अध्यात्मविशेष

धनतेरस के दिन कर लीजिये ये उपाय, खुल जाएगा आपके बन्द किस्मत की ताला, नही रहेगी धन की कमी

दिवाली के त्यौहार आने वाला है और चूंकि यह त्योहार हिंदुओं का बेहद ही खास त्योहार माना जाता है इसलिए इसकी तैयारियां भी कई दिन पहले से ही शुरु हो जाती हैं, लेकिन दिवाली के त्यौहारों का उत्सव सही से तो धनतेरस के दिन से ही आरंभ होता है। प्रचलित कथा के अनुसार कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन समुद्र मंथन के दौरान अमृत कलश लेकर प्रकट होने वाले देव धन्वंतरि की आराधना का तो त्यौहार माना जाता है धनतेरस। आपको बता दें की यह त्यौहार धन की वर्षा करने का प्रतीक भी माना जाता है और कहा जाता है की यदि इस दिन विधिवत पूजा की जाये तो निश्चित रूप से समृद्धि आपके द्वार पर स्वंय चलकर आयेगी।

धनतेरस का त्योहार भी है महत्वपूर्ण

बताना चाहेंगे की दिवाली का पर्व जितना महत्वपूर्ण है उतना ही धनतेरस का त्योहार भी हिन्दू धर्म मे महत्व रखता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की आने वाले दिवाली के ठीक 2 दिन पहले यह त्योहार मनाया जाता है। धनतेरस को सुख समृद्धि यश और वैभव का पर्व माना जाता है इस दिन धन के देवता माने जाने वाले कुबेर की पूजा का बड़ा महत्व होता है। शास्त्रों में बताया गया है की धनतेरस के दिन अगर किसी वस्तु जैसे आभूषण, वाहन, कीमती वस्तु या फिर अपनी जरूरत के समान की खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है और ऐसा करने से धन के देवी लक्ष्मी बहुत ही प्रसन्न होती हैं।

आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिससे धनतेरस आपको धन-धान्य से परिपूर्ण करने वाली हो सकती है और इस उपाय को करने से आपकी बंद किस्मत के ताले भी खुल सकते है।

धनतेरस पर करें ये उपाय

  • सबसे पहले इस दिन धन्वंतरि जी का पूजन करें। धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर महाराज की पूजा की जाती है। माना जाता है की कुबेर महाराज की कोई भी तस्वीर आज के दिन खरीदने से घर मे कभी धन की कोई कमी नही होती।
  • दीपावली की सफाई तो आप सभी ने की होगी मगर धनतेरस के दिन सवेरे ही उठकर इन चार स्थानों को साफ अवश्य करें, ईशान कोण,  पूर्व दिशा, घर के उत्तर दिशा और सबसे महत्वपूर्ण घर के बीचो बीच यानी ब्रह्म स्थान की सफाई बहुत ही आवश्यक होती है।
  • बता दें की धनतेरस के दिन घर या दुकान के मुख्यद्वार पर माँ लक्ष्मी के पदचिन्ह लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस बात का विशेष ध्यान रहे की पदचिन्ह लगते समय पैर की दिशा घर के अंदर की तरफ होना चाहिए।
  • धनतेरस के दिन नया झाड़ू खरीद कर घर मे लाना बहुत ही शुभ माना जाता है, ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्मी बहुत ही प्रसन्न होती हैं और उस व्यक्ति के घर मे कभी किसी चीज की कोई कमी नही होती।
  • सायंकाल दीपक प्रज्वलित कर घर, दुकान आदि को श्रृंगारित करें।
  • धनतेरस के दिन माँ लक्ष्मी और गणेश जी का फोटो जरूर खरीद कर घर मे लाना चाहिए। यह भी काफी शुभ माना जाता है और इससे धन की देवी लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं।

Back to top button