स्वास्थ्य

शरीर के इन दो अंगों पर प्रतिदिन सरसों का तेल लगाने से होता है गजब का फायदा, यहाँ पढ़ें

आमतौर पर तकरीबन सभी घरों में सब्जी आदि बनाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल मुख्य रूप से किया जाता है हालांकि आजकल लोग इसकी जगह रिफाइंड तेल का भी इस्तेमाल करते है मगर सारसो तेल का महत्व ही कुछ और होता है। आपको बताते चलें की सारसो का तेल ना सिर्फ आपके भोजन को स्वस्थ्य और पौष्टिक बनाने के साथ साथ स्वाद को भी बरकार रखता है और इसके अलावा आपको यह भी पता होना चाहिए की सरसों का तेल सेहत और सुंदरता दोनों के ही लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

बेहद फायदेमंद है सारसो का तेल

आपने अक्सर ही देखा होगा की लोग नहाने के बाद अपने शरीर में तेल आदि लगते हैं, वो तेल किसी और चीज़ का नही बल्कि सरसो का ही होता है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि कई बार जब आपको सिर दर्द होता है तो उस समय घर के बड़े बुजुर्ग सबसे पहले यही सलाह देते हैं की सिर में सरसो तेल की मालिश करो, इससे आराम मिलता है।

सामान्य भाषा में इसे कडुआ तेल के नाम से भी जाना जाता है, हालांकि आपको बताते चलें की पारंपरिक रूप से भोजन पकाने के लिए इस्तेमाला किया जाने वाला सरसों का तेल अपनी तासीर और गुणों के की वजह से एक दो नहीं बल्कि तमाम तरह की समस्याओं में औषधि के समान कार्य करता है। सरसों का तेल का उपयोग हम अपने शरीर के कई गंभीर बीमारियों को खत्म करने में भी कर सकते हैं, आज आपको ऐसे दो अंगो के बारे में बताएंगे दिन पर सरसों का तेल लगाने से गजब का फायदा होता है।

सरसों का तेल लगाने के फायदे

  • आपकी जानकारी के लिए बता दें की हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं की यदि प्रतिदिन रात को सोने से पहले पैर के तलवे पर सरसों के तेल से मालिश की जाए तो इससे आपकी आंखों से संबंधित तमाम तरह की समस्याएं दूर हो जाती हैं। यदि आप इस प्रक्रिया को प्रतिदिन दोहराते हैं तो ऐसा करने से आपकी आंखों की रोशनी यदि कम हो गयी है तो वो बढ्ने लगेगी और आपकी आँखों पर लगा चश्मा भी उतार जाएगा।
  • इसके अलावा आपको यह भी बता दें की सरसों के तेल को बहुत पौष्टिक माना जाता है और इसीलिए इसका प्रयोग खाना बनाने के लिए भी किया जाता है। चूंकि इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में इसके इस्तेमाल को अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
  • ऐसा बताया जाता है की यदि आपको भूख नहीं लगती है और इसत वजह से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है तो ऐसी स्थिति में सरसों का तेल आपके लिए खासतौर पर फायदेमंद माना जाता है। सारसो का तेल हमारे पेट में ऐपिटाइजर के रूप में काम करता है जिससे भूख बढ़ती है।

  • आपको यह भी बताते चलें की अगर आप सरसों का तेल नाभि में डालते हैं तो इससे आपके चेहरे से संबंधित सारी समस्याएं हमेशा के लिए खत्म हो जाती है जैसे की डार्क सर्कल्स, कालापन, दाने, फोड़ा-फुंसी  आदि तमाम तरह की समस्याओं के लिए सरसों का तेल बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

यह भी पढ़ें :

Back to top button