बॉलीवुड

कोई है टॉपर तो कोई सातवीं फेल, जानें कितना पढ़े लिखे हैं आपके स्टार्स

न्यूजट्रेंड बॉलीवुड डेस्कः  कुछ लोग अक्सर फिल्मों में जाने की इसलिए सोचते हैं क्योंकि उनको  पढ़ाई ज्यादा समझ नहीं आती और उन्हें लगता है कि बॉलीवुड में काम करने के लिए ज्यादा पढ़ने लिखने की जरुरत नहीं है। लोगों का लगता है कि इन स्टार्स को एक्टिंग के अलावा कुछ आता ही नही है। आपके बता दें कि बॉलीवुड में इस चीज की वैराइटी देखने को मिल जाएगी जहां कोई पढ़ने में टॉपर था तो किसी ने सिर्फ 10 क्लास तक पढ़ाई की है।पर्दे पर हंसने-रुलाने वाले ऐसे कलाकार भी हैं जिनके पास बड़ी बड़ी डिग्री है तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनको क्लास और पढ़ाई समझ ही नहीं आई। आइये जानते हैं ऐसे स्टार्स के एजुकेशन के बारे में।

परीणिती चोपड़ा

इन दिनों दर्शकों को फिल्म नमस्ते इंगलैड की सैर करा रहीं परीणिती ने फाइनेंशियल, बिजनेस और फंड से ग्रेजुएशन की है। उनकी यह शिक्षा यूके के मेनचेस्टटर बिजनेस स्कूल में पूरी हुई है। परी सिर्फ एक्टिंग के मामले में ही नहीं पढ़ाई के मामले में भी बहुत आगे हैं। उन्होंने इश्कजादे से फिल्म में पहचान बनाई है। उनकी फिल्म केसरी, संदीप और पिंकी फरार हैं जल्द दर्शकों के सामने होगी।

अर्जुन कपूर

अर्जुन की दादी के लिए परी भले ही उनके पोते की बेस्ट च्वाइस हों, लेकिन दोनों की पढ़ाई लिखाई में बहुत अंतर है। अर्जुन कपूर ने सिर्फ 11 क्लास तक पढ़ाई की है। आज की डेट में अर्जुन की फीमेल फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है।

अनुष्का शर्मा

बबली गर्ल अनुष्का शर्मा सिर्फ मीम में ही नहीं बल्कि पढ़ाई में भी बहुतों से आगे हैं। अनुष्का ने बेंगलुरु के माउंट कार्मेल कॉलेज से आर्ट में ग्रेजुएशन किया है और इकोनॉमिक्स की मास्टर डिग्री भी अनुष्का के हाथ में हैं।

अक्षय कुमार

पढ़ाई के मामले में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार भी थोड़े पीछे रह गए हैं। उनकी स्कूल पढ़ाई सिर्फ 11वीं तक की हुई है। हालांकि आज के वक्त में अक्षय सबसे सफल कलाकारों में से एक हैं।

रणवीर सिंह

पर्दे पर अपना दम खम दिखाने वाले रणवीर सिंह ने अमेरिका के इंडियाना यूनीवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। उनकी अभी तक की कई फिल्मों ने पर्दे पर सफलता के झंडे गाड़े हैं। दीपिका के लवर ब्वॉय की अगली फिल्म हैं सिंबा और गली ब्वॉय।

करीना कपूर

बेबो ने बॉलीवुड में ना सिर्फ जीरो फिगर का ट्रेंड शुरु किया बल्कि अपनी दमदार अदायगी से वह लोगों के दिलों में बस गईं। करीना ने मुंबई के मिठीबाई कॉलेज  इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है। इतना ही नहीं करीना ने हॉवर्ड यूनिवर्सिटी से माइक्रो कम्पयूटिंग का कोर्स भी किया है।

करिश्मा कपूर

करिश्मा ने बॉलीवुड पर लंबे समय तक राज किया और उनकी हिट फिल्में लोग आज भी नहीं भूले हैं।हालांकि उनकी स्कूल शिक्षा दीक्षा कुछ खास नहीं हो पाई उन्होंने 6 वीं क्लास तक पढ़ाई की है।

श्रद्धा गर्ल

आशिकी गर्ल श्रद्धा ना सिर्फ बॉलीवुड में अपना हुनर दिखाती हैं बल्कि पढ़ाई में भी वो किसी से कम नहीं है। श्रद्धा जमनाबाई नरसी स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पढ़ी हैं। इतनी ही नहीं श्रद्धा के 12 वीं में 95 प्रतिशत मार्कस थें। परिवार का सोचना था कि श्रद्धा शायद टीचिंग लाइन में करियर बनाएंगी, लेकिन श्रद्धा को पसंद आया जगमगाता ब़ॉलीवुड । हाल ही श्रद्धा की स्त्री ने बंपर कमाई की है और आगे उनके हाथ में साहो और साइना नेहवाल की बायोपिक है।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाई जान या कहें दबंग सलमान खान भी पढ़ाई के मामले में थोड़ा पीछे रह गए। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की और उसके बाद पूरी तरह से फिल्मों में आ गए।सलमान की फिल्में ईद पर बंपर कमाई करती हैं।

शाहरुख खान

दिल्ली से निकल कर मुंबई पर राज करने वाले शाहरुख खान ने सेंट कोलंबस स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने दिल्ली के प्रसिद्ध हंसराज कॉलेज से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से उन्होंने मॉस कॉम की डिग्री हासिल की है।

काजोल

अपने डस्की रंग और शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली काजोल भी पढ़ाई में थोड़ी कम निकली। उन्होंने सिर्फ 10 वीं तक पढ़ाई की है। हालांकि उनकी पढ़ाई का उनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ा। आज भी किसी मुद्दे पर काजोल अपनी बात बड़ी बेबाकी से रखती हैं।

यह भी पढ़ें

दबंग सीरीज की अगली फिल्म में सलमान खान के साथ नज़र आ सकती हैं यह खूबसूरत अभिनेत्री

दीपिका और रणवीर की शादी के कार्ड में हो गयी इतनी बड़ी गलती, ट्रोलर्स जमकर उड़ा रहे मजाक

Back to top button