बॉलीवुड

बाजीराव-मस्तानी के बाद अब “काशी” भी शादी के लिए तैयार, इस दिन लेंगी सात फेरे

बॉलीवुड में शादी का खुमार कम होने का नाम ही नहीं ले रहा। दीपिका रणवीर की शादी, हल्दी, मेंहदी और रिसेप्शन के बाद अब प्रियंका और निक के घर भी शहनाई बजने वाली है। दोनों का शादी की तैयारियां भी शुरु हो चुकी हैं। सबसे दिलचस्प है दीपिका रणवीर के अगले रिसेप्शन की और निक-प्रियंका के शादी के फंक्शन की एक ही तारीख पड़ रही है। आपको बताते हैं कि विदेशी मुंडे निक को देसी बनाने वालीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी की सारी जानकारी।

क्लैश हो रही शादी की डेट

प्रिंयका चोपड़ा  औऱ निक जोनस की शादी की शुरुआत 28 नंवबर को पड़ रही है और दीपिका रणवीर के शादी का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नंवबर को होगा। दोनों की शादी का जश्न 28 नंवबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में पहुंच जाएंगे और इस दिन से इनकी शादी के फंक्शन पूरे होंगे। प्रियंका और निक भी दो दिन शादी करेंगे 29 और 30 को।

गौरतलब है कि अचानक से विदेशों में हाथ पकड़ कर घूमता .यह कपल इतनी जल्दी खुशखबरी दे देगा यह तो किसी ने नहीं सोचा था। प्रियंका और निक के रिश्ते को एक सामान्य अफेयर की तरह देखा जा रहा था, लेकिन जब निक प्रियंका के साथ भारत चले आए तो समझ आया की मामला गंभीर है।

यह मेहमान होंगे शामिल

दूसरी तरफ प्रियंका और निक के रोके और सगाई की खबरों ने भी खूब सूर्खियां बटोरीं थीं। पहली बार निक सफेद कुर्ते पैजामे में नजर आए थे और लोगों का दिल जीत लिया था। प्रियंका को दुल्हन बनता देख तो सब बेताब हैं ही, निक को शेरवानी पहने देखने के लिए भी लोग एक्साइटड हैं। दोनों की शादी में बॉलीवुड और हॉलीवुड का संगम होगा। इनकी शादी में सबसे पहले मेगन मार्के भी आएंगी। प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल की शादी में प्रियंका खास मेहमान थी। मेगन का तो शादी में आना तय है, लेकिन काम की व्यस्तता के चलते प्रिंस इस शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे।

प्रियंका की मां कर रहीं तैयारियां

बता दें कि प्रियंका ने अमेजॉन के साथ मिलकर 14,131.86 अमेरिकी डॉलर की वैडिंग रजेस्ट्री गाइड तैयार की है। उनके पसंदीदा गिफ्ट भी इसमें शामिल है। इसकी मदद से शादी में आने वाले मेहमानों को आसानी  रहेगी यह जानने में कि वह क्या तोहफे में ला सकते हैं। कुछ दिन पहले प्रियंका की मां को पेरिस में देखा गया था। वह वहां उनके रिश्तेदारों के लिए मिठाई खरीद रही थीं। उनक मां अपनी बेटी की शादी में किसी भी तरह की कमी नहीं रहने देना चाहती हैं और शादी की तैयारी खुद कर रही हैं।

इनका डिजाइन किया लंहगा पहनेंगी प्रियंका

जहां सारी दुल्हनें सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ लंहगा पहने नजर आई हैं वहीं प्रियंका यहां पर भी कुछ हटकर करने वाली है। प्रियंका अपनी शादी में अबु जानी और संदीप खोसला की डिजायन की हुई ड्रेस पहनने वाली हैं। प्रियंका और निक की मुलाकात पर उनकी मां मधु चोपड़ा भी सबकी तरह हैरान थीं। उन्होंने कहा था वह कभी सोच भी नहीं सकती थीं कि प्रियंकी किसी विदेशी से शादी करेंगी। उन्होंने कहा कि जब निक से उनकी मुलाकात की तो उन्हें यकीन हो गया था कि वह इस शादी के लिए सबसे परफेक्ट हैं।

यह भी पढ़ें

Back to top button