Trending

Rashifal 26 November 2018: नवंबर के आखिरी सोमवार को भोलेनाथ इन तीन राशियों की खोलेंगे किस्मत

आज नवंबर महीने का आखिरी सोमवार है और हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं क्योंकि राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। नवंबर के आखिरी सोमवार को भोलेनाथ तीन राशि वालों पर विशेष कृपा करेंगे, जानने के लिए पढ़ें आज का Rashifal 26 November 2018

Rashifal 26 November 2018

Rashifal 26 November 2018

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज मेष राशि वालों की साहित्य एवं कला में रुचि रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। परिवार में किसी के साथ चल रहा संपत्ति विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिए जाने से घर का माहौल अच्छा रहेगा। रोग और शत्रु की प्रबलता होने पर भी शीघ्र नियंत्रण हो जाएगा। धन संचित करने में कुछ सफलता मिलेगी। आपके पुराने मित्रों से आपकी भेंट होगी जिनके साथ मिलकर आप पुरानी यादें ताजा करेंगे और उनके साथ घूमने-फिरने का आनंद लेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको रोमांटिक जीवन में रंग भरने में सफलता मिलेगी। बच्चों के साथ यात्रा पर जाना रोमांचक रहने की संभावना है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भोलेनाथ की कृपा से रुका हुआ धन मिलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पिता को स्वास्थ विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। किसी करीबी मित्र से इस बारे में खुल कर बात करें। इससे आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपका मन लोगों से मिलने में ज्यादा लगेगा। कुछ नए दोस्त आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। परिवार के किसी नौजवान की मनमानी पर रोक लगा सकते हैं। जीवनसाथी या प्रेमी के द्वारा आपकी मर्जी के बिना कोई कदम उठाए जाने के संकेत हैं। आज आपका आत्म विश्वास शिखर पर रहेगा। इसका पूरा लाभ उठाएं। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज भोलेनाथ की पूजा करने से संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों से भेंट हो सकती है। धन लाभ के योग हैं। दूसरे लोग आपकी दयालुता का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। याद रहे जिंदगी में हर चीज का संतुलित होना जरूरी है अपनी भावनाओं को वश में रखें। धन प्राप्ति सीधे मार्ग से न होकर अन्य मार्गों से होगी और रूक-रूक कर धन प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। यात्रा-प्रवास पर जा सकते हैं। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अपनी दैनिक दिनचर्या में कुछ परिवर्तन करने के लिए आप यात्रा पर जाने की योजना बनाऐंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा और आप नए रिश्तों से जुड़ेंगे। आकस्मिक चोट-दुर्घटना का भय बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

गणेश जी कहते हैं आज आपके व्यापार में कोई परिवर्तन हो सकता है। इससे जुड़ी यात्रा में आपको करनी पड़ सकती है। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। यदि आप किसी काम को करने का मन बना रहे है तो साझेदारी से बचना होगा क्योंकि आपके पार्टनर से आपको धोखा मिले इसके पूरे संकेत हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश के लिए बहुत ही अच्छा दिन रहने वाला है।

Rashifal 26 November 2018

Rashifal 26 November 2018

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप बोलने पर संयम रखें किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। मेहनत का फल मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। सहकर्मियों द्वारा उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। बाहरी गतिविधियों में हिस्सा लिए जाने संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अपने किसी प्यारे से मनमुटाव हो सकता है। अनुमान नुक़सानदेह साबित हो सकता है इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है। परिवार में अशांति के वातावरण से मानसिक तनाव रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। जोखिम भरे कार्य में शामिल होने का अवसर मिलेगा। भाग्य का आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

गणेश जी कहते हैं आज कोर्ट कचहरी के मामलों में संभलकर रहें। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। अचानक आई जिम्मेदारी आपकी योजनाओं में बाधा डाल सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही करने का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

संतान के आरोग्य की चिंता से मन व्याकुल होगा। आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। मुमकिन हो तो लम्बे सफ़र पर जाने से बचें, क्योंकि लम्बी यात्राओं के लिए अभी आप कमज़ोर हैं और उनसे आपकी कमज़ोरी और बढ़ेगी। बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहने की कोशिश करें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। शारीरिक और मानसिक परिश्रम को तैयार रहना पड़ेगा। शत्रुओं की सक्रियता के बावजूद नियंत्रण बना रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी। आज जिस भी क्षेत्र में काम करेंगे उसमें सफलता निश्चित होगी लेकिन इस सफलता को हासिल करने के लिए बहुत संर्घष करना पड़ेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। भाग्य का आंशिक सहयोग रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

भगवान शिव की आराधना करने से आपको तरक्की के अवसर मिलेंगे। दोस्तों से मुलाकात होगी तथा उनसे लाभ मिल सकता है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक़्त पर टल सकती है। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद देगा। नुकसान की संभावना है। परिवारिक स्तर पर कोई नई शुरुआत किए जाने के संकेत हैं। व्यक्तिगत प्रतिभा के बल पर प्रतिष्ठा और धन प्राप्ति होगी। थोड़े परिश्रम से अधिक धन प्राप्त होगा।

आपने Rashifal 26 November 2018 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 26 November 2018 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें। अगर आप भगवान शिव के भक्त हैं तो कमेंट में ‘जय भोलेनाथ’ लिखना ना भूलें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 26 November 2018 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 29 नवंबर 2018 काल भैरव जयंती: जरूर रखें इन 8 बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बुरा परिणाम

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ https://ciesas.edu.mx/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303