बॉलीवुड

टीवी की इन बहूओं का है पहला करवाचौथ, एक के लिए तो सलमान खान को करना होगा इंतजाम

27 अक्टूबर को पूरे देश में करवाचौथ का त्यौहार मनाया जाएगा। यह त्यौहार सुहागिन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। इस व्रत को निर्जला यानी की बिना पानी पिए हुए रहना होता है। यह त्यौहार ना सिर्फ आम महिलाओं के लिए बल्कि पर्दे पर काम करने वाली सेलिब्रिटिज के लिए भी खास होता है। यह त्यौहार ही तो हैं जो सभी खास औऱ आम को एक कर देते हैं। आपको बताते हैं कि छोटे पर्दे पर बहू का किरदार निभाने वाली यह एक्ट्रेसेज इस साल सचमुच की बहू बन चुकी हैं और यह उनका पहला करवाचौथ है।

पहला करवाचौथ

भारती-हर्ष

कॉमेडी क्वीन बन लोगों का दिल जीतने वाली भारती का .यह पहला करवाचौथ है। भारती मे हर्ष लिंबाचिया से 3 दिसंबर 2017 को शादी रचाई थी। इनकी शादी बहुत धूमधाम से हुई थी और बिग बॉस के इंवेंट प्रमोशन में दोनों ने खूब धमाल मचाया था। उस वक्त खबर थी की हर्ष औऱ भारती शो का हिस्सा बन सकते हैं, लेकिन ऐसा हुई नहीं। इनकी शादी की तस्वीरों ने बहुत धमाल मचाया था अब फैंस को भारती के करवाचौथ का इंतजार रहेगा।

विविधा-वरुण

इश्कबाज एक्ट्रेस विविधा कृति ने 2018 में ही शादी की है। उन्होंवने किसी टीवी स्टार नहीं बल्कि अपने बचपन के दोस्त वरुण से 15 मार्च 2018 को शादी की। वरुण और विविधा का यह पहला करवाचौथ होगा।बता दें कि इश्कबाज सीरियल तीन भाईयों की कहानी पर आधारित था और विविधा ने इसमें अहम रोल निभाया था।

प्रिंस-युविका

बिग बॉस के घर में बनी इस जोड़ी ने 12 अक्टूबर 2018 को ही शादी की है। इनके लिए तो शादी के तुरंत बाद ही करवा चौथ है। दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोंरीं। बता दें कि प्रिंस बाग बॉस के विनर रह चुके हैं। इनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

गौतम-पंखुड़ी

गौतम रोडे ने इसी साल 5 जनवरी को रजिया सुल्तान से फेम पाने वाली एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी से शादी की थी। पंखुड़ी इस साल पहला करवाचौथ मनाएंगी। बता दें की शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था।

रुबिना –अभिनव

शक्ति स्टारर रुबीना दिलेक ने इसी साल 21 जून को अपने ब्वॉयफ्रैंड और टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ शादी की थी। बता दें कि रुबिना ने शक्ति के साथ साथ छोटी बहु सीरियल से बहुत नाम कमाया है। वहीं अभिनव अक्सर निगेटिव रोल में दिखते हैं।

दीपिका-शोएब

इन दिनों दीपिका बिग बॉस के घर में खूब धमाल मचा रहा है। बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट बनने के बाद से दीपिका सुर्खियों में हैं। उन्होंने सीरियल ससुराल सिमर का के साथ छोटे पर्दे पर कदम रखा था और उसी शो में उनके कोस्टार थे शोएब इब्राहिम। दोनों का जोड़ी खूब पसंद की गई और सेट पर ही इन्हे प्यार हो गया। वैसे तो दीपिका बिग बॉस के घर में है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की सलमान करवाचौथ का कैसे इंतजाम करवाते हैं।

सुमित व्यास- एकता कौल

परमानेंट रुममेट फेम सुमित और मेरे अंगने से घर घर में फेमस हुए एकता कौल ने हाल ही में शादी की है। इनका भी यह पहला करवाचौथ होगा। बता दें कि सुमित वीरे दी वेडिंग में करीना के अपोजिट नजर आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें-

Back to top button