बॉलीवुड

आउट हुआ परिणीति का ब्यूटी सीक्रेट, जानिए इनकी खूबसूरती का आखिर राज क्या है?

बॉलीवुडी की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के लाखों दिवाने हैं, जोकि उन्हें हर रूप में पसंद करते हैं। परिणीति जैसा लुक पाने  के लिए हर लड़की लाख कोशिशें करती हैं, लेकिन फिर भी उनके जैसा लुक पाने में असफल रहती है, क्योंकि परिणीति एक खास ब्यूटी टिप्स का पालन करती हैं। जी हां, परिणीति की स्किन मेकअप के साथ तो ग्लो करता ही है, लेकिन बिना मेकअप के भी उनके चेहरे में एक अलग ही चमक देखने को मिलती है। अब लड़कियां भी इसी चमक को पाना चाहती है, लेकिन इसके लिए उन्हें परिणीति का ब्यूटी सीक्रेट जानना होगा, जिसका खुलासा अब हो चुका है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

परिणीति का ब्यूटी सीक्रेट

परिणीति का ब्यूटी सीक्रेट

बॉलीवुड की अदाकारा परिणीति चोपड़ा जैसी चमकदार स्कीन पाने के लिए लड़कियों को उनका ब्यूटी टिप्स ज़रूर फॉलो करना चाहिए। जी हां, परिणीति इतनी सुंदर कैसे दिखती हैं, इस बात का खुलासा अब चुका है। जो लड़कियां परिणीति जैसी खूबसूरत चेहरा पाना चाहती हैं, उन्हें हमारा यह लेख पूरा पढ़ना चाहिए, क्योंकि हम आज परिणीति का ब्यूटी सीक्रेट आपके सामने खोलने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आपकी स्किन भी ग्लोइंग करने लगेगी। तो चलिए जानते हैं कि परिणीति का ब्यूटी सीक्रेट आखिर है क्या, जिसकी मदद से वे इतनी ग्लो करती रहती हैं।

फेसवॉश से क्लींजिंग

परिणीति चोपड़ा अपने दिन की शुरूआत फेसवॉश और क्लींजिंग से करती हैं। जी हां, इसके लिए परिणीति अपने चेहरे के अनुसार क्लींजर का इस्तेमाल करती हैं और इसे वे न सिर्फ चेहरे पर लगाती हैं, बल्कि गले और गर्दन पर भी लगाती हैं। परिणीति इसे रोज़ाना लगाती हैं, जिसकी वजह से उनका चेहरा निखरा रहता है।

मॉइश्चराइजर

परिणीति का ब्यूटी सीक्रेट

त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए परिणीति एक अच्छा मॉइश्चराइजर यूज करती हैं, जिसे वे चेहरे से लेकर गले तक लगाती है। ऐसा करने से उनकी त्वचा में दिन भर नमी बरकरार रहती है।

यह भी पढ़े – ब्यूटी टिप्स : नींबू से दूर करें स्किन की ये 6 समस्या, बड़े काम की है ये खबर लड़कियां ज़रूर पढ़े

ऐलोवेरा जैल

परिणीति ऐलोवेरा जैल पर बहुत ही ज्यादा भरोसा करती हैं। उनका कहना है कि वह जब भी घर से बाहर जाती है तो ऐलोवेरा जैल लगाना नहीं  भूलती हैं। इसके साथ ही उनका मानना यह भी है कि इससे उनकी स्किन एकदम तरोताजा दिखती है। इसलिए वह सभी लड़कियों को ऐलोवेरा जैल लगाने की सलाह देती हैं।

लिप बाम

परिणीति अपने बैग में हमेशा एक लिप बाम रखती है, जिसे ज़रूरत पड़ने पर वह लगाती रहती है। इससे उनके लिप्स फटते नहीं है और उनकी सुंदरता भी कम नहीं होती है।

पर्याप्त मात्रा में पानी

परिणीति का ब्यूटी सीक्रेट

परिणीति का ब्यूटी सीक्रेट यह भी है कि वह दिन में 10 से 12 गिलास पानी पीती हैं। उनका मानना है कि पानी पीने से स्कीन की गंदगी बाहर निकल जाती है और इससे त्वचा में एक अलग ही निखार देखने को मिलता है। इसलिए हर लड़की को सुंदर दिखने के लिए सबसे पहले खूब पानी पीना चाहिए।

यह भी पढ़े – सर्दियों में दमकती त्वचा व फ्रेश लुक पाने के लिए अपनाएं ये ब्युटी टिप्स

पर्याप्त मात्रा में नींद

परिणीति का ब्यूटी सीक्रेट

बॉडी के लिए नींद बेहद ज़रूरी होती है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में नींद लेती है, तो आपकी स्कीन ग्लो करने लगती है। इसलिए हर किसी को रोज़ाना 7 से 8 घंटे की नींद ज़रूर लेनी चाहिए। इतना ही नहीं, परिणीति अपने नींद के साथ कभी भी समझौता नहीं करती हैं। परिणीति का ब्यूटी सीक्रेट यह भी है

संतुलित डाइट

परिणीति का ब्यूटी सीक्रेट

खुद को फिट रखने के लिए और ग्लोइंग त्वचा के लिए परिणीति विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजों का ही सेवन करती हैं। उनका मानना है कि अगर आपकी डाइट अच्छी होगी तो आपकी स्कीन अपने आप ही ग्लो करने लगेगी।

यह भी पढ़े

Back to top button