बॉलीवुड

दीपिका की शादी में पहनी जाने वाले ज्वैलरी की कीमत सुनकर आप भी हो जाएंगे शॉक्ड

न्यूज़ट्रेंड एंटरटेनमेंट डेस्क: बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका और रणवीर सिंह आने वाली 14-15 तारीख तो शादी के बंधंन में बंध जाएंगे, दोनों की शादी इटली में सम्पन्न होगी।  जितना दीपिका और रणवीर अपनी शादी के लिए एक्साइटेड उससे भी कहीं ज्यादा एक्साइटेड हैं इनकें फैंस जो काफी लंबे समय से इनकी शादी का इंतजार कर रहे थे।

दीपिका और रणवीर की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बता दें कि इन दोनों की शादी की रस्में 2 दिन तक चलेंगी और इसकी तैयारियां काफी पहले से शुरू हो गई हैं। हाल ही में दीपिका के बंगलुरू स्थित घर में नंदी पूजा का आयोजन किया गया था और कल ही रणवीर के घर पर सत्यनारायण की पूजा और हल्दी की रस्में पूरी हुई हैं।

बॉलीवुड सेलेब्स की शादी से जुड़ी हर एक बात जानने के लिए उनके फैंस काफी बेचैन रहते हैं। बात चाहें उनकी शादी की रस्मों की हो, शादी के वेन्यू, मेन्यू  से लेकर वो अपनी शादी के दिन क्या पहनने वाले हैं हर कोई इसी बात को जानना चाहता है।

बता दें की दीपिका का लहंगा सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं, सब्यासाची नें बॉलीवुड के कई सेलेब्स के शादी के कासट्यूम डिजाइन करे हैं, ऐसे में  आप अंदाजा लगा सकते हैं कि दीपिका अपनी शादी वाले दिन कितनी खूबसूरत दिखने वाली हैं। कुछ दिन पहले ही दीपिका ने अपने लिए एक खूबसूरत मंगसूत्र भी खरीदा है।  जिसकी कीमत 20 लाख रूपए बताई जा रही है।

खबरों की मानें तो दीपिका ने अपनी शादी के लिए 1 करोड़ से ज्यादा की  ज्वैलरी ली है। साथ ही दीपिका ने अंधेरी स्थित ज्वैलरी स्टोर से रणवीर के लिए एक चेन भी खरीदी है। खबरों के मुताबिक जब दीपिका ये चेन खरीदने गई थी तो ज्वैलरी शॉप को लगभग आधे घंटे के लिए बंद कर दिया गया था।

खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी का न्यौता फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सिर्फ 4 खास लोगों को ही दिया है। एक सूत्र ने बताया कि दीपिका चाहती हैं उनकी तरफ से शाहरूख और फरहा खान लड़की पक्ष की साइड से शामिल हों, वहीं रणवीर की साइड से उनकी शादी में

मिड डे को एक सूत्र ने बताया है कि दीपिका चाहती है कि शाहरुख और फराह खान उनकी तरह से इस शादी में शामिल हो। इसी के साथ दीपिका और रणवीर चाहते है कि उनकी शादी में आदित्य चोपड़ा और संजय लीला भंसाली शादी में शामिल हों। बता दें कि शादी के बाद दीपिका और रणवीर 1 दिसम्बर को मुंबई में अपना शादी की रिसेप्शन पार्टी का आयोजन करेंगे।

शादी के महज 11 दिन बाद ही मां बनने जा रही है बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, नाम जानकर दंग रह जायेंगे

Back to top button