राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 26 नवंबर से 2 दिसंबर: इस सप्ताह इन 4 राशि वाले प्यार के मामले में रहेंगे सफल

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? यह सप्ताह हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं जिसमें चार राशि वालों को सच्चा प्यार मिलने के योग बन रहे हैं, तो जानने के लिए पढ़ें 26 November से 2 December Rashifal…

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह बौद्धिक चर्चाओं से दूर रहें। विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। अपनी क्षमताओं पर भरोसा करना सीखें ताकि आपकी कोशिशों को एक सही दिशा मिल सके। आपकी आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको अपने जीवन में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। रिश्तों के उतार-चढ़ाव को सँभालने की जरूरत पड़ेगी। आपके व्यवहार और रिलेशन में कई तरह के बदलाव आएंगें।

प्यार के विषय में : लवर के साथ गंभीर मामलों पर बातचीत हो सकती है। संबंधों में गहराई होगी।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

हेल्थ के विषय में : सिरदर्द व नींद न आने जैसी समस्याओं से परेशान रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह घर-परिवार की खुशियाँ बनाना बहुत अहम है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। भाइयों से लाभ होगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होगी। इस सप्ताह आपको कई प्रकार की कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सभी प्रकार की चुनौतियों और कठिनाइयों को पार करते हुए आप समाज में अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल करेंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको अपना प्रेम हासिल होने के योग बन रहे हैं।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स के लिए नकारात्मक समय हो सकता है। मेहनत का फल नहीं मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह थोड़े बीमार रहेंगे, डाक्टर का दरवाजा खटखटाना पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह काम के प्रति आपकी लगन बढ़ेगी। कारोबार में खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। अधिकारी आपसे खुश हो सकते हैं। क्रोध को वश में रखकर स्वभाव को शांत बनाए रखें। वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। आपको अपने जीवन में नई सफलताएं मिलने के योग बन रहे हैं। समय-समय पर आपको अपने जीवन में नए परिवर्तन देखने को मिलते रहेंगे।

प्यार के विषय में : प्यार के लिहाज से यह सप्ताह उत्तम है, प्रेमी के साथ सुखद क्षण बिताएंगे।

करियर के विषय में : रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। कारोबार बढ़ेगा।

हेल्थ के विषय में : मौसमी बीमारी से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह अपने कामकाज में थोडा-सा और नियमित होने की जरूरत है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में यशकीर्ति मिलेगी। पुराना कर चुकाने में आप सफलता हासिल करेंगे। इस सप्ताह यात्रा पर जाने से बचें। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोगों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपके खर्चा भी बढ़ने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से थकान हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आप व्यावहारिक मामले निपटाने में सफल रहेंगे। आपको सफलता के नए मार्ग प्राप्त होंगे। अचानक धन लाभ के योग हैं। सफलता के नए नए अवसर मिलेंगे। यदि इस सप्ताह आप कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी ना करें। सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करने के बाद ही कोई निर्णय लें। घर में कुछ कार्य आपकी मर्जी अनुसार ना होने के कारण आज आपको थोड़े चिड़चिड़ेपन का सामना करना पड़ सकता हैं।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। लव लाइफ के लिए अच्छा सप्ताह रहेगा।

करियर के विषय में : अगर आपने किसी नई नौकरी के लिए आवेदन किया हुआ है तो इस विषय में आपको खुशखबरी मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में सावधानी रखेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आपके सामने जो चुनौतीपूर्ण स्थिति आएगी, वह रोचक हो सकती है। आपको सफलता के नए मार्ग प्राप्त होंगे। अचानक धन लाभ के योग हैं। सफलता के नए नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधित कुछ परेशानियां उठानी पड़ेगी। कन्या राशि के लोगों को इस सप्ताह कोई न कोई खुशखबरी अवश्य मिलेगी। रचनात्मक कोशिशों के लिए भी अच्छा सप्ताह है।

प्यार के विषय में : आपके भावनात्मक संबंध गहरे हो सकते हैं। पार्टनर का मिजाज भी अच्छा रहेगा।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपका कारोबार फायदेमंद रहेगा। नए सौदों से फायदा होगा।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोगों से थोड़ी बहुत परेशानी भी हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह योजना बना कर काम करेंगे तो लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से आसानी से छुटकारा पा लेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चिंता से मुक्ति का अनुभव करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। आपकी बिगड़ी हुई किस्मत अचानक खुल जाएगी। आपका रूके हुए काम बन जायेंगे।

