बॉलीवुड

रणवीर से पहले दीपिका के रह चुके हैं इतने बॉयफ्रेंड, नंबर 4 तो हैं सभी का चहेता

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो बड़े स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी शादी को लेकर काफी सुखियों में हैं। असल में यहाँ पर खास बात तो ये है की इन दोनों की शादी 14 और 15 नवंबर को दो दिनों तक पूरे रीत-रिवाजों से सम्पन्न हो रही हैं। फिलहाल आज हम इनकी शादी की नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण के लव अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो रणवीर सिंह के पहले हुआ करते थे,  आज हम आपको दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंडो के बारे में बताने जा रहे हैं।

निहार पांड्या

दीपिका का पहला अफेयर निहार पांड्या के साथ हुआ था। दरअसल ये दोनों एक एक्टिंग स्कूल में मिले थे और इसके बाद इनका अफेयर शुरू हुआ। बता दें कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं, लेकिन बाद में इनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और ये अलग हो गए।

उपेन पटेल

दीपिका पादुकोण की जिंदगी में निहार के बाद उपेन पटेल आये और ये बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं। उपेन के साथ भी दीपिका का अफेयर कुछ दिनों तक रहा लेकिन इनका यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक का नहीं था, बता दें कि उपेन पटेल अमीषा पटेल के भाई हैं।

सिद्धार्थ माल्या

युवराज सिंह से अलग होने के बाद दीपिका के अफेयर के चर्चे मशहूर व्यवसायी विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ होने लगे। बता दे कि विजय माल्या भारत के बहुत बड़े व्यवसायी थे, लेकिन हाल ही में उन्हें भगोड़ा साबित कर दिया गया हैं क्योंकि उन्होने बैंको के कर्जे नहीं चुकाए हैं और देश से भागकर विदेश रहने के लिए चले गए है।

युवराज सिंह

एक समय ऐसा भी था जब दीपिका पादुकोण और भारतीय क्रिकेट के बल्लेबाज युवराज सिंह के अफेयर के चर्चे खूब थे। लेकिन इन दोनों का रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चला और ये अलग हो गए। दरअसल खबरों की माने तो युवराज सिंह के पहले दीपिका के जिंदगी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे, दीपिका का माही के साथ भी कुछ दिनों तक अफेयर चला था।

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर माने जाते हैं, ऐसे में दीपिका का अफेयर रणवीर के साथ भी रहा हैं और दोनों की जोड़ी को बॉलीवुड में खूब पसंद किया गया था। लेकिन इन दोनों का भी रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था। इन दोनों ने जवानी हैं दीवानी में एक साथ काम किया था और ये फिल्म भी सुपरहिट हुयी थे। इसके अलावा दोनों ने तमाशा फिल्म में भी काम किया लेकिन यह फिल्म फ्लॉप साबित हुयी।

रणवीर सिंह

रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका के जिंदगी में रणवीर सिंह का आगमन हुआ और इनका यह रिश्ता अब तक कायम हैं। इतना ही नहीं एक लंबे समय तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया है और इनकी शादी भी हो रही हैं। बता दें कि दोनों ने बॉलीवुड की कई फिल्में एक साथ की हैं और इनकी सभी फिल्में सुपरहिट हुयी थी। हाल ही में दोनों की रिलीज हुयी फिल्म पद्मावत ने रिकार्डतोड़ कमाई कि हैं, इस फिल्म में रणवीर सिंह ने नकारात्मक किरदार निभाया था।

यह भी पढ़ें :

Back to top button