राशिफल

साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 नवंबर: इस सप्ताह बन रहा है महासंयोग, पांच राशियों की खुल जाएगी किस्मत

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? यह सप्ताह हमारे जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपको बता दें कि इस सप्ताह बन रहा है महासंयोग जिसमें पांच राशियों की खुल जाएगी किस्मत, जानने के लिए पढ़ें 19 नवंबर से 25 नवंबर तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वाले व्यापार के कार्य में प्रगति करेंगे। वाहन सावधानीपूर्वक चलाने की जरूरत है। सफलता के नए नए अवसर मिलेंगे। आप अपने परिवार के साथ धार्मिक स्थलों पर पिकनिक मनाने जा सकते हो। आपके घर किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको आगे बढ़ने के कुछ नए मौके मिल सकते हैं। यह सप्ताह गृहस्थजीवन की दृष्टि से आनंदमय रहेगा। सोच समझ कर लिए गए आपके ज्यादातर फैसले सही होंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में भी इस सप्ताह कुछ खास और रोमांटिक होने वाला है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह सभी आर्थिक परेशानियों का अंत हो जाएगा और आमदनी बढ़ाने के लिए कुछ नए अवसर मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : आपकी स्वास्थ्य संबंधित सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह किसी को भी धन उधार ना दें, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप बेहतरीन प्रतिभा का परिचय देने में कामयाब होंगे। सरकार की तरफ से आपको लाभ मिल सकता है। आपकी आमदनी का जरिया बहुत ही तेज होने वाला है। कुछ अनजान व्यक्ति आपकी जिंदगी में आ सकते हैं। मौका को पहचाने और आगे बढ़ें। कार्य की अधिकता रहेगी यात्रा का योग आपकी राशि में दिखाई दे रहा है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह पार्टनर आपकी भावनाओं का मजाक उड़ा सकता है जिससे आप थोड़े नाराज रह सकते हैं।

करियर के विषय में : आर्थिक क्षेत्र में उन्नति हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : दांत और कंधे का दर्द परेशान कर सकता हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वालों के परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रह सकता है। आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। नई नौकरी से जुड़ी खबर भी मिल सकती है। आपका गुस्सा आपके लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। आप ऊंचे स्तर पर रहेंगे। इन दिनों में आपका व्यापार बहुत ही तेजी से चलेगा, इससे लाभ भी भरपूर होगा। दैनिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है।

प्यार के विषय में : पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। पार्टनर बहुत हद तक भावुक भी रहेगा।

करियर के विषय में : विद्यार्थी वर्ग को करियर के क्षेत्र में अनेकों अवसर प्राप्त होंगे।

हेल्थ के विषय में : डॉक्टर की सलाह की जरूरत बनी रहेगी। अगर आप कुछ परहेज करेंगे तो आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह भूमि संबंधी कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। इस सप्ताह कुछ रोचक और नए मौके आपको मिल सकते हैं। आपको नई शुरुआत करनी होगी। आत्मविश्वास से काम करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी समय अच्छा है। जीवनसाथी के साथ अच्छे व्यवहार के साथ पेश आएं और किसी भी विवाद में फंसने से बचें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आपको कई लोगों के असली चेहरे दिखाई देंगे जो आपको धोका देने की फिराक में हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर से नोंकझोंक संभव है।

करियर के विषय में : नौकरी पेशा वाले लोगों को तरक्की के साथ आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : थोड़ी शारीरिक और मानसिक परेशानी रह सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। बुरी आदतों को छोड़ने का फैसला लेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। आप कुछ ऐसा करने से बचें जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। राजनीतिक क्रिया-कलापों में सक्रियता काफी तेज होगी। किसी असहाय की मदद करने से खुशी प्राप्त होगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। विरोधियों पर आप काबू करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियों में इजाफा होगा।

प्यार के विषय में : शादीशुदा लोगों की लाइफ में प्यार बढ़ेगा। संबंधों में मजबूती भी आएगी।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा, नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वालों के सरकारी कार्य इस सप्ताह गति पकड सकते हैं। क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। चापलूसों से सावधान रहें, व्यापार-व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें। आपको व्यापार में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपको अपने जीवन में अपार सफलता है मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कठिन परिश्रम करने से आपको हर कार्य में सफलता मिलने की संभावनाएं दिखाई दे रही है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके व्यवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।

