अध्यात्म

एक रोटी में छिपा है आपकी सारी परेशानियों का हल, करें ये उपाय

हमारे जीवन में रोटी का बहुत महत्व है। हर कोई इस दुनिया में काम रोटी कमाने के लिए ही करता है। यह रोटी जो आपका पेट भरती है यही आपकी किस्मत भी चमका सकती है। हिंदु धर्म में कई ऐसे उपाय हैं जिन्हें करके किसी की भी किस्मत चमक सकती है। ऐसे में रोटी के लिए भी कई तरह के उपाय होते हैं जिन्हें करन स आप अपनी किस्मत बद सकते हैं। सबसे पहली बात यह जान लें कि खाना कभी भी वेस्ट ना करें। जिस रोटी को आप आराम से फेंक देते हैं वह किसी गरीब का पेट भर सकती है। पहली शुरुआत तो यहीं से करें की रोटी कचरे के डिब्बे में ना जाए। जितनी बन पड़े उतनी ही खाएं। अब आपको बताते हैं कि रोटी से आपकी किस्मत कैसे चमक सकती है।

घर की सुख शांति

रोटी घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए भी इस्तेमाल की जाती है। अगर आपके  घर में कलह चलती है फिर घर का माहौल बिगड़ा हुआ हो तो सीधा सरल उपाय करें। सबसे पहल  हर सुबह जो रोटी  बनें उसमें पहली रोटी गाय के लिए निकाल दें। इसके बाद रात में आखिरी रोटी कुत्ते के लिए निकाल दें। प्रतिदिन गाय और कुत्ते को स्वच्छ रोटी खिलाएंगे तो परिवार की कलह खत्म हो जाएगी।

राहु केतू की शांति

अगर आपकी कुंडली में राहुल और केतु की स्थिति आपको परेशान करती है या फिर उस स्थिति को आप मजबूत करना चाहते हैं तो भी रोटी का उपाय सही माना जाता है। इसक लिए हर रात की आखिरी रोटी सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिला दें। ऐसा माना जाता है कि 15 दिन तक लगातार ऐसा करने से लाभ मिलता है।

पितृदोष से बचें

पितृदोष से बचने के लिए भी रोटी का इस्तेमाल कारगर है। इसे अमावस्या की रात को करना चाहिए। सबसे पहले रोटी के साथ साथ खीर बना लें। इसके बाद खीर में रोटी लपेटकर कौओं को खिला दें। इससे भी बहुत जल्द लाभ मिलता है।

असफलता से बचें

अगर बार बार आपका काम बिगड़ जा रहा हो और आप असफल महसूस कर रहे हों तो रोटी में चीनी डाकर चीटियों को खिलाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में असफलता की बाधा हट जाएगी। आप अपने प्रयास में सफल होने लगेंगे।

सास बहु के रिश्ते के लिए

कई बार सिर्फ घर के कलह को दूर करने के लिए ही नहीं बल्कि आपसी रिश्ते को मजबूत करने के लिए भी रोटी का उपाय सही माना जाता है।सबसे पहले शनिवार के दिन इस चीज का ख्याल रखें। इस दिन जो पहली रोटी बनाए इसपर अपनी सास का नाम काली स्याही से लिख लें। इसके बाद इसे काले कुत्ते को खिलाएं। इससे सास और बहु क रिश्ते अच्छे हो जाते हैं।

बच्चे के लिए

कई बार बच्चों को नजर लग जाती है और ऐसे में वह खाना कम कर देते हैं। अगर आपके घर में ऐसा बच्चा हो जो खाना कम खाता हो तो ऐसा हो सकता है कि उसके ऊपर किसी नजर का साया हो। ऐसे में एक रोटी लें और सपर गुड़ रख कर ऊपर से 11 या 21 बार वार लें। इसके बाद यह रोटी किसी कुत्ते को खिला दें तो असर खत्म हो जाएगा और बच्चा अच्छे से खाने लगेगा।

यह भी पढ़ें :

Back to top button