बॉलीवुड

मुश्किल में दीपवीर का शादी, फिर से मुंबई में लेने होंगे सात फेरे

दीपिका और रणवीर सिंह की शादी का खुमार उतरा नही है और 1 दिसंबर को वह अपनी शादी का आखिरी रिसेप्शन दे रहे हैं। हालांकि इनकी शादी में एक बड़ी दिक्कत आ गई है।ऐसा हो सकता है कि दीपिका और रणवीर को एक बार फिर से शादी करनी पड़े। ऐसा इसलिए है क्योंकि रणवीर और दीपिका ने इटली के लेक कोमो में 1 और 15 नंवबर को शादी की थी, लेकिन इसकी जानकारी वहां स्थित भारतीय दूतावास को नहीं दी थी। ऐसे  मे इनकी मैरिज लीगली रजिस्टर नहीं हुई है। अब दीपिका औऱ रणवीर को अपनी मैरिज रजिस्टर कराने के लिए मुंबई में सांकेतिक शादी करनी होगी।

नहीं रजिस्टर हुई है शादी

दीपिका और रणवीर अगर ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी शादी का मैरिज सर्टिफिकेट नहां बन पाएगा। यह कानून है जिसमें विदेशी विवाह अधिनियम 1969 के तहते अगर कोई भारतीय विदेश में जाकर शादी करता है और भारतीय दूतावास को इसकी जानकारी देता है तो ही इस शादी का मैरिज रेजिस्ट्रेशन होगा। इस दूतावास मे कई तरह की औपचारिकताएं पूरी करनी होती है। शादी करने वाले लड़के और लड़की के डॉक्यूमेंट्स की फाइल सहित शादी के कार्ड को भी प्रमाण के तौर पर जमा किया जाता है।

क्या है विदेशी विवाह अधिनियम

जो लोग यह प्रोसेस नहीं करते हैं उनके शादी के बाद उनके रजिस्ट्रेशन मे दिक्कत आती है। यही समस्या दीपिका और रणवीर के साथ भी है। अगर उन्होंने यह प्रक्रिया पूरी कर ली होती तो उन्हें दोबारा शादी नहीं करनी पड़ती। आरटीआई में स बात का खुलासा हुआ है। पंजाब और हरियाणा के एडवोकेट हेमंत कुमार ने इटली में भारतीय दूतावास में आरटीआई लगाई और पूछा था कि क्या रणवीर और दीपिका ने विदेशी विवाह अधिनियम 1969 के तहत शादी की है और क्टा इस शादी की जानकारी दूतावास को दी गई है।

एडवोकेट ने बताया कि बदले में उन्हें जवाब मिला कि रणवीर और दीपिका की शादी की कोई सूचना नहीं दी गई । इस लिहाज से उनकी शादी वहां रजिस्टर नहीं हुई है। बता दें कि दोनों की शादी का जश्न अब तक की शादी का सबसे बड़ा जश्न है। हल्दी, मेंहदी, संगीत, कोंकणी रिवाज, सिंधी रिवाज से विवाह और उसके बाद रिसेप्शन। इनकी तस्वीरें देख कर लोग मंत्रमुग्ध हो जा रहे हैं। बता दें कि 6 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने शादी की।

रणवीर हैं एक्साइटेड

रणवीर दीपिका से शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं।उन्होंने कहा कि वह अपने आप को बहुत भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें दीपिका जैसी जीवनसाथी मिली। रणवीर ने कहा कि जब उन्होंने दीपिका को डेट किया था वह तभी समझ गए थे कि उनके बच्चों की मां दीपिका की बनेगी। उन्होंने कहा कि मैंने दीपिका से कहा था की तुम जिसपल हां कहोगी हम उसी पल शादी कर लेंगे।बता दें कि उनका दूसरा रिसेप्शन मुंबई के ग्रैंड हयात में हुआ था। इसे में दोनों का रॉल लुक काफी पसंद किया गया।

इनकी शादी के बाद पहला रिसेप्शन दीपिका के होमटाउन बेंग्लुरु में दिया गया था और दूसरा रिसेप्शन मुंबई में। तीसरा रिसेप्शन बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि इसमें बॉलीवुड के कई बडे सितारे नजर आएगें।

यह भी पढ़ें

Back to top button