दिलचस्प

इन जगहों पर कभी ना खरीदें घर, हो सकती है परेशानी

हर किसी का सपना होता है कि उसका खुद का एक घर हो। एक घर को पाने के लिए ही इंसान हर तरह की मेहनत करता है। घर बनाने के लिए लोग अपनी जमा पूंजी तक लगा देते हैं। उस घर से उसकी याद और सपने जुड़े रहते हैं। वैस घर खरीदना या घर बनाना एक बहुत ही बड़ा काम होता है। ऐसे में इसको लेकर बहुत तरह की सावधानी बरतनी चाहिए। कई बार बिना सोचे समझे सिर्फ खूबसूरत घर ले लेना ही सही नही है। घर के आस पास का क्या माहौल है और भी बहुत सारी चीजें हैं जो घर खरीदते या बनवाते समय ध्यान रखना चाहिए।

चौराहा

घर को कभी भी किसी चौक चौराहे के पास नहीं लेना चाहिए। अगर आप घर बनवा रहे हैं तो इस मामले में आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते क्योंकि आने वाले समय में कैसी गली या चौराहा बन जाए आपको नहीं पता चलेगा। हालांकि अगर आप खुद घर खरीद रहे हों तो देख लें कि बहुत ज्यादा भीड़ भाड़ वाली जगह पर ना लें। बहुत ज्यादा शोर शराबे से घर की शांति खराब होती है और दिमाग अशांत होता है।इसका नकारात्मक प्रभाव घर के लिए खराब माना जाता है।

कब्रिस्तान

कभी भी किसी शमशान या कब्रिस्तान के पास कभी भी घर ना बनवाना चाहिए औऱ ना ही घर लेना चाहिए। अक्सर ऐसी जगहों पर घर सस्ते दाम में मिल जाता है औऱ लोग कम पैसे के चक्कर में घर ले लेते हैं। इन जगहों पर नकारात्मक उर्जा का संचार घर में होता है। आप भूत या प्रेत मानते हो या नहीं, लेकिन इन जगहों पर घर लेना खराब होता है। ऐसे घर में रहने वाले लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं और घर में लड़ाई भी होती रहती है।

कसाईखाना

कोई भी घर किसी स्लॉटर हाउस और कसाईखाने के पास नहीं होना चाहिए। इन जगहों से नकारात्मक उर्जा बहुत निकलती है। साथ ही आस पास का माहौल भी बहुत खराब होता है। घर के वास्तु के लिए भी आस पास स्लॉटर हाउस के पास नहीं होना चाहिए।

खंडहर

किसी टूटे फूटे खंडहर या जर्जर मकान के आस पास भी घर नहीं लेना चाहिए। ऐसी जगहों से भी बहुत ज्यादा नकारात्मक उर्जा निकलती है। जर्जर मकानों में पूजा पाठ या रोशनी ना होने की वजह से वहां नकारात्मक उर्जा बसती है। ऐसे घर के आस पास रहने से मानसिक स्थिति कमजोर होने लगती है।

शराब का ठेका

शराब के ठेके या जुआ घर के आस पास भी घर नहीं लेना चाहिए। यहां लोगों की भीड़ लगी रहती है। इन जगहों पर अक्सर झगड़े होते रहते हैं। इसे सुरक्षा के लिहाज से भी सही नहीं माना जाता है। इस जगह पर घर लेना  किसी के लिए भी खतरनाक हो सकता है। साथ ही कई बार पुलिस का आना जाना भी होता है जो आपके घर की शांति खराब कर सकता है।

अस्पताल

घर लेने से पहले इस बात पर भी ध्यान दें कि वह किसी अस्पताल और नर्सिंग होम के पास ना हो। इस बात का भी ध्यान रखें कि किसी कारखाने के पास भी घर ना हो। ऐसी जगहों पर प्रदूषण होता है। साथ ही अस्पताल वाली जगहों पर से अक्सर शव निकलते हैं जो घर के लिए अच्छा नहीं होता है। घर बनाने के बाद आस पास क्या बन जाए इसका आप कुछ नहीं कर सकते, लेकिन अगर घर खरीद रहे हों तो इन बातों का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें :

Back to top button