स्वास्थ्य

ड्राई आंखों से हैं परेशान तो हो सकती हैं ये बड़ी वजह, जानिये क्या है इसका घरेलू उपचार?

मानव शरीर के विभिन्न अंगों में से आंखे सबसे अनमोल मानी जाती हैं। आंखे ही वो चीज़ है, जिसकी वजह से हम अपने आसपास की खूबसूरती को देखने में सफल हुए है। जी हां, कुदरत की यह अनमोल देन है, जिसे हमें बेहद संभाल कर रखना चाहिए, लेकिन दुर्भाग्यवश हम दिन ब दिन इसके साथ खिलवाड़ करते हुए नज़र आ रहे हैं। आंखों का ख्याल रखना हमार पहला कर्तव्य है, लेकिन आजकल की भागदौड़ जिंदगी में आंखों की रौशनी और उसमें सूखापन आना सामान्य हो गया है।  तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास हैं?

अक्सर कम्प्यूटर, टी.वी., लैपटॉप व मोबाइल आदि में आंख गड़ाने की वजह से सूखापन, पानी और कम रौशनी की समस्या पैदा हो रही है। इसके अलावा नींद पूरी ना होने, बढ़ता प्रदूषण, ए.सी. की लत, तनाव, उच्च रक्तचाप व अवसाद दूर करने वाली दवाओं का अधिक प्रयोग की वजह से भी आंखे लाल या उसकी रोशनी कम हो जाती है। इन्ही तमाम समस्याओं में से एक है ड्राईनेस आंखे। जी हां, आजकल यह समस्या बेहद नार्मल हो गई है, लेकिन इसके पीछे की वजह क्या है, यह जानना हम सबके लिए बेहद ज़रूरी है।  तो चलिए जानते हैं कि इसके पीछे की क्या वजह है?

क्यों होती है आईस ड्राईनेस? 

आईस ड्राईनेस यानि आंखों के सूखना सिंड्रोम, आंख में आंसू कम होने की वजह से होता है और इसके अलावा उनकी गुणवत्ता अच्छी नहीं होने की वजह से भी होता है। घंटो कंप्यूटर आदि पर बैठने की वजह से आंखो में कई तरह की परेशानियां आती है। जब आपकी आंसू ग्रथियां पर्याप्त मात्रा में आंसू  उत्पादन नहीं कर पाती हैं, तो आईस ड्राईनेस की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए हमें आंखों का भरपूर ख्याल रखना चाहिए। तो चलिए अब जानते हैं  कि इस समस्या  से राहत पाने के लिए घरेलू उपचार क्या क्या  है, जिनकी मदद से आप इससे राहत पा सकते हैं।

1.गुनगुने पानी से सिकाई – जब भी आपकी आंखे ड्राई हो जाए तो आपको गुनगुने पानी से सिकाई करना चाहिए। जी हां, एक साफ कपड़े को गुनगुने पानी में भिगो कर अपनी आंखों पर पांच मिनट के लिए सिकाई करें, इससे जल्दी ही आराम मिल जाएगा। इस प्रक्रिया को दिन में तीन से चार बार ज़रूर दोहराए। याद रहे कि सुबह उठकर इस प्रक्रिया को दोहराने से जल्दी आराम मिलेगा।

2.नारियल तेल – आंखों के रूखेपन को दूर करने के लिए नारियल का तेल बेस्ट ऑपशन है। इसके  लिए रोज़ाना 15 मिनट के लिए रूई से आंखों पर नारियल का तेल लगाना चाहिए। नारियल का तेल आंखों की नमी को वापस करने में कारगर है, इसलिए रोज़ाना दिन में दो बार और रात को सोने से पहले नारियल के तेल से आंखों की मालिश करनी चाहिए।

3.एलोवेरा जैल – एलोवेरा जैल में मौजूद गुण आंखों को अच्छा बनाते हैं। इसके लिए रोज़ाना एलोवेरा जैल से आंखों की मालिश करनी चाहिए। ध्यान रहे की आंखों में नहीं लगाना है, बल्कि आंखों के ऊपर रूई के सहारे एलोवेरा से मालिश करनी है। 10 मिनट लगाने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें और इसके बाद आपको काफी ज्यादा आराम मिलेगा।

Back to top button