विशेष

दीपवीर के रिसेप्शन पर लगा हस्तियों का मेला, देखें उनके रिसेप्शन की एक्सक्लूसिव तस्वीरें

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: दीपिका और रणवीर की शादी के जश्न अभी तक चल रहे हैं, इटली के लेक कोमों में शादी करने के बाद दोनों भारत वापस आए और दोनों की शादी की पार्टीज शुरू हो गई। बता दें कि भले ही दोनों की शादी में केवल घर वाले ही शामिल हुए हों लेकिन भारत वापस आकर उन्होंने अपने हर दोस्त और हर करीबी को अपनी खुशी का हिस्सा बनाया।

शादी के बाद दीपवीर ने चार पार्टियां दी, जिसमें सबसे पहले दोनों की शादी का रिसेप्शन दीपिका के होम टाउन बैंगलोर में दिया गया था। इसके बाद रणवीर की बहन ने २४ नवंबर को मुंबई में दोनों के लिए एक पार्टी आर्गेनाइज की , दीपावरी की शादी का तीसरा रिसेप्शन 28 नवंबर को मुंबई में होटल हयात में दिया गया। और आज दोनों ने अपनी शादी का तीसरा और मुंबई में दूसरा रिसेप्शन दिया है। दीपवीर के इस रिसेप्शन में कई बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए हैं।

बता दें कि दोनों के रिसेप्शन की तस्वीरें भी वायरल हो गई हैं। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने आज के रिसेप्शन की कुछ पिक्स शेयर की है जिसमें दीपिका रेड कलर की फुल गाउन में नजर आ रही हैं वहीं रणवीर ने ब्लैक कलर का थ्री पीस सूट पहन रखा है। दीपिका रेड कलर का गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। देखें तस्वीरें-

दोनों के रिसेप्शन में बलीवुडकी कई हस्तियों ने भी शिरकत करी है। जावेद अख्‍तर पत्‍नी शबाना आजमी के साथ दीपवीर के रिसेप्शन में पहुंचे हैं। वहीं सेंसर बोर्ड चीफ और गीतकार प्रसून जोशी, फिलम मेकर अब्‍बास मस्‍तान भी इस मौके पर शरीक हुए हैं।

बता दें कि इनके रिसेप्शनमें बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन रेखा भी पहुंची हैं और इस रिसेप्शन से उनके अपियरेंस ने चार चांद लगा दिए हैं। रेखा हमेशा की तरह सिल्क की साड़ी में नजर आई हैं और उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है। देखें तस्वीरें-ना सिर्फ फिल्मी जगत बल्कि खेल जगत के भी कई दिग्गज इनके रिसेप्शन पर नजर आए हैं।

ये भी पढ़ें :

रणवीर ने दीपिका को लेकर करी ऐसी बात की शर्म से लाल हो गई वो, देखें Video

दीपिका की शादी में पहनी जाने वाले ज्वैलरी की कीमत सुनकर आप भी हो जाएंगे शॉक्ड

Back to top button