प्यार के विषय में : अविवाहित लोगों के प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है।

करियर के विषय में : निवेश संबंधित बड़ा फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लें।

हेल्थ के विषय में : सेहत सामान्य रहेगी। लेकिन मेहनत और भागदौड़ पूरे सप्ताह बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि के लोग इस सप्ताह काम के दबाव की वजह से आप चिंतित रहेंगे। परिवार में माता-पिता का सहयोग सबसे अधिक मिलेगा। नए बिजनेस या नौकरी के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। कुछ स्टूडेंट्स को बहुत मेहनत के बाद अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है जिससे अशांति का वातावरण रहेेगा। किसी महिला मित्र की सहायता से आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी।

प्यार के विषय में : शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से सुख और प्रेम मिलेगा।

करियर के विषय में : निवेश करते समय सावधानी रखें। धन लाभ होगा।

हेल्थ के विषय में : चोट या दुर्घटना हो सकती हैं। सावधान रहना होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आप अपनी भावनाएं किसी भी ढंग से जाहिर करने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। क्रोध आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इसलिए क्रोध में आकर किसी भी प्रकार का महत्वपूर्ण निर्णय बिल्कुल भी ना ले। पुरानी समस्याएं निपट जाएंगी। थोड़े सावधान रहें। नौकरी धंधे की तलाश खत्म हो सकती है। अपनी कलात्मक सूझ में निखार कर सकेंगे। मित्रों के साथ किसी प्राकृतिक पर्यटन स्थल पर जाने की योजना बन सकती है।

प्यार के विषय में : आपको प्रेम से जुडी कोई बड़ी खुशखबरी इस सप्ताह मिल सकती है।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह स्वास्थ्य के विषय में चिंता सताएगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपके सामने काम का बोझ ज्यादा रहेगा। अगर बिना सोचे-समझे निवेश करने की गलती करेंगे तो आर्थिक समस्या हो सकती है। सिर्फ पैसे को आधार बनाकर अपने फैसले न करें। ऐसा करते हुए आप कहीं अपने काम से मन न हटा लें। महिला मित्रों से लाभ होना संभव है। वैवाहिक समारोह में व्यस्त हो सकते हैं। पुराने दोस्तो से आपको आर्थिक सहायता मिल सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। संबंधों में भी सुधार हो सकता है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपका कारोबार बढ़ेगा और अचल संपत्ति से भी फायदा हो सकता है

हेल्थ के विषय में : पानी से संबंधित बीमारियां हो सकती है, सावधान रहें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

यह सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के लिए नई चुनौतियां लेकर आएगा। पति पत्नी में अच्छा सामंजस्य रहेगा। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। ससुराल में मान सम्मान मिलेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पैसों के मामलों में सिर्फ वही कहें और करें, जिसके लिए आपका मन राजी हो। व्यापारियों को धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा किए गए निवेश में आपको लाभ प्राप्त होगा।

प्यार के विषय में : पहले से चल रहे लव लाइफ के विवाद इस सप्ताह खत्म हो सकते हैं।

करियर के विषय में : इंटरव्यू या किसी भी तरह की परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : थकान या बदन दर्द इस सप्ताह आपको परेशान कर सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपके लिए समय ठीक रहेगा। करियर या परिवार के मामले में इस सप्ताह कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस सप्ताह आपके जीवन में खुशहाली दस्तक देने वाली है। किसी खास मित्र के जीवन में आ जाने से जीवन की खुशियां दोगुनी हो जाएगी। निर्णय लेने में जल्दबाजी ना करें। समय की प्रतीक्षा करें और किसी के प्रति गंभीर रूप से सोचने से बचें। दिन मौज-मस्ती का सप्ताह है।

प्यार के विषय में : आपको खुश करने के लिए आपका जीवनसाथी बहुत सारी कोशिशें कर सकता है।

करियर के विषय में : व्यापार और नौकरी में इस सप्ताह आपको धन, यश, मान, प्रतिष्ठा सभी कुछ मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत कमजोर रहेंगी, हरी सब्जियों का सूप पीना फायदेमंद रहेगा।

आपने साप्ताहिक राशिफल 26 November से 2 December का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 26 November से 2 December का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 26 November से 2 December’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : महाभारत से जुड़े ये तथ्य नहीं जानते होंगे आप, आज भी है उनका असर

Back to top button