राजनीति

रातों-रात करोड़पति बन गए ये छात्र, एक के खाते में 9 करोड़ तो दूसरे के 5 करोड़ रुपए हुए जमा

नई दिल्ली – हाल ही में दो ऐसे मामले सामने आये हैं जो काफी सुर्खियों में रहे। पहला मामला ये था कि एक लड़के के खाते में अचानक ही 9 करोड़ से ज्यादा की राशि जमा हो गई। दूसरा मामला भी बिल्कुल ऐसा ही था। एक दूसरे छात्र के खाते में करीब साढ़े 5 करोड़ रुपए जमा हो गए। अब सोचिए कि अगर आपके अकाउंट में भी इस तरह से पैसे जमा हो जाये तो आप क्या करेंगे? जी हां ये छात्र रातों रात करोड़पति बन गए। उन्हें खुद इस बात पर विश्वास नहीं हुआ कि उनके साथ ऐसा कैसे हो गया। तो आइये आपको अब पूरी बात बता देते हैं।

ये छात्र रातों रात करोड़पति बन गए

पहला मामला दिल्ली का है। दिल्ली के रहने वाले एक लड़के के अकाउंट में अचानक ही 9 करोड़, 99 लाख, 99 हजार, 999 रुपये जमा हो गए। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। इसके बाद लड़के के घर पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। खबर के मुताबिक, इस लड़के का विनोद कुमार का है। विनोद कुमार दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में रहते हैं। विनोद कुमार मोबाइल शॉप पर काम करते हैं। विनोद ने अपना बैंक अकाउंट जहांगीरपुरी एसबीआई ब्रांच में खुलवा रखा है जो सेविंग अकाउंट है। विनोद कुमार को रविवार दोपहर करीब 2 बजे मैसेज आया कि उनके अकाउंट में 9 करोड़, 99 लाख, 99 हजार, 999 रुपये जमा हो गए है।

बड़ी ख़बर: SBI ने बदले नियम, 1 तारिख से बंद हो जायेंगे इन धारकों के खाते

इतने पैसे अपने अकाउंट में जमा होने का मैसेज देखकर विनोद कुमार चौंक गए। विनोद के लिए इस बात पर यकीन करना काफी मुश्किल था कि उसके अकाउंट में इतने पैसे कहा से आ गए। विनोद कुमार को कुछ समझ नहीं आ रहा था। विनोद ने इस बात का सच जानने के लिए बैंक पहुंचकर अपना अकाउंट बैंलेस चेक करना चाहा। लेकिन, उनका अकाउंट ब्लॉक हो चुका था। ये पैसे कैसे जमा हुए इस बारे में बैंक ने अभी तक कुछ साफ नहीं किया है।

एक अन्य छात्र के साथ भी हुआ ऐसा

लड़के के खाते में अचानक आ गए साढ़े 5 करोड़ रूपए, और फिर जो हुआ..

यह पहला मामला नहीं है जब किसी अंजान शख्स के अकाउंट में इतनी रकम जमा हो गई हो। आपको बता दें कि हाल ही में इसी तरह का एक मामला उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से सामने आया था। खबर के मुताबिक, यहं के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में बारहवीं के छात्र केशव शर्मा के अकाउंट में 5,55,55,555 रुपए जमा हो गए थे। यहां भी जब छात्र बैंक में अपना अकाउंट चेक करने गया तो उसका अकाउंट ब्लॉक था। ये छात्र रातों रात करोड़पति बन गए थे।

इतने पैसे जमा होने का मैसेज केशव के पिता नरेंद्र शर्मा को 16 मार्च को मिला था। केशव ने जो मोबाइल नंबर बैंक में रजिस्टर करवाया था वो उसके पिता का था। इतनी बड़ी रकम जमा होने का मैसेज देखकर छात्र और उसके घरवाले भी हैरान हो गए। इसके बाद केशव के पिता ने दोबारा अकाउंट चैक किया तो खाते से सारी रकम निकाली जा चुकी थी। हालांकि, उन्होंने जो रकम जमा कर रखी थी वो वैसे ही थी। ये छात्र रातों रात करोड़पति बन गए लेकिन तुरंत अपनी वास्तविक हालत में भी आ गए।

Back to top button