स्वास्थ्य

सेब स्वाद ही नहीं स्किन के लिए भी है फायदेमंद, जानिए क्या है इसके फायदे?

इंग्लिश का एक बहुत ही प्रसिद्ध वाक्य है- ‘एन एप्पल ए डे, कीप्स डॉक्टर अवे’ अर्थात दिन में एक सेब फल का सेवन कीजिए और डॉक्टरों से दूर रहिए। सेब फल स्वादिष्ट तो होता ही है। साथ ही इसके कई तरह के स्वास्थय लाभ भी हैं। यह पोषक तत्वों से भरा हुआ एक बेहतरीन फल है। सेब को हर कोई अपने अपने तरीके से खाते हैं। कोई इसे सीधे खाता है तो कोई फ्रूट सलाद के रूप में इसका प्रयोग करता है। सेब को नियमित रूप से अपनाने के अनेक फायदे हैं। सेब सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही ये त्वचा के लिए भी एक बहुत फायदेमंद फल है। बताया जाता है कि सेब का सही तरीके से इस्तेमाल करने पर दाग, धब्बों, डार्क सर्कल और झुर्रियों जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

सेब को सबसे स्वास्थयवर्धक और विभिन्नताओं से भरा हुआ फल माना जाता है। ये फल लोगों में बड़े पैमाने पर पसंद किया जाने वाला फल है। ये फल शरीर के लिए आवश्यक पोटैशियम और मिनरल्स तत्वों का बेहतरीन स्नोत है। अगर दिन में एक सेब खाते हैं तो  ये दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद है। सेब के स्वास्थय संबंधी तो अनेक फायदे हैं लेकिन आज हम इस लेख के जरिए जानेंगे कि कैसे सेब के इस्तेमाल से त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर किया जा सकता है।

  • अगर आप डल चेहरे या चेहरे में होने वाले मुंहासों से परेशान हैं तो चेहरे को साफ पानी से धोकर, सूखे कपड़े से पोछ लें इसके बाद सेब के एक टुकड़े को चेहरे पर 15 से 20 तक रगड़ें। प्रकार चेहरा जब पूरी तरह से सेब से साफ हो जाए तो इसे कुछ देर ऐसे ही रहने दें। इसके बाद चेहरो को फिर से पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिनों तक करेंगे तो इससे काफी फर्क नजर आएगा। इसके आपके चेहरे में निखार आएगी। तो आइये जानते हैं सेब के ऐसे और कौन कौन से ब्यूटी बेनिफिट्स हैं।

  • ग्लोइंग स्किन- सेब को त्वचा पर लगाने से एक नैचुरल ग्लो आएगा। त्वचा की कोमलता के लिए सेब रगड़ना एक अच्छा उपाय है। इसके साथ ही त्वचा स्वस्थ, मुलायम और चमकदार भी बनेगा।

 

  • दाग धब्बों से छुटकारा- चेहरे पर कटने फटने तथा पिंपल्स मुंहासे के दाग धब्बे हो जाते हैं। ये दाग धब्बे आपके खूबसूरती में ग्रहण की तरह लगते हैंँ। इससे छुटकारा पाने के लिए चेहरे पर सेब का फेस मास्क लगाना एक अच्छी औषधि हो सकती है। पिंपल्स, मुंहासे और दाग धब्बों को दूर करने के लिए ये एक फायदेमंद नुस्खा है। इसके अलावा इस उपाय से आप चेहरे पर इंस्टेंट निखार भी पा सकते हैं।

  • सांवलापन करे दूर- सेब फेस मास्क को लगाने पर चेहरे का सांवलापन दूर होता है। सेब का फेस मास्क बनाने के लिए सेब को पहले कट कर लें फिर इसको मैश कर लें। मैश करने के बाद इसमें कुछ बूंद नींबू का रस मिला लें इसके बाद इममें दही मिलाकर इसे चेहरे पर लगा लें। चेहरे पर लगाकर इसे 15 से 20 मिनट तक रखें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से अॉइली स्किन की समस्या दूर होताी है साथ ही चेहरे का सांवलापन भी दूर होता है।

  • डेड स्किन से छुटकारा- सेब मेंं कई तरह के विटामिन पाए जाते हैंँ। जैसे विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी भी पाया जाता है। इसके अलावा इसमें एंटी अॉक्सीडेंट गुण भी पाया जाता है। जो स्किन को क्लियर करने में सहायक है। इसलिए सेब के टुकड़े को चेहरे पर रगड़ने से चेहरे में डेड स्किन निकल जाता है।

Back to top button