राशिफल

कर्क राशिफल 2019: जानिए कर्क राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2019, यह नया साल क्या परिवर्तन लाएगा

‘कर्क राशि 2019 राशिफल’ राशि चक्र में कर्क राशि चौथे नंबर पर आती है और इस राशि का चिन्ह केकड़ा तथा स्वामी चन्द्रमा है। इस राशि के व्यक्ति काफी होशियार होते हैं और इनको यात्रा करने का बहुत शौक होता है। कर्क राशि के जातकों की कल्पनाशक्ति और स्मरण शक्ति बहुत तेज होती है। इनमें दृढ़ संकल्पशक्ति कमाल की होती है। ये अपने जीवन के अनुभवों को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर करना पसंद है। स्वभाव से कर्क राशि के जातक बहुत दयालु किस्म के होते हैं और इनको कभी-कभी समझ पाना मुश्किल होता है।

कर्क राशि के अंतर्गत ‘ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो’ अक्षर से शुरु होने वाले नाम आते हैं। यदि आपकी राशि कर्क हैं और आपके मन में यह सवाल घूम रहें हैं कि वर्ष 2019 में हमारा आर्थिक, पारिवारिक, स्वास्थ्य, करियर और प्रेम जीवन कैसा रहेगा? तो चिंता मत किजिए वैदिक ज्योतिष पर आधारित ‘कर्क राशि 2019 राशिफल’

आपको आपके सभी सवालों का जवाब देगा। तो पढ़िए Kark Rashifal 2019, Astrological prediction Cancer 2019

कर्क राशि 2019 राशिफल

कर्क राशि 2019 राशिफल आर्थिक स्थिति :

साल 2019 व्यापार-व्यवसाय में लिए उत्तम रहेगा। आमदनी के लिए किये गए प्रयासो में आप सफल होंगे। व्यापारी वर्ग साल के शुरूआती चार महीनों में नये कार्यो में निवेश न ही करें तो अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहने के संकेत हैं। काम-धंधे में बढ़ोत्तरी होने से आपकी आमदनी में इज़ाफा संभव है। आपके पूर्व निर्धारित काम पूरे हो जाएंगे। अगर आर्थिक मामलों से जुड़े मसलों पर आप कोई बिना सोचे-समझे कदम उठाएंगे तो अपना ही नुकसान कर बैठेंगे इसलिए कोई भी छोटे से छोटा फैसला लेते समय सतर्क रहें।

कर्क राशि 2019 स्वास्थ्य राशिफल :

स्वास्थ्य की दृष्टि से इस साल लंबी दूरी की यात्रा करने से आप थोड़े असहज महसूस कर सकते हैं। कुछ स्टूडेंट्स को शारीरिक परेशानियां रहेंगी। अत्यधिक मसालेदार और गरिष्ठ भोजन आदि खाने से बचें। नियमित जीवनशैली का पालन करें और रोग आरंभ करें। जून और जुलाई में मानसिक तनाव से ग्रस्त रह सकते हैं इसलिए बेहतर होगा कि बेवजह की बातों की अधिक चिंता न करें। आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जोखिम लेने से बचें चोट लग सकती है। अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। सर्दियों के मौसम से होने वाली बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। आपके स्वभाव में भी चिढ़चिढ़ापन देखने को मिल सकता है

कर्क राशि 2019 पारिवारिक जीवन :

नववर्ष में आप विवेक का इस्तेमाल कर अपने सभी पारिवारिक कार्यों में सफलता पाएंगे। दाम्पत्य जीवन के लिए पूरा साल काफी अनुकूल रहेगा। फरवरी में वैवाहिक जीवन में थोड़ी अशांति रह सकती है। नए दोस्त बनेंगे और आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। भाई बहनों से मनमुटाव हो सकता है, संयम से काम लें। इस वर्ष आप नए मकान का निर्माण भी करवा सकते हैं। आपके माता-पिता प्रसन्न रहेंगे और उनका आशीर्वाद आप पर बना रहेगा जिस से घर में सुख-समृद्धि आएगी।

कर्क राशि 2019 प्रेम जीवन :

मई में अविवाहित लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं। मार्च में प्रेम में सफलता मिलने के पुरे संयोग बन रहे है। इस साल आपके अंदर प्रेम की भावनाएं बढ़ेगी और आप इन भावनाओं को लव पार्टनर के साथ शेयर भी करेंगे। कठिन समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। प्रेमी के साथ सितंबर के महीने में कोई आनंददायक यात्रा आपका इंतजार कर रही है। प्रेमी जोड़े एक कदम आगे बढ़कर अपने रिश्तों को नई मजबूती देंगे। नवंबर में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना है।

कर्क राशि 2019 करियर :

जनवरी से जुलाई तक नौकरीपेशा लोगों के लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा जुलाई के बाद नौकरी करने वाले अपने व्यर्थ की भाग दौड़ में रहेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत से ही सफलता मिलेगी। व्यवसाय करने वाले लेन देन सामान्य रखे। वर्ष के शुरुआती दिनों में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको अपनी नौकरी व्यवसाय में अधिक परिश्रम और संघर्ष करना पड़ सकता है। छात्रों को शिक्षा में विशेष उपलब्धि हासिल होने के संकेत हैं। जो युवा इंजीनियरिंग, मेडिकल, कॉस्टेबल जैसे एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस साल 2019 में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

कर्क राशि के जातकों के लिए वैदिक उपाय :

घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाएं तथा नियमित रूप से इसे जल दें, इससे आपके रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी और घर में बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं करेंगी। इसके अलावा सोमवार-मंगलवार को भगवान शिवजी व हनुमानजी की पूजा-अर्चना करना विशेष लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि 2019 में शुभ महीना और शुभ रंग :

कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष 2019 में जनवरी और अगस्त के महीने बहुत शुभ रहने का संकेत दे रहे है इस अवधि में आपकी आमदनी में वृद्धि देखने को मिलेंगी। इसके अलावा इस वर्ष नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा कोई भी नया काम शुरू करने से पहले नीले रंग के वस्त्र धारण करें इससे उस कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी।

यह भी पढ़ें : मिथुन राशिफल 2019: मिथुन राशि के लिए साल 2019 का राशिफल, जानिए क्या कहते है नए साल के नए सितारे
रामायण की ये चौपाई स्नान करने के तुरंत पश्चात बोल दें 5 बार, जीवन कि हर ख्वाहिश हो जाएगी पूरी

Back to top button