अध्यात्म

भगवान श्री कृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया था घर की सुख समृद्धि बनाए रखने का राज

हर कोई व्यक्ति अपने घर परिवार की सुख शांति के लिए क्या कुछ नहीं करता है वह अपने परिवार के सुखी जीवन के लिए अपने जीवन में हर संभव कोशिश करता है जिससे उसके परिवार में हमेशा सुख शांति बनी रहे और उसके परिवार को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े परंतु ना चाहते हुए भी घर परिवार में बहुत सी परेशानियां देखने को मिल ही जाती हैं परंतु क्या आपको इस बात की जानकारी है कि सिर्फ पांच चीजों से ही आपको वह सब कुछ मिल सकता है जिसको आप चाहते हैं? जी हां, आप लोग बिल्कुल सही सुन रहे हैं दरअसल, महाभारत में युधिष्ठिर ने भगवान श्री कृष्ण से पूछा था कि घर की सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए कौन-कौन सी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है तो भगवान श्री कृष्ण जी ने बहुत सी बातें बताई थी उन्हीं में से कुछ बातें आज हम आपको बताने वाले हैं।

आइए जानते हैं घर की सुख समृद्धि कौन सी पांच चीजें से बढ़ती है

घर में घी का दीपक जलाएं

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि व्यक्ति अगर घी का सेवन करे तो इससे शारीरिक शक्ति प्राप्त होती है घी का अपने आप में एक अलग ही महत्व होता है इससे आपका शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है अगर आप अपने घर में रोजाना शाम के समय घी का दीपक जलाते हैं तो इससे आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

पानी का महत्व

अगर हम वास्तु शास्त्र के अनुसार देखे तो घर के अंदर साफ पानी रखने का एक अलग महत्व होता है अगर आपके घर में कोई भी मेहमान आता है तो सबसे पहले उसको पानी पीने के लिए देना चाहिए यदि आप ऐसा करते हैं तो कुंडली में मौजूद सभी दोष समाप्त हो जाते हैं।

घर में रखे चंदन

आपको अपने घर में हमेशा चंदन रखना चाहिए क्योंकि चंदन की खुशबू से घर की नकारात्मक ऊर्जा कम हो जाती है किसी भी पूजा-पाठ या शुभ कार्य में चंदन देवी देवताओं की पूजा में इस्तेमाल किया जाता है अगर आप चंदन का तिलक अपने माथे पर लगाते हैं तो इससे आपको मन की शांति प्राप्त होती है।

वीणा

माता सरस्वती बुद्धि और शिक्षा की देवी मानी जाती है इनको वीणा यंत्र अति प्रिय है अगर आप अपने घर में वीणा रखते हैं तो इससे आपके घर परिवार के सदस्यों की बुद्धि का विकास होता है इसके साथ ही मुश्किल परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने की शक्ति प्राप्त होती है।

शहद

अगर आप अपने घर में शहद रखते हैं तो इससे कई तरह के दोष शांत हो जाते हैं पूजा-पाठ में शहद देवी देवताओं को अर्पित किया जाता है जिन व्यक्तियों के घरों में रोजाना पूजा होती है उनको अपने घर में हमेशा शहद रखना चाहिए।

उपरोक्त जो हमने आपको पांच बातें बताई हैं अगर आप इन बातों पर गौर करते हैं तो आपके घर परिवार की बुरी आपदाएं समाप्त हो जाएंगी अगर आप अपने घर में सुख समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं तो इन चीजों को जरूर आजमा कर देखिए यकीन मानिए आपको अवश्य फायदा प्राप्त होगा और आपके घर परिवार में सुख समृद्धि की बढ़ोतरी होगी।

Back to top button