विशेष

एवोकाडो खाने के फायदे से अभी तक है अंजान तो पढ़ लीजिये ये खबर

एवोकाडो खाने के फायदे: एवोकाडो खाने के बहुत सारे लाभ मिलते हैं, यह नाशपाती की तरह ही दिखता हैं लेकिन यह उससे भी ज्यादे फायदेमंद होता हैं। आप इसका इस्तेमाल कच्चा और पका कर भी कर सकते हैं। इस फल से आप मिल्कशेक भी बना सकते हैं लेकिन उसके लिए आइसक्रीम का आवश्यकता पड़ेगी।

एवोकाडो खाने के फायदे भी कई सारे हैं, बता दें की इसमें विटामिन ए, बी और इ भरपूर मात्रा में मौजूद होता हैं, इसके अलावा इसमें फाइबर और प्रोटीन भी मौजूद होता हैं, एवोकाडो में मोनोसैचुरेटेड फैट पाया जाता हैं। इसके सेवन से शरीर को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचता हैं, इसके सेवन से आप बहुत सारी बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।

एवोकाडो खाने के फायदे

एवोकाडो खाने के फायदे

  • एवोकाडो में मोनोसैचुरेटेड फैट पाया जाता हैं जो ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करने में सहायता करता हैं, इसका इस्तेमाल डायबिटीज़ के मरीज़ों को जरूर करना चाहिए।
  • इसका इस्तेमाल हाथों के स्क्रब के लिए भी किया जाता हैं, इसके लिए एवोकाडो, अंडे का सफ़ेद हिस्सा, नींबू का रस और दलिये के पावडर का मिश्रण तैयार कर ले और इसे हाथों पर कुछ देर लगा कर रखे और बाद में साफ पानी से हाथ धो ले।
  • एवोकाडो खाने के फायदे ये भी है की इसका इस्तेमाल वजन बढ़ाने के लिए भी किया जाता हैं, यह कार्बोहाइड्रेड और फैट का अच्छा स्रोत माना जाता हैं। जो लोग दुबले-पतले हैं वो एवोकाडो का जरूर इस्तेमाल करे।
  • एवोकाडो का तेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं, यह स्किन के रूखेपन को दूर कर स्किन को निखारता हैं। इसलिए इसका इस्तेमाल कस्मेटिक के सामानो में किया जाता हैं।
  • बता दें की एवोकाडो खाने के फायदे हमारे बाल के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं, एवोकाडो बालो के रूखेपन को दूर करता हैं, इसके लिए एवोकाडो, अंडे का पीला भाग, दहीं और ओलिव ऑयल को मिला कर बालो में लगाए और कुछ देर बाद बालों को धो ले इससे आपके बाल चमकने लगेंगे।

एवोकाडो खाने के फायदे

एवोकाडो को इस तरह से खाया जाता है

बता दें की एवोकाडो के फायदे एक नहीं बहुत ढेर सारे है जैसे की आपको बता दें की यह सेहत के लिए फायदेमंद तो होता ही है साथ ही साथ इसके फ़ायदों की वजह यह फल कई देशों में उगाया जाता है। आपको बता दें की इसकी ऊपरी परत थोड़ी मोटी होती है जिसकी वजह से इसमें कभी कीड़े नहीं लगते हैं। इसलिए आपको ऑर्गेनिक एवोकाडो खरीदने के बजाय प्राकृतिक रूप से उगाया गया एवोकाडो खरीदना चाहिए क्योंकि इसमें कीटनाशक दवाओं का प्रयोग नहीं होता है।

आपको यह भी बता दें की एवोकाडो को आमतौर पर लोग कच्चा ही खाते है हालांकि कई बार लोग इसके कई सारे छोटे-छोटे टुकड़े करने के बाद इसे काटकर काली मिर्च और नमक छिड़क कर सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। वैसे एवोकाडो को कई जगहों पर सैंडविच में भी इस्तेमाल किया जाता है और लोग इस तरह से खाना भी काफी पसंद करते।

  • एवोकाडो में करोटिन पाया जाता हैं जो मोतियाबिंद और मैकुलर डिज़नरेशन से रक्षा करता हैं और आंखो में होने वाली सभी समस्याओं को दूर करता हैं।
  • एवोकाडो में फोलिक एसिड और विटामिन बी6 मौजूद होता हैं, यह हृदय से जुड़ी बीमारियों को दूर करता हैं। यह हृदय के लिए बहुत हेल्दी होता है, जिसके कारण हार्ट अटैक आने की संभवना कम हो जाती हैं।
  • एवोकाडो का इस्तेमाल सनस्क्रीन के लिए भी किया जाता हैं| यह स्किन को सूर्य के हानिकारक किरणों से बचाता हैं और स्किन के रेशेज को खत्म कर देता हैं।
  • एवोकाडो खाने के फायदे ये हैं की ये दर्दनिवारक का भी काम करता हैं, इसका सेवन गठियाँ रोग से छुटकारा दिलाता हैं। इसमें फैट, विटामिन, आयरन और पोटैशियम मौजूद होते हैं।
  • यह स्किन को साफ करने में भी सहायता करता हैं और यह बेजान स्किन से छुटकारा दिलाने में सहायक हैं, इसके सेवन से स्किन लंबे समय तक जवान और खिली-खिली नजर आती हैं, यहाँ तक यह खतरनाक बीमारी कैंसर से भी छुटकारा दिलाने में सहायता करता है।
  • एवोकाडो के ऑयल को स्किन बड़े आसानी से सोख लेता हैं और यह स्किन को मुलायम और साफ रखता हैं, यह शरीर को स्वस्थ्य रखने में सहायता करता हैं इसलिए एवोकाडो का इस्तेमाल अपने खाने में जरूर करे।

Back to top button
?>