बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा की शादी की खुशियों में पुलिस ने दी दस्तक, दर्ज हुई रिपोर्ट

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी को बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में यह कपल पूरी धूमधाम से अपनी शादी की तैयारियों में जुटा है। साथ ही हर दिन जश्न का माहौल बना हुआ है। हालांकि इस बीच उनके साथ कुछ ऐसा है कि उनकी खुशियों को ग्रहण लग गया है। दरअसल प्रियंका और निक मुंबई के जूहू में पार्टी कर रहीं थीं। जूहू के रेस्त्रां के सामने बहुत सारे कैमरामैन प्रियंकी की तस्वीरें लेने के लिए खड़े थे। ऐसे में आने जाने का पूरा रास्ता ब्लॉक हो गया था। पार्टी में गाना बहुत जोर शोर से बज रहा था औऱ आस पास वालों की नींद खराब हो रही थी। ऐसे में किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर दीं।

मंगेतर के साथ पार्टी कर रहीं  थी प्रियंका

बता दें कि 2 दिसंबर को प्रियंका और निक शादी करने वाले हैं। इसके साथ ही 28 नंवबर स इनकी शादी के जश्न की शुरुआत हो चुकी है। प्रियंका और निक अपनी शादी को बहुत ही खास बनाना चाहते हैं। ऐसे में वह हर दिन यादगार बना रहे हैं। ऐसे में एक पार्टी ऑर्गनाइज की गई थी। ज्यादा शोर शराबे के चक्कर में वहां के लोगों की नींद खराब हो रही थी। ऐसे में मुंबई पुलिस को कॉल किया गया। जब पुलिस वहां पहुंची तो पता चला कि प्रियंका के साथ साथ निक जोनास, सृष्टि आर बहल, मुश्ताक शेख और परिणिती चोप़ड़ा पार्टी में मजे कर रहे थे।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

हालांकि पुलिस ने किसी को कुछ बोला नहीं बोला, लेकिन रेस्त्रां को बंद कर दिया । पुलिस को देखकर सारे सेलिब्रिटीज ने पार्टी बंद कर दी औऱ रेस्त्रां मैनेजर ने रेस्त्रां बंद कर दिया। प्रियंका की लेट नाइट पार्टी की शिकायत मुंबई पुलिस ने दर्ज कर ली है। साथ ही फोटोग्राफर्स को भी हिदायत दी गई है कि स्टार्स की फोटो लोने के चक्कर में दूसरों की नींद ना खराब करें।

जल्दी नहीं दिखेगी पिक

बता दें कि प्रिंयंका और निक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों का शादी हिंदू औऱ क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी कर रहे हैं। सभी ने दीपिका, सोनम, अनुष्का को दुल्हन बनते हुए देख लिया है और अब लोग प्रियंका को दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि प्रियंका ने खुद बहुत सावधानी बरती है कि समय से पहले उनकी शादी की पिक्स ना लीक हो।

गौरतलब है कि प्रियंका औऱ निक की शादी में बॉलीवुड औऱ हॉलीवुड स्टार्स का संगम होगा। प्रियंका की  खास दोस्त मेगन भी उनकी शादी में शामल हो रही हैं। वहीं जो औऱ जोसफ जोनास भी छोटे भाई की शादी में शामिल हो रहें। उन लोगों ने भी पूरी तरह से देसी रंग में खुद को समेट लिया है। प्रियंका और निक की डेटिंग की उड़ती उड़ती खबरों के बीच जब दोनों के रोके की खबर सामने आई तो लोगों के होश उड़ गए।  अब दोनों शादी करने जा रहे हैं।

बता दें कि प्रियंका की इससे पहले शाहिद कपूर, हरमन बावेजा, इनका अक्षय कुमार से इनका रिलेशन रहा है। ऐसे में सबको उम्मीद थी प्रियंका देसी गर्ल ही बनेगी, लेकिन अब प्रियंका ने विदेशी दुल्हनिया बनने का फैसला कर लिया है। 2 दिसंबर को इनकी शादी धूमधाम से होगी।

यह भी पढ़ेगी

Back to top button