंका और निक विदेश वापस जाएंगे। बता दें कि बॉलीवुड के इस रिसेप्शन पार्टी में बड़े बड़े दिग्गजों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Back to top button