बॉलीवुड

ये फिल्म सितारे बिना शादी के रह चुके हैं एक साथ, No.1 तो रहे थे कई साल

शादी का बंधन बहुत ही पवित्र माना जाता है शादी होने के बाद दो अनजान लोग एक दूसरे के करीब आ जाते हैं और इनका जीवन सात जन्मों का हो जाता है परंतु आजकल के समय में बिना शादी किए एक साथ रहना यानी लिव इन रिलेशनशिप का चलन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है और यह कानूनी तौर से ठीक भी माना गया है परंतु आजकल के समय में और पहले के जमाने में बहुत फर्क था पहले के जमाने में कोई भी बिना शादी के एक साथ नहीं रहता था शादी से पहले एक साथ रहना बहुत गलत माना जाता था परंतु आजकल ऐसा नहीं है ज्यादातर लोग लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं अगर हम फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो इस इंडस्ट्री में ऐसे बहुत से सितारे हैं जो बिना शादी के ही एक साथ रह चुके हैं आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे कुछ सितारों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो अपनी शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं इन सितारों ने कई साल बिना शादी के साथ में रहे हैं।

जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु

आप सभी लोग बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे मशहूर कपल रह चुके जॉन अब्राहम और अभिनेत्री बिपाशा बसु के बारे में तो जानते ही हैं जब इन दोनों का ब्रेकअप हुआ तो इसकी खबरें सुनने के बाद सभी लोगों को काफी हैरानी हुई थी अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री बिपाशा बसु का रिलेशन लगभग 10 वर्ष तक चला था एक समय था जब अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता जॉन अब्राहम दोनों एक साथ रहते थे जब बिपाशा बसु जॉन अब्राहम को डेट कर रही थी तब यह दोनों लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे।

नयनतारा और सिंबू

नयनतारा और सिंबू साउथ इंडस्ट्री के सबसे जाने-माने सितारे हैं अभिनेत्री नयनतारा और मशहूर अभिनेता सिंबू एक समय में एक दूसरे को काफी पसंद किया करते थे और यह दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं परंतु इनका साथ ज्यादा समय तक नहीं रहा था और बहुत ही जल्दी यह एक दूसरे से अलग हो गए थे आपको बता दें कि सिंबू के बाद नयनतारा का नाम अभिनेता प्रभु देवा से भी जोड़ा गया था।

श्रुति हसन और सिद्धार्थ नारायण

आप सभी लोग साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर अभिनेता कमल हसन को तो जानते ही हैं इनकी बेटी श्रुति हसन और अभिनेता सिद्धार्थ नारायण एक दूसरे को डेट कर चुके हैं इसी दौरान यह दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में काफी समय तक रहे थे परंतु कुछ समय बाद यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे।

ट्यूलिप जोशी और कप्तान विनोद

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी और मशहूर अभिनेत्री टयूलिप जोशी का नाम और उस समय कप्तान विनोद के साथ जुड़ा था तब यह दोनों एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे यह दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में काफी समय तक एक दूसरे के साथ रहे थे और उन्होंने बाद में एक-दूसरे से विवाह कर लिया था।

करीना कपूर और सैफ अली खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक नाम करीना कपूर और सैफ अली खान का भी आता है इन दोनों का एक बेटा है परंतु यह शादी से पहले एक दूसरे के साथ कई सालों तक लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं।

Back to top button