करियर के विषय में : मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।

हेल्थ के विषय में : आप कार्यस्थल पर आलस्य और थकान भी महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। बस अपने लाइफ पार्टनर की कुछ आदतों को लेकर सावधान रहें। खरीदारी में फायदे के सौदे हो सकते हैं। अगर कहीं धन व्यय करना चाहते हैं तो इसके लिए समय शुभ है, धन निवेश से लाभ होगा। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने से खुश रहेंगे। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने से आपका भाग्य चमक उठेगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। थोड़ी परेशानी भी हो सकती है।

करियर के विषय में : नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। नौकरी में तरक्की होगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति बिलकुल ही लापरवाही न बरतें। आप अपने खान-पान पर संयम रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह क्रोध को वश में रखना अत्यंत आवश्यक है। धार्मिक कार्यों या यात्रा-प्रवास से भक्तिभाव प्रकट होगा और मन की अशांति दूर करेंगे। आनंद- उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपके दिन में चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आप अपने स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसका प्रभाव आपके ऊपर नकारात्मक रहेगा। अपने विचारों को सकारात्मक रखें, इसका लाभ आपको आने वाले समय में जरूर होगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपको किसी से प्यार हो सकता है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। खर्चा भी हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : आपको आपके स्वास्थ्य के बारे में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

योजनाओं के फलीभूत होने से इस सप्ताह आपका मन प्रसन्न होगा। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छवि बनाएं। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। कोई रचनात्मक कार्य भी आप कर सकते हैं। पैसों के लेनदेन को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आप कोई भी कारोबार कर रहे हैं तो अचानक सहयोग मिलेगा यदि आप कोई भी कलाकार हो तो आप को बड़ी सफलता हाथ लगेगी। तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें।

प्यार के विषय में : प्रेम के दृष्टिकोण से धनु राशि वालों के लिए यह उत्तम सप्ताह है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र और बिजनेस में दुश्मनों पर जीत मिल सकती है। नया काम भी मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : धनु राशि वालों को सेहत की चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह ध्यान रहे कि आप अपने सभी महत्वपूर्ण कामों को खुद ही पूरा करें। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से बहस या मतभेद होने के योग भी बन रहे हैं। सप्ताह सामान्य फलकारक है। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। धर्म मनोरंजन में रुचि रहेगी। इस सप्ताह विचारों की अस्थिरता आपको उलझनपूर्ण परिस्थिति में डालेगी। आकस्मिकता से बचने के लिए अनुशासन और निरंतरता पर जोर दें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप सही मौका देखकर अपने प्यार को प्रपोज कर सकते हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस के लिए समय अच्छा है। निवेश फायदेमंद रहेगा।

हेल्थ के विषय में : नियमित व्यायाम करेंगे तो आप अपनी सेहत बनाए रखने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह कर्क राशि वालों का दिमाग तेजी से काम करेगा। जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। व्यापार, धंधे में अच्छे लाभ के योग है। लेकिन आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के अवसर बढ़ेंगे। यह सप्ताह संघर्ष भरा है आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और ऐसी भाषा का प्रयोग करने से बचे जिससे जीवन साथी की भावनाओं को ठेस पहुंचे

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिन्दगी की मुश्किलों का आसानी से सामना करेंगे।

करियर के विषय में : बिजनेस में विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन नई योजनाओं से भी फायदा मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह स्वास्थ्य में कोताही बरतेंगे तो परेशानी हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह रिश्तेदारों से तनाव और मतभेद होंगे। रोमांस में कल्पना लाना आपके लिए अच्छा होगा। इस सप्ताह आपको कोई बहुत ही महत्वपूर्ण काम पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे लेकिन मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। अचानक धन लाभ की भी प्राप्ति हो सकती है। आपका रुका हुआ पैसा आपको प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह कोई महत्वपूर्ण कार्य न करें, सही समय का इंतजार करने में ही फायदा है।

प्यार के विषय में : विवाहित जीवन अनुकूल होगा। पार्टनर से समर्थन और प्यार मिलेगा।

करियर के विषय में : नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान दें। पेट संबंधित रोग हो सकते हैं।

आपने साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 नवंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 नवंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 19 से 25 नवंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : महाबली हनुमान जी का चमत्कारिक मंदिर, जहां मनचाही शादी के साथ-साथ सभी इच्छाएं होती है पूरी

Back to top button