दिलचस्प

ज़रूर जानिए सपने में फल देखना शुभ होता है या अशुभ?

सपने में फल देखना : दुनिया के हर शख्स को नींद बेहद प्यारी होती है। सोते समय हर इंसान कभी न कभी सपने ज़रूर देखता है। जी हां, हर इंसान कभी न कभी सपना ज़रूर देखता है और उसके पीछे का मतलब जानने के लिए बेताब रहता है। कई बार तो यह सपने बेहद डरावने होते हैं, जिसकी वजह से आप काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं, तो वहीं कई बार सपने बेहद प्यारे होते हैं। यह व्यक्ति की दिनचर्या पर निर्भर करता है कि उसे किस तरह के सपने दिखाई देंगे। विज्ञान की माने तो व्यक्ति दिन भर की गतिविधियों को ही सपने में देखता है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

सपने में फल देखना (Sapne me Fal dekhna)

आज हम आपको इस लेख में सपने में फल देखना (Sapne me Fal dekhna) का मतलब के बारे में बताएंगे। जी हां, आप में से कई ऐसे लोग होंगे जो सपने में कई तरह के फल देखते होंगे, जिसकी वजह से आपके मन में यह पहला सवाल ज़रूर आता होगा कि आखिर इसका मतलब क्या है? सपने में आम देखना, केला और संतरा आदि दिखने के ढेर सारे मतलब हो सकते हैं, जोकि हर व्यक्ति को जानना बेहद ज़रूरी है। तो चलिए अब हम आपको सपने में फल देखने (Sapne me Fal dekhna) के मतलब बताने जा रहे हैं, जिनसे आप सावधान हो सके।

सपने में केला देखना या खाना

सपने में फल देखना

कई लोग सपने में केला देखते हैं, तो कई बार लोग खुद को केला खाते हुए भी देखते हैं। दरअसल, सपने में केला देखना अच्छा माना जाता है, लेकिन केला खाना बुरा माना जाता है। शास्त्रों की माने तो यदि कोई वैवाहिक सपने में खुद को केला खाते हुए देखता है तो मानो उसके वैवाहिक जीवन पर खतरा मंडरा रहा हो। इसलिए उसे अपने वैवाहिक जीवन के प्रति सचेत होना चाहिए।

सपने में अंगूर देखना या खाना

सपने में फल देखना

आमतौर पर अंगूर रीयल लाइफ में खट्टे निकल सकते हैं, लेकिन सपने में इन्हें खाना या देखना धन लाभ की तरफ इशारा करता है। जी हां, सपने में अंगूर देखने का मतलब यह है कि आने वाले दिनों में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको अचानक धन लाभ हो सकता है, जिससे आपके घर में खुशियां आ सकती है।

सपने में आम देखना (Sapne me aam dekhna) या खाना

सपने में फल देखना

फलो का राजा कहे जाने वाले आम को सभी लोग पसंद करते हैं, लेकिन पहला सवाल यही आता है कि अगर सपने में आम (Sapne me aam dekhna) दिखे तो इसका क्या मतलब हो सकता है? दरअसल, सपने में आम खाते देखने का मतलब है कि आपको बहुत जल्‍द ढेर सारा धन मिलने वाला है और आपके घर से सभी मुसीबतें गायब होने वाली हैं।

सपने में सेब देखना या खाना

सपने में फल देखना

सेब के बारे में लोग कहते हैं कि दिन में एक सेब खाओ और डॉक्टर से कोसो दूर रहो। इस तरह से अगर सपने में सेब दिखे तो इसका मतलब यह है कि व्यापार, नौकरी या पुत्र प्राप्ति होने वाली है। ऐसे में सेब जितना हैल्दी है, उसके सपने उतने ही ज्यादा खुशहाली भरे हैं।

सपने में अनार देखना या खाना

सपने में फल देखना

यदि कोई कुंवारा सपने में खुद को अनार खाते हुए देख ले तो उसकी शादी जल्दी होने वाली है। इसके साथ ही अगर उसे इस बात का भी एहसास हो कि अनार मीठे है तो उसे धनलाभ भी हो सकता है।

सपने में आंवला देखना या खाना

सपने में फल देखना

सपने में आंवला देखना बेहद शुभ माना जाता है। जी हां, यदि कोई व्यक्ति खुद को सपने में आंवला खाते हुए देखे तो इसका मतलब यह है कि उसकी कोई मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है।

यह भी पढ़ें : सपने में पानी देखना

Back to top button