स्वास्थ्य

इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए बादाम का सेवन , बढ़ सकती है समस्या

बादाम खाने के फायदे के बारे में आपने लोगों से सुना होगा, खबरों में पढ़ा भी होगा। बादाम का सेवन सबसे ज्यादा याद्दाश्त बढ़ाने के लिए किया जाता है। सेहत के लिहाज से बादाम फायदेमंद ही माना जाता है। बादाम में प्रोटीन, वसा, विटामिन औऱ मिनरल भारी मात्रा में पाई जाती है। स्किन के लिए भी बादाम का सेवन बहुत अच्छा होता है।

हालांकि आप को यहां पर बादाम के फायदे नहीं बल्कि नुकसान के बारे में बताना जा रहे हैं। जी हां, हमेशा फायदे देना वाला बादाम कुछ लोगों के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। बादाम में बहुत से गुण होने के बाद भी यह कुछ लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।आपको बताते हैं कौन हैं वो लोग जिन्हें नहीं करना चाहिए बादाम का सेवन। और पढ़ें : बादाम के औषधीय गुण.

हाई बीपी

जिन लोगों को हाई बीपी यानी उच्च रक्तचाप की समस्या हो उन्हें बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए । हाई ब्लड प्रेशर वाले लोग बीपी को नॉर्मल रखने के लिए कई तरह की दवा का सेवन करते हैं। उनके लिए बादाम का सेवन सेहत पर बड़ा असर डाल सकता है। बादाम का सेवन दिल पर असर डाल सकता है और हाई बीपी के मरीज के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है।

पथरी

किडनी या गॉल ब्लैडर की समस्या से जूझने वाले लोगों को भी बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। बादाम में ऑक्सलेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जिन्हें पथरी की समस्या हो उन्हें बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। पथरी के समस्या वाले लोगों को डॉक्टर से पूछ कर ही किसी भी तरह के ड्राइफ्रूट्स का सेवन करना चाहिए।पथरी की समस्या वाले वालों के लिए बादाम बड़ी समस्या कर सकत है।

पाचन हो कमजोर

कुछ लोगों की पाचन शक्ति ठीक नहीं होती है। ऐसे लोगों को बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। बादाम का ज्यादा सेवन करने से पेट और खराब हो सकता है। बादाम मे फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। बादाम को शरीर में पचाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या हो उन्हें बादाम खाने से बचना चाहिए। बादाम खाने से पेट में गैस की समस्या हो सकती है। कई बार अपच की समस्या भी बादाम का सेवन करने से बढ़ जाती है।

मोटापे वाले लोग

बादांम सेहत के लिए कितना ही फायदेमंद क्यों ना हो, लेकिन मोटापे से जुझ रहे लोगों को बादाम का सेवन नहीं करना चाहिए। बादाम में कैलोरी और वसा की मात्रा बहुत ज्यादा होती है औऱ यह वजन बढ़ाने का काम करता है। जो लोग अच्छी सेहत बनाते हैं और जिम में जाते हैं वह लोग बादाम का सेवन करते हैं। अगर आपका वेट अच्छा खासा हो और कम करने के सोच  रही हों तो फिर बादाम का सेवन ना करें।

एंटोबायोटिक सेवन

अगर किसी समस्या के चलते आपको एंटीबायोटिक दवा खानी पड़ रही हो बादाम खाना बंद कर दें। बादांम में मैग्नीशियम होने की वजह से दवा के असर पर फड़क पड़ सकता है। अगर किसी भी तरह की दवा खा रहे हों तो बादाम का सेवन ना करें।

यह भी पढ़ें

Back to top button