बॉलीवुड

कभी बने लवर तो कभी बन गए भाई बहन, ये हैं बॉलीवुड की जबरदस्त जोड़ियां

न्यूजट्रैंड वेब डेस्कः  फिल्में बॉलीवुड में अक्सर जोड़ियों के दम पर भी सुपरहिट हो जाती हैं।कई फिल्में इसलिए हिट हो जाती है क्योंकि इसमें जबरदस्त जोड़ी का तड़का लग जाता है। बॉलीवुड में बहुत सी ऐसी भी जोड़िया बनीं जो पर्दे पर कभी भाई बहन भी बन गईं तो अगले ही पल कपल बन कर आ गए। हालांकि बॉलीवुड को इन जोड़ियों से भी फायदा मिला है। देवानंद से लेकर रणवीर सिंह तक एक से बढ़कर एक कलाकारों की जोड़ियों ने पर्दे पर लोगों को अपनी अदाकारी से चौंका दिया। आइये जानते हैं ऐसी जोड़ियों के बारे में जिन्होंने कभी पर्दे पर लवर का तो कभी भाई बहन का रोल निभाया।

शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड के रोमांस किंग ने पर्दे पर सभी हिरोइनों के साथ इतना जबरदस्त रोमांस किया कि लोगों को अपना दीवाना दिया। शाहरुख खान ने जहां फिल्म देवदास और मोहब्बतें फिल्म में ऐश के साथ रोमांस किया था। वहीं दूसरी तरफ फिल्म जोश में शाहरुख खान और ऐश ने भाई बहन का रोल किया था। हालांकि ऐश और शाहरुख को लवर के रुप में बहुत पसंद किया गया।

सलमान और नीलम

1992 में फिल्म सलमान और नीलम फिल्म एक लड़का एक लड़की में हीरो हिरोइन के रोल में थे, लेकिन फिल्म हम साथ साथ है में दोनों ने भाई बहन का रोल निभाया था। दोनों फिल्मों ने अच्छी कमाई की थी और दोनों भाई बहन के साथ साथ लवर रुप में भी लोगों को पसंद आए थे। फिल्म हम साथ साथ हैं आज भी पर्दे की सुपरहिट फिल्मों में से एक है।

रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा

रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म बाजीराव मस्तानी में पति पत्नी का किरदार निभाया था वहीं फिल्म दिल धड़कने दो में दोनों ने भाई बहन का किरदार निभाया था। इन दोनों फिल्मों में बाजीराव मस्तानी सुपरहिट थी और दिल धड़कने दो ने औसत कमाई की थी। हालांकि इन दोनों फिल्म में रणवीर और प्रियंका की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

 

करीना और तुषार

करीना ने फिल्म की शुरुआत में तुषार कपूर के साथ काम किया और उनकी हिरोइन बनीं। इसमें मुझ कहना है शामिल थी। वहीं गोलमाल रिटर्न्स में दोनों ने भाई बहन का किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म मुझे कुछ कहना पर्दे पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन फिल्म गोलमाल रिटर्न्स को काफी पसंद  किया गया था।

दीपिका पादुकोण और अर्जुन रामपाल

अपनी पहली ही फिल्म ओम शांति ओम से धूम मचाने वाली दीपिका के विलेन लवर थे अर्जुन रामपाल। अर्जुन दीपिका के पति के रोल में थे वहीं फिल्म हाउसफुल में यह जोड़ी भाई बहन के रोल में थीं। बता दें कि ओम शांति ओम और हाउसफुल दोनों ही सुपरहिट रही थी।

देवानंद और जीनत अमान

देवानंद और जीनत अमान ने फिल्म हरे कृष्णा हरे राम में भाई बहन का किरदार निभाया था वहीं फिल्म हीरा पन्ना और दूसरे फिल्म में हीरो हीरोइन के किरदार में थें। इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। फिल्म में भाई बहन का किरदार हो या फिर कपल्स का इन जोड़ियों को दर्शको ने बहुत पसंद किया।

यह भी पढ़ें

कोई है टॉपर तो कोई सातवीं फेल, जानें कितना पढ़े लिखे हैं आपके स्टार्स

इन दो कॉमेडी किंग्स की जोड़ी ने दी थी सुपरहिट फिल्में, तीसरे नंबर की तो है सबकी फेवरेट

 

Back to top button