स्वास्थ्य

ब्यूटी टिप्स : नींबू से दूर करें स्किन की ये 6 समस्या, बड़े काम की है ये खबर लड़कियां ज़रूर पढ़े

विटामिन सी से भरपूर नींबू स्वास्थय के लिए तो लाभदायक है ही साथ ही ये ब्यूटी निखारने के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। नींबू के इस्तेमाल से त्वचा संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है। इसका इस्तेमाल काफी समय से औषधि के रूप में किया जाता है। इसका इस्तेमाल खाने में सलाद और शरबत के रूप में तो किया जाता है। इसके अलावा ये कई और चीजों में कारगर साबित होता है। चेहरे के लिए नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच होता है। इसके छीलके के प्रयोग से डेड स्किन, ब्लैकहेड को साफ होते हैं। नींबू चेहरे के खुले हुए पोर्स को भी ठीक करने में मददगार होता है।

इसके अलावा नींबू बाल झड़ने से रोकने में भी सहायता करते हैं। अगर आपके बाल झड़ रहे हों तो नारियल के पानी में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगा लीजिए। इससे बाल झड़ना बंद हो जाएगा। नींबू के प्रयोग से बालों में डैंड्रफ की समस्या भी दूर होती है। इसी प्रकार से नींबू के कई अच्छे सौंदर्य लाभ हैं। तो चलिए जानते हैं नींबू के कुछ सौंदर्य लाभ के बारे में।

प्राकृतिक गोरापन- नींबू में प्राकृतिक ब्लीचींग का गुण पाया जाता है। इसलिए ये चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है। नींबू के रस का फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे खत्म होते हैं। इसलिए नींबू का प्रयोग घरेलू सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाता है।

नींबू से दिखें जवान- जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है। इसका असर चेहरे पर साफ साफ दिखने लगता है। चूंकि नींबू एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा की झुर्रियों से छुटकारा दिलाता है। अगर आप चेहरे को ठीक ठाक रखना चाहते हैं तो कुछ बूंद नींबू में सेब का सिरका मिलाकर एक फेस पैक बना लें इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगा कर रखें। और फिर कुछ देर बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे में चमक आ जाएगी।

ऑइली स्किन से पाएं छुटकारा- पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या का कारण ऑयली स्किन ही होती है। इसके लिए नींबू काफी फायदेमंद होता है। नींबू में पाया जाने वाला सिट्रीक एसिड चेहरे पर जमे ऑयल के अणुओं को तोड़ता है। जिससे चेहरे की त्वचा नर्म और चिकनी बनी रहती है। नींबू के रस को थोड़े से पानी में मिला लें। और फिर इसे रूई की सहायता से चेहरे पर लगाएं। काफी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

त्वचा में लाएं निखार- नींबू के रस से त्वचा मुलायम और नर्म होती है। चेहरे, घुटने और कोहनी की त्वचा को मुलायम बनाने के लिए इस पर नींबू का रस लगाएं। इससे रूखे त्वचा में निखार आता है।

अंडरआर्म के लिए फायदेमंद- प्रदूषण, पसीने और गर्मी की वजह से अक्सर अंडरआर्म काले पड़ जाते हैं। इसे दूर करने के लिए नींबू के रस को रूई की सहायता से इस पर लगाएं। या फिर नींबू के एक टुकड़े को इस पर रगड़ें। काफी फायदा होगा।

पाचन के लिए अच्छा- अगर आपको पाचन की समस्या होती है तो एक गिलास पानी में नींबू के रस के साथ शहद मिलाकर, पिएं। पाचन की समस्या में नींबू बहुत फायदेमंद होता है। नींबू के सेवन से शरीर से अनावश्यक टॉनिक्स निकल जाते हैं। और शरीर का पाचन बेहतर रहता है। पाचन तंत्र अच्छा रहने से आपके त्वचा में निखार आ जाएगा

Back to top button