रिलेशनशिप्स

शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन बरते सावधानी, ना करें ये गलतियां

शादी का दिन दूल्हा दुल्हन के लिए ही नहीं बल्कि उनके परिवार वालों के लिए भी बहुत खास होता है। मध्यम वर्गी परिवार में शादी के दिन काम झाम बहुत ज्यादा हो जाता है। ऐसे में कई बार बहुत ज्यादा काम होने पर घर वालों के साथ दूल्हा दुल्हन भी काम में उलझ जाते हैं और अपने भी परेशान हो जाते हैं। घर में तमाम तरह के काम होने के बाद भी दूल्हा और दुल्हन को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आपको बताते हैं कि  शादी के दिन दूल्हा दुल्हन को किस बात का ध्यान रखना चाहिए।

आखिरी वक्त की तैयारियां

शादी तो पहले ही तय हो जाती है इसलिए कपड़े और गहनों की तैयारियां पहले ही कर लेनी चाहिए। शादी के दिन दूल्हा दुल्हन को अपने शेरवानी, लंहगे, ज्वैलरी, साड़ी का पहले ही इंतजाम कर लेना चाहिए। शादी के लिए अगर पैकिंग करनी है तो वह भी पहले ही कर लें। इसके लिए आखिरी दिन का इंतजार ना करें। अगर शादी के दिन आपक आपके मन का सामान नहीं मिलेगा तो जाहिर सी बात है कि आपका मूड खराब हो जाएगा। इसकी तैयारी पहले से कर लें।

रिश्तेदारों से ससुराल की बुराई

हमारे देश में शादी से पहले ही लड़की के दिमाग में सास ससुर और परिवार के लिए तमाम तरह की बातें डाल दी जाती हैं। इससे लड़कियों के मन में उनके लिए बूरे भाव आ जाते हैं। शादी के वक्त वह अक्सर अपने ससुराल वालों की बुराई करने लगती हैं। याद रखे कि आप विवाह करके उसी घर जा रही हैं। ऐसे में आपकी बुराई करने का मतलब है कि आप अपने परिवार की बुराई कर रही हैं। लड़कों को भी इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि अपने ससुराल की बुराई ना करें।

सारी जिम्मेदारी ले लेना

शादी का दिन दूल्हा दुल्हन के लिए सबसे खास होता है। ऐसे में अगर घर की सारी जिम्मेदारी आप अपने सिर पर ले लेंगे तो आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थक जाएंगे। शादी के दिन आपका फ्रेश होना बहुत जरुरी है। सारी जिम्मेदारियां खद के सिर पर ना लें। कुछ काम बांट दें। बहत ज्यादा नर्वस भी महसूस ना करें।

हर बात की शिकायत

शादी विवाह में कोई भी अपने काम में कमी नहीं रखता है, लेकिन इसके बाद भी कुछ चीजें ऊपर नीचे हो जाती हैं। ऐसे में अगर आपको किसी बात की कमी लग रही है तो उसे समझने की कोशिश करें। जबरदस्ती चिल्लाएं नहीं या हर वक्त उस बात की शिकायत ना करें। ध्यान रखें कि आपके परिवार वाले खुद बहुत मेहनत कर रहें हैं ताकी आपका यह दिन और भी खास बन सके।

देर रात तक जागना

जहां दुल्हन नर्वस होकर रात भर जागने लगती हैं वहीं लड़के बैचलर पार्टी करते हुए देर रात जागते हैं। इसका असर सुबह आपके चेहरे पर दिखता है। अगर आपकी शादी वाले ही दिन आप फ्रेश नहीं लगेगें तो आपकी सारी खूबसूरती खराब हो जाएगी।

घरवाले भी बरते सावधानी

यह जिम्मेदारी सबसे ज्यादा घरवालों की होती है कि सारा काम ठीक ढंग से हों। घरवालों को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए की दूल्हा दुल्हन वक्त पर स्टेज पर पहुंचे। रस्मों के सारे सामान को एक साथ रखें। किसी भी अरेंजमेंट का बैक अप जरुर रखें। किसी एक को तय कर लें जो दुल्हा और दूल्हन के सारे सामान की देखभाल करें। अगर सही मैनेजमेंट से काम करेंगे तो शादी में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : 

Back to top button