बॉलीवुड

देसी दूल्हा बनने को तैयार निक जोनास, ऐसे ले जाएंगे अपनी बारात

दिंसबर का महीना शुरु हो गया औऱ साल अंत होने को है, लेकिन बॉलीवुड में शादी का दौर अभी भी जारी है। एक तरफ जहां दीपिका औऱ रणवीर अपना आखिरी रिसेप्शन 1 दिसंबर को दे रहे हैं वहीं प्रिंयका और निक भी शादी के बंधन में 2 तारीख को बंधने जा रहे हैं। इस वक्त सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड भी इस हसीन कपल को दूल्हा औऱ दुल्हन बनते देखना चाह रहा है। हालांकि इनकी तस्वीरों के लिए भी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि दीपिका की तरह प्रिंयका ने भी मेहमानों के फोन पर बैन लगा दिया है। इसके सबसे खास बात यह है कि निक किस तरह से बारात लेकर जा रहे हैं।

बग्घी पर सवार होकर पहुंचेगे उम्मेद भवन

इनकी शादी पूरे हिंदू रीति रिवाज से होगी। इसमें मेंहदी, हल्दी की रस्म भी की जा रही है। सबसे खास बात यह है कि अमेरिकी रॉकस्टार नि जोनास पूरी तरह से देसी दूल्हे के रुप में नजर आएंगे। वह राजसी अंदाज में बग्घी पर सवार होकर वेडिंग पेलेस तक पहुचेंगे। पैलेस के आस पास बहुत  ही टाइट स्कियोरिटी रखी गई है।निक और प्रियंका ने शादी के लिए उम्मेद भवन पैलेस चुना है और इस वजह से यह पब्लिक के लिए बंद रहेगा।

एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

बता दें कि देसी गर्ल प्रियंका ने जोधपुर में शादी का फैसला कर अपने फैंस को खुश कर दिया है। प्रियंका निक के साथ जब एयरपोर्ट पहुंची तो उन्हें देखने के लिए फैंस बेताब हो गए और मीडिया ने जमकर दोनों का स्वागत किया। फैंस ने प्रियंका और निक का स्वागत किया तो वहीं प्रियंका भी हाथ जोड़े सबका सम्मान करती दिखीं।बता दें कि इस शादी में बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड का जमावड़ा भी लगने जा रहा है।

जोधपुर पहुंचे जो और सोफी

अमेरिका के फेमस सिंगर और निक के बड़े भाई जो जोनास अपनी मंगेतर और हॉलीवुड के फेमस स्टार सोफी टर्नर के साथ पहुंचे हैं। निक की तरह प्रियंका के ससुराल वालों ने भी देसी रंग चढ़ा लिया है। जो जहां कुर्ते पैजामें में नजर आए वहीं सोफी ने भी लाल रंग का सूट पहना हुआ था। प्रियंका चोपड़ा का ससुराल पूरा भरा परिवार हैं जिसमें कई लोग हैं।

ऐसा है प्रियंका का ससुराल

प्रियंका की सास और वनिक की मां का  डेनिस मिलर जोनास है और उन्हें प्यार से ममा जोनास कहा जाता  है। निक के पिचा पॉल केविन जोनास हैं। दोनों एक साथ फैमिली रेस्तरां भी चलाते हैं। प्रिंयका के बड़े जेठ नी निक के सबसे बड़े भाई हैं केविन जोनास। वह भी एक हिट सिंगर और एक्टर हैं।वहीं जो भी एक हिट सिंगर है। तीनों भाइयों ने मिलकर एक बैंड शुरु किया था जोनास ब्रदर और इनका पहला सॉन्ग था इट्स अबाउट टाइम।

प्रियंका की बड़ी जेठानी और केविन की पत्नी हैं डेनियल डेलिसा । वह भी अपने पति से एक साल बड़ी हैं। डेनियल एक रिएलिटी शो मे काम कर चुकी है। उन्होंने अपना काम हेयर ड्रेसर के तौर पर शुरु किया था। केविन और डैनियल की दो बेटियां हैं एलेना और वेलेंटिना। इस लिहाज से प्रिंयका की इन दो प्यारी बच्चियों की चाची  कहलाएंगी। बता दें कि 2 दिसंबर को प्रियंका और निक शादी के बंधन मे बंध जाएंगे।

यह भी पढ़ें

Back to top button