बॉलीवुड

न्यूयार्क में सास संग जमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा, यहां देखिए वायरल वीडियो

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही फिल्मी दुनिया से काफी सालों से दूर हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी पहले की तरह ही बरकरार है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने फिल्म को लेकर चर्चा  में नहीं है, बल्कि अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा जल्दी ही निक जोनस के साथ शादी कर सकती हैं, जिसका जश्न अब शुरू हो चुका है। बता दें कि आने वाले दिनों में बॉलीवुड की दो बड़ी अभिनेत्रियां शादी करने वाली है, जिसकी वजह से अगर यह कहा जाए कि बॉलीवुड में वेडिंग सीजन चल रहा है तो गलत नहीं होगा। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर न सिर्फ उनके फैन्स उत्साहित हैं, बल्कि वे खुद बहुत ही ज्यादा उत्सुक लग रही हैं। इन दिनों प्रियंका अपनी सास के साथ खूब मस्ती करती हुई नजर आ रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी का जश्न शुरू कर दिया है। यही वजह है कि प्रियंका न्यूयार्क में अपनी मां और सासू मां के साथ खूब मस्ती करती हुई नजर आ रही है। प्रियंका ने पहले ही कह दिया था कि वे अब अपनी पर्सनल लाइफ में ध्यान देना चाहती हैं।

सास संग जमकर नाचीं प्रियंका चोपड़ा

न्यूयार्क में प्रियंका  इन दिनों अपनी बैचलर लाइफ को एन्जॉय कर रही है। अब प्रियंका की ब्राइडल शावर पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियंका जमकर नाचती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में प्रियंका अपनी सास और अपनी मां के साथ खूब झूमती हुई नजर आ रही है। प्रियंका का यह वीडियो काफी तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि प्रियंका की शादी की डेट को लेकर अभी भी रहस्य बना हुआ है, लेकिन इन दिनों प्रियंका अपनी शादी की तैयारी जमकर कर रही हैं।

 

निक ने प्रियंका के लिए खरीदा घर

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो निक जोनस ने प्रियंका के लिए लॉस एंजेलिस में घर खरीदा है। इस खूबसूरत घर की कीमत लगभग 47.50 करोड़ रुपए (6.5 मिलियन डॉलर) बताई जा रही है। इसके साथ ही यह घर 4129 वर्ग फीट में फैला हुआ है, जिसमें 5 कमरे हैं। इसके साथ खबरों की माने तो यह प्रियंका का पसंदीदा घर है और यही वजह है कि निक ने प्रियंका को शादी से पहले ही यह घर खरीद के गिफ्ट कर दिया है। दोनों की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। इसके अलावा दोनों ही एक दूसरे के लिए कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहते हैं, जिसकी वजह से इनका रिश्ता दिन ब दिन मजबूत बनता जा रहा है।

घर की बात करें तो घर के अंदर एक स्विमिंग पूल भी है और घर का इंटीरियर डिजाइन भी खूबसूरत है। इसके अलावा बाथरूम से लेकर गेस्ट रूम तक लग्जरी है। याद दिला दें कि निक के साथ शादी करने के लिए प्रियंका ने फिल्म भारत को भी छोड़ दी। इसका मतलब साफ है कि दोनों एक दूसरे के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़े – प्रियंका चोपड़ा की जेठानी हैं लाखों दिलों की धड़कन, देखिए तस्वीरें

यह भी पढ़े – सगाई के तुरंत बाद सामने आईं प्रियंका चोपड़ा की ‘बच्चियां’ निक भी हो गए हैरान

Back to top button