बॉलीवुड

इस मामले में दीपिका और अनुष्का से भी आगे निकल गईं प्रियंका , जमकर हो रही तारीफ

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। हल्दी मेंहदी औऱ संगीत की रस्मों से शुरु हुआ शादी का यह कार्यक्रम बहुत ही खूबसूरती से पूरा हुआ। क्रिश्चियन रीति रिवाज से प्रियंका निक की बेटर हाफ बन गईं, लेकिन 2 दिंसबर को हिंदू रीति रिवाज से दोनो की शादी होगी। शादी के लिए दीपिका ने वेडिंग डेस्टिनेशन नहीं बल्कि अपना देश चुना है इस वजह से उनके पड़ोसी बहुत ही खुश हैं। प्रियंका बरेली में पली बढ़ी हैं और वह अपने मिट्टी के बहुत करीब हैं। उनके अपने ही देश में शादी करने के फैसले से उनके परिचित बहुत खुश हैं।

बरेली की बेटी प्रियंका

इस शहर में उनके पुराने परिचितों ने कहा कि बरेली की बेटी दिल से देसी है। वह चाहती तो दीपिका  और अनुष्का की तरह विदेश में शादी रचा सकती थी मगर उन्होंने अपना देश चुना। प्रियंका की एक पड़ोसी ने बताया कि प्रियंका के पिता कर्नल अशोक चोपड़ा सेना में थे। इस वजह से प्रिय़ंका में भी देश प्रेम की भावना कूट कूट कर भरी है। यही वजह है कि शादी के लिए विदेश में कोई शानदार जगह चुनने के बजाय अपने देश की भव्य और ऐतिहासिक जगह चुनी।

पड़ोसी हैं खुश

प्रियंका के एक और पड़ोसी ने कहा कि उन्होंने अपने देश मे शादी रचाई इस फैसले से सब बहुत खुश हैं। हमारे मन में आज भी चुलबुली प्रियंका की यादें ताजा हैं। अगर शादी के बाद वह बरेली आती हैं तो हम सबको बहुत खुशी होगी। बता दें कि उनके मोहल्ले के लोग चोपड़ा परिवार से बहुत घूलेमिले थे। किसी भी बीमारी का इलाज उनके पिता डॉ. चोपड़ा कर दिया करते थे। इस वजह से भी लोग इस परिवार को अपना बहुत करीबी मानते हैं।

पुराने घर में लगी लाइट

बता दें कि उनके बरेली के पुराने घर में अंधेरा था क्योंकि प्रियंका अपने पूरे परिवार के साथ जोधपुर मे शादी में व्यस्त हैं। उनके पुराने घर में शाम तक सजावट नहीं थी। सिटी मिजिस्ट्रेट  को जैसे ही इस बारे में पता चला उन्होंनेन समाजसेवियों से पहल की और फिर प्रियंका के घर पर सजावट की गई। बता दें कि प्रियंका चोपमड़ा का पुराना मकान बरेली के कुंवरपुर मोहल्ले में सिटी स्टेशन के ठीक सामने है।

दूसरी तरफ उम्मेद भवन पैलेस दुल्हन की तरह सजाया गया है। शाम को 5 बजे का समय शादी का रखा गया है। दोनों ने क्रिश्चियन वेडिंग के बाद कॉकटेल पार्टी की। इसके बाद प्रियंका ने जमकर डांस किया। इस फंक्शन में प्रियंका ने घूमर डांस भी किया। इस कार्यक्रम में प्रियंका ने अबुजानी संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लंहगा पहना था।

क्रिश्चियन रिवाज से बनीं मिसेज जोनास

मेहंदी की रस्म में प्रियंका के साथ साथ निक के हाथों में भी मेहंदी लगी और उसमें प्रियंका का नाम लिखा गया। इन रस्मों के पाद पार्टी में 150 तरह के खास व्यंजन मेहमानों को परोसे गए। पार्टी में मानसी स्कॉट, शेनॉन परेरा ने बैंड नेम लाइव परफॉर्मेंस दी। इस रस्म में सोफी टर्नर ने ब्लैक रंग का लंहगा पहन रखा था जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। क्रिश्चियन रीति रिवाज के बाद हिंदु परंपरा के तहत निक और प्रियंका सात फेरे लेंगे। यह रस्में जोधपुर में ही होंगी।

यह भी पढ़ें

Back to top button