बॉलीवुड

ये खूबसूरत स्टार है हार्दिक पांड्या की नई गर्लफ्रेंड, पहुंच गई साउथ अफ्रीका और फिर….

मुम्बई बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया का नाता पूराना है। इसी वजह से हमें अक्सर क्रिकेटरों और बॉलीवुड अभिनेत्रियों के अफेयर के चर्चे सुनने को मिलते रहते हैं। ऐसा ही एक नाम इन दिनों क्रिकेट की दुनिया से सामने आ रहा है जिसके बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर के चर्चे सुर्खियों में है। हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की जिनका नाम अभी कुछ दिनों पहले बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से जोड़ा जा रहा था। लेकिन, ये बात सिर्फ एक अफवाह निकली और उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में खुलासा हो गया है।

हार्दिक पंड्या की नई गर्लफ्रेंड का खुलासा उस वक्त हुआ जब शिखर धवन की पत्नी आयशा धवन ने अपनी बेटी रिया के 13वें जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इस पार्टी में रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह, भुवनेश्वर कुमार की पत्नी नूपुर नागर, उमेश यादव की पत्नी तान्या वाधवा और रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीती नारायण भी शामिल थीं। लेकिन, तस्वीर के समाने आने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम को इस पार्टी में देखकर ज्यादा लोग समझ नहीं सके की वो इस पार्टी में किसके साथ और क्यों आई हैं।

शिखर धवन की पत्नी आयशा धवन ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर शेयर की है जिसमें एली अवराम की नज़र आ रही हैं। पार्टी में एली अवराम को देखकर यही कहा जा रहा है कि वो हार्दिक पांड्या से मिलने साउथ अफ्रीका आई हुई हैं।

गौरतलब है कि टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या की शादी में भी एली नज़र आई थी। आपको बता दें कि एली बिग बॉस से काफी ज्यादा फेमस हुई और उसके बाद से अब एली अवराम के हार्दिक पांड्या से अफयेर की चर्चा जोरों पर हैं।

हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो एली ही जान सकती है। आपको बता दें कि मैदान के बाहर अपने स्टाइल और मैदान के अंदर अपने चौकों छक्कों के लिए मशहूर टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या के बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा से साथ अफेयर की भी अफवाह उड़ चुकी है।

इसके बाद अब उनका नाम बिग बॉस फेम  एली अवराम से जोड़ा जा रहा है। 27 दिसंबर को हार्दिक के भाई क्रुणाल की शादी में भी एली अवराम नज़र आई थी। एली अवराम ने मेहंदी, सगाई जैसे सभी फंक्शन अटेंड किया था। जिसके बाद से ही एली पांड्या के बीच अफेयर की खबरे सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर भी एली की पाड्या के साथ तस्वीरें काफी वायरल हुईं थी।

Back to top button