बॉलीवुड

बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने ऑनस्क्रीन किए थे ये भी काम

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय से ये साबित कर दिया कि अगर आपमें हुनर है तो आपको सफल बनने से कोई भी नहीं रोक सकता है। 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने के बाद प्रियंका ने बॉलीवुड में कदम रखा था, हालांकि बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए काफी मेहनत करी, यहां तक की उन्होंने फिल्मों में साइड रोल तक किए, लेकिन कहते हैं ना हुनर को उसकी पहचान मिल ही जाती है। वहीं हुआ प्रियंका के साथ भले ही प्रियंका ने फिल्मों में साइड रोल किया हो लेकिन लोगों के दिल में उन्होंने जगह बना ली थी। आज आलम ये है कि प्रियंका सिर्फ बॉलीवुड में नहीं बल्कि ह़ॉलीवुड में भी एक जानी मानी हस्ती बन गई हैं। बना दें कि सफलता के लिए प्रियंका ने किसिंग सीन से तौबा भी नहीं किया, प्रियंका ने कई बार अपने करियर में ऐसे हॉट सीन दिए हैं। तो चलिए आपको बताते हैं प्रियंका के उन किसिंग सींस के बारे में।

अंदाज (2003)

साल 2003 में आई फिल्म अंदाज में पहली बार प्रियंका ने किसिंग सीन दिया था , इस फिल्म में वो अक्षय कुमार के साथ नजर आई थी, बता दें कि प्रियंका और अक्षय की इस फिल्म के बाद से दोनों का नाम साथ में जोड़ाजाने लगा था और ट्विंकल खन्ना को भी प्रियंका से दिक्कत होने लगी थी। बता दें कि अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा का गाना ‘आयेगा मजा अब बरसात का’ बॉलीवुड के हॉट सॉग्स की कैटेगिरी में आता है।

कमीने (2009)

साल 2009 में आयी फिल्म कमीने में प्रियंका और शाहिद कपूर एक साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते दिखे थे। यहां तक की इन दोनों के फिल्म में कई इंटीमेट सीन भी थे जिनमें से एक किसिंग सीन ने काफी सुर्खयिा भी बटोरी थी। फिल्म के दौरान ये भी कहा गया था कि दोनों एक दूसरे से रियल लाइफ में भी इश्क फरमाने लगे हैं।

अंजाना अंजानी (2010)

शाहिद कपूर के साथ किसिंग सींस अभी खबरो में बने ही हुए थे कि एक बार फिर से प्रिंयका सुर्खियों में छा गई। और इस बार भी वजह थी उनके किसिंग सीन, फिल्म में प्रियंका और रणवीर के बीच हुआ किसिंग सीन इतना सिजलिंग था कि उसके चर्चे होना लाजमी थे। बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका ने एक नहीं बल्कि रणवीर के साथ दो किसिंग सीन दिए थे और दोनो ही किसिंग सीनों ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

सात खू-न माफ (2011)

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म सात खू-न माफ तो आपको याद ही होगी इस फिल्म में प्रियंका सात अलग-अलग किरदारों में नजर आई थी। इस फिल्म में प्रियंका ने ना सिर्फ किसिंग सीन किया था बलकि इरफान खान के साथ अपने सेक्स सीन को लेकर भी खबरों में रही थी।

क्वांटिको (2015)

देसी गर्ल ने अमेरिकन टीवी शो क्वांटिकों में बेहद अहम किरदार निभाया  था इस किरदार की पूरी दुनिया में काफी चर्चा हुई थी और इसी किरदार से उन्हें हॉलीवुड में खास पहचान मिली। इस फिल्म में प्रियंका काफी हॉट अवतार में नजर आई साथ ही अमेरिकन कोएक्टर से साथ उनके इंटीमेट और किसिंग सीन भी काफी चर्चा में रहे थे।

Back to top button