विशेष

90% भारतीय नहीं जानते हैं घड़ी लगाने का सही तरीका, क्या है इसका वास्तु टिप्स?

दीवार घड़ी वास्तु टिप्स : घर में वास्तु के हिसाब से घड़ी लगाना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि महंगी घड़ी खरीद लेने से वक्त नहीं बदल जाता। बल्कि वक्त तो वही होता है जो सस्ती घड़ी में भी चलता है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि घर में अगर वास्तु के हिसाब से घड़ी लगाई जाए तो वक्त जरूर बदल जाता है। इसलिए घर में वास्तु के हिसाब से घड़ी लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

घड़ी घर में सिर्फ वक्त बताने के लिए नहीं लगाया जाता है। बल्कि घड़ी घर के डेकोरेशन का भी एक हिस्सा है। घड़ी से घर की शोभा बढ़ जाती है। बताया जाता है कि घड़ी अगर घर में न हो तो वो अशुभ होता है। इसलिए हर घर में घड़ी होना बहुत ही जरूरी है। अपने घर के घड़ी में हमेशा सही समय रखना चाहिए। इससे घर में भी सही समय बना रहता है। लेकिन क्या आपको पता है कि घर में घड़ी के दिशा का भी ठीक होना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में आपके लिए ये बहुत ही जरूरी है कि घर में दीवाल घड़ी को किस दिशा में लगाएं। तो आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु के अनुसार घड़ी किस दिशा में होना चाहिए। और किस दिशा में घड़ी लगाना अशुभ है।

दीवार घड़ी वास्तु टिप्स : इस दिशा में न लगाएं घड़ी

1. दक्षिण दिशा

घर के दक्षिण दिशा के दीवाल पर कभी भी घड़ी न लगाएं इस दिशा में घड़ी लगाने से घर के सदस्यों के स्वास्थय पर बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से घर में पैसों की किल्लत भी हो जाती है। इसलिए ध्यान रहे इन परेशानियों से बचने के लिए कभी भी दक्षिण दिशा में घड़ी न लगाएं।

2. बेडरूम-

अगर आपको बेडरूम में घड़ी की आवश्यकता महसूस होती है तो छोटा अलार्म घड़ी रख लें। कभी भी बेडरूम में दीवाल घड़ी न लगाएं। वास्तु के अनुसार बेडरूम में घड़ी लगाना सही नही होता। इससे पति पत्नी के रिश्ते में दरार आ जाती है।

3. मुख्य दरवाजे-

कभी भी घर के मुख्य दरवाजे पर घड़ी न लगाएं। मेन गेट पर घड़ी लगाने से घर में नकारात्मक उर्जा का वास होता है। इसके अलावा घर की खुशियों पर भी ग्रहण लग जाता है। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि घर के मुख्य दरवाजे पर कभी भी घड़ी न लगाएं।

यह भी पढ़े : बाथरूम के लिए वास्तु टिप्स : अगर रखेंगे इन 10 बातों का ध्यान तो घर मे आएंगी खुशियां

दीवार घड़ी वास्तु टिप्स : किस तरह लगाएं घड़ी-

1. उत्तर-पूर्व दिशा

दीवार घड़ी वास्तु टिप्स के मुताबिक कहा जाता है कि घऱ में हमेशा घड़ी उत्तर पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। यह दिशा घऱ के लिए वृद्धि कारक होती है। इसलिए इस दिशा में घड़ी लगाना हमेशा शुभ होता है। ध्यान रहे दक्षिण दिशा में कभी न लगाएं इससे घर के मुखियाय का स्वास्थय ठीक नहीं रहता है।

2. पेंडुलम घड़ी लगाएं

दीवार घड़ी वास्तु टिप्स के मुताबिक, घर में पेंडुलम घड़ी लगाने से उन्नति होती है। बुरा समय जल्दी बीत जाता है। इससे उन्नति के नए अवसर प्राप्त होते हैं, ध्यान रहे घर में कभी भी घड़ी बंद न रखें। इससे घर में नकारात्मक उर्जा का प्रवेश होता है।

यह भी पढ़े : घर में लगी ये तस्वीरें कर सकती हैं आपकी जिंदगी बर्बाद, पढ़ें खबर

3. बच्चों के कमरे

कोशिश करें कि घड़ी बच्चों के कमरे में लगाएं। इससे घर में सकारात्मक उर्जा आती है। और बच्चों को वक्त का एहसास भी होता है।

4. संगीत वाली घड़ी

घऱ में अगर मधुर संगीत वाली घड़ी लगाएंगे तो सकारात्मक उर्जा का संचार बना रहेगा। इससे घर में माहौल खुशनुमा बना रहता है।

Back to top button