राशिफल

वृषभ राशिफल 2019: जानिए वैदिक ज्योतिष पर आधारित वृषभ राशि के लिए वर्ष 2019 का विस्तृत राशिफल

राशि चक्र में वृषभ राशि (Taurus) दूसरे नंबर पर आती है और इस राशि का चिह्न बैल होता हैं। जिस प्रकार बैल बहुत परिश्रमी होता है उसी प्रकार वृषभ राशि के जातक भी बहुत मेहनती और परिश्रमी होते हैं। इस राशि के लोग अपने प्रिय को मुसीबत में नहीं देख सकते ये जिसको भी एक बार अपना दोस्त बना लेते हैं उसका साथ कभी नहीं छोड़ते हर परिस्थिति में साथ रहने वाले होते हैं। सरकारी क्षेत्रों की शिक्षा और उनके काम वृषभ राशि वालों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ये कई बार अपने किए गए षडयंत्रों में खुद ही फंस जाते हैं। वृषभ राशि के अंतर्गत ‘ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो’ अक्षर से शुरु होने वाले नाम आते हैं। यदि आपकी राशि वृषभ हैं और आपके दिलो-दिमाग में यह प्रश्न घूम रहें हैं कि वर्ष 2019 में हमारा आर्थिक, पारिवारिक, स्वास्थ्य, करियर और प्रेम जीवन कैसा रहेगा? तो चिंता मत किजिए वैदिक ज्योतिष पर आधारित ‘वृषभ राशिफल 2019’ आपको सभी प्रश्नों का उत्तर देगा। पढ़िए Vrishabha rashifal 2019 (Taurus astrological prediction 2019)

वृषभ राशि 2019 राशिफल (Taurus 2019 astrological prediction)

वृषभ राशि 2019

वृषभ राशि 2019 आर्थिक स्थिति

कई वर्षों से आपके अधूरे पड़े काम 2019 में पूरे हो जाएंगे। इस साल कई छोटी छोटी कारोबारी यात्रा भी हो सकती है। इस साल कोई भी निवेश सोच-समझकर ही करें। वैसे पैसों के मामले में नववर्ष वृषभ राशि वालों के लिए अच्छा है। व्यवसाय करने वाले थोडा समझदारी से काम ले। सामाजिक कार्यों में उपलबिधयां प्राप्त होगी। महिलाओं के माध्यम से धन की प्राप्ति होगी। नवंबर में नए निवेश का मन बना सकते है। जो लोग साझेदारी में काम करते हैं वो ईमानदारी बरतें अन्यथा आपका ही नुकसान हो सकता है। साल 2019 में आप अपनी सफलता से उत्साहित होंगे। वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपके पास जितना भी पैसा आएगा उतना खर्चा भी होगा।

वृषभ राशि 2019 स्वास्थ्य

जनवरी फरवरी के महीने में कुछ लोगों को पेट रोग, मोटापा बढ़ने व नींद ना आने की समस्या हो सकती है। सितंबर में थकान और आलस्य से परेशान रहेंगे। बुरी आदतों, अनियमित जीवनशैली और शराब, सिगरेट आदि से दूर रहने की कोशिश करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी और पूरे साल आप तंदुरुस्त रहेंगे। अगर कोई तकलीफ बढती दिखाई दे तो उसके प्रति लापरवाह न बने, तुरंत डॉक्टर की मदद लें। वाहन चालन में सतर्क रहना जरूरी है। बुजुर्गों को घुटने और जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है। अप्रैल से जून तक मानसिक अशांति से गुजरेंगे। मानसिक चिंता का बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता हैं। चिंतामुक्त रहने के लिए हर रोज आधा घंटा योग करें।

वृषभ राशि 2019 पारिवारिक जीवन

दूसरों पर कटाक्ष करने की आदत के कारण परिवार वालों से संबंध बिगड़ सकते हैं। अच्छे समय का इंतजार करना होगा। आपकी माता और जीवनसाथी के मध्य रिश्ते मधुर होंगे। भाई-बहनों के साथ थोड़े बहुत वैचारिक मतभेद पूरे वर्ष होते रहने की आशंका है लेकिन इसके बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मां की ओर के रिश्तेदारों से परेशानी संभव है। पिता से बहस से बचें अन्यथा अपमान संभव है। पारिवारिक परिस्थितियों में आपको ऐसा लगेगा की सब लोग आपके खिलाफ होते चले जा रहे हैं। वर्ष के लास्ट में घर-परिवार में तनाव रह सकता है और उसकी वजह से आपके कामकाज के क्षेत्र में भी कमियां उभर सकती हैं।

वृषभ राशि 2019 प्रेम जीवन

प्रेम करने वालो के लिए यह साल अच्छा रहने वाला है। जो लोग शादीशुदा है उनके जीवन में फरवरी से मई तक जीवनसाथी का सहयोग न के बराबर रहेगा। वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। अविवाहितों को इस साल अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन प्रेमी पर ज्यादा खर्चा भी हो सकता है। भावनात्मक संबंध गहरे हो जाएंगे। पार्टनर आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा।

वृषभ राशि 2019 करियर

कड़ी मेहनत करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। आत्मविश्वास के दम पर आप लगभग हर काम में सफल रहेंगे। कॉमर्स वाले स्टूडेंट्स इस वर्ष सफल रहेंगे। व्यवसाय के लिए वर्ष के आरंभिक महीने अच्छे नही रहेंगे। अगस्त में विदेश यात्रा का योग बन रहा है। फिजूलखर्ची के कारण आपको आने वाले समय में परेशानी हो सकती है। कुछ छोटी मोटी परेशानियों को छोड़ दिया जाए तो नौकरीपेशा लोगों के लिए वर्ष बेहद लाभकारी साबित होगा। प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग हैं। अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी न लें। पहले से कहीं पैसा फंसा हुआ है तो वो वापस मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में वृषभ राशि के छात्रों का समय अनुकूल रहेगा।

वृषभ राशि के जातकों के लिए वैदिक उपाय

हर महीने के दूसरे मंगलवार को हनुमान मंदिर में काला धागा चढ़ाएं इससे नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है। धार्मिक स्थान पर भंडारा करके गरीब लोगों को भोजन कराएं आपको गरीबों की दुआ और यश मिलेगा।

वृषभ राशि के लिए शुभ महीना और शुभ रंग

आसमानी रंग आपके लिए शुभ रहेगा तथा 2019 में वृषभ राशि वालों के लिए मार्च का महीना शुभ है इस महीने आपको हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें : भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया था घर की सुख समृद्धि बनाए रखने का राज

Back to top button