बॉलीवुड

अबराम और तैमूर से भी ज्यादा क्यूट है इस एक्ट्रैस की बेटी, पहली बार आईं तस्वीरें

क्यूटनेस के मामले में किसी स्टार किड का नाम सबसे पहले सामने आता है तो वह है तैमूर। सैफ औऱ करीना के लाडले तैमूर फोटोग्राफर्स की पहली पसंद हैं। तैमूर से पहले अबराम और अराध्या को भी यह लाइमलाइट मिल चुकी है। वैसे इन स्टार किड्स के बीच में एक और स्टार किड है जो क्यूटनेस के मामले में किसी से पीछे नही हैं। गजनी फेम असिन की लाडली आरिन की पहली तस्वीर भी सामने आ चुकी है।आरिन की तस्वीरें देखकर भी यही लगता है कि क्यूटेस्ट स्टार किड की लिस्ट में एक नाम और शामिल हो चुका है।

आरिन हैं बेहद प्यारी

असिन ने 2016 में बिजनेसमैन राहुल शर्मा से शादी कर ली थी। दोनों की शादी की तस्वीरें खूब चर्चा में आई थी। 2017 में असिन ने एक खूबसूरत सी बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने अपने और अपने पति के नाम को मिलाकर आरिन रखा। हालांकि जन्म के समय तक असिन ने आरिन की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर कभी पोस्ट नहीं की। अब एक साल बीत जाने पर असिन ने आरिन की जन्मदिन की तस्वीर पोस्ट की है।

ऐसे मना आरिन का पहला जन्मदिन

24 अक्टूबर को आरिन का पहला जन्मदिन था औऱ असिन ने बेहद ही खूबसूरत तरीके से आरिन का जन्मदिन मनाया। अपनी बिटिया के लिए आसिन ने पिंक थीम रखी थी। उनके जन्मदिन पर सबकुछ पिंक कलर का था और आरिन ने पिंक कलर की बेहद ही प्यारी फ्रॉक पहन रखी थी।

असिन ने 19 जनवरी 2016 को माइक्रोमैक्स के सीईओ राहुल शर्मा से शादी की थी। 24 अक्टूबर 2017 को असिन ने आरिन को जन्म दिया औऱ उसके बाद से ही वह पूरी तरह से अपने परिवार को संभालने में लगी हुई हैं।असिन ने बॉलीवुड में कम फिल्में की, लेकिन जितनी भी की सभी दमदार रही।

असिन ने बॉलीवुड में मचाया था धमाल

उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म गजनी में वह आमिर की हिरोइन थी और इस फिल्म ने पर्दे पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। गजनी सुपरडुपर हिट हुई थी औऱ इस फिल्म के साथ साथ असिन रातों रात सुपरस्टार बन गई थीं। इसके अलावा असिन सलमान के साथ रेडी में उनकी हिरोइन बनीं नजर आईं थीं औऱ .यह फिल्म भी पर्दे पर सुपरहिट थी।

इसके साथ ही असिन हाउसफुल 2 में भी नजर आईं थी और यह फिल्म भी पर्दे पर सुपरहिट थी।  बॉलीवुड में कम फिल्में कर के ही असिन लोगों की नजरों में आ गईं, लेकिन बहुत जल्द ही उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। हालांकि यह तो उनका ब़ॉलीवुड का सफर था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ की फिल्मों से की थी। उनकी पहली फिल्म नरेंद्र मकान जयकंथान वाका थी। उस वक्त उनकी उम्र महज 15 साल थी। असिन की बॉलीवुड में आखिरी फिल्म आल इज वेल थी। हालांकि यह फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

करियर के पीक पर की शादी

असिन ने अपना करियर तब छोड़ा जब वह अपने करियर के पीक पर थीं। उस वक्त उन्हें और अच्छे मौके मिल सकते थे, लेकिन असिन की जिंदगी में राहुल की एंट्री हो चुकी थी। असिन को राहुल ने पूरे फिल्मी अंदाज में घूटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। असिन को प्रपोज करते समय राहुल ने जो अंगुठी उन्हें दी थी वह लगभग 6 करोड़ की थी।आज अपने करियर से दूर असिन अपने पति के साथ उनका बिजनेस संभालती हैं औऱ 2 हजार करोड़ रुपए की मालकिन है

यह भी पढ़ें

Back to top button