विशेष

अमेरिका में तेजी से प्रचलित हो रहा है गोट योगा… देखें वीडियो!

भारत एक ऐसा देश रहा हैं, जहाँ सदियों से योग को प्राथमिकता दी जाती रही है। भारत योग का केंद्र रहा है। यहाँ से कई योग जानने वाले विदेशों में जाकर भारतीय योग कला को विकसित कर रहे हैं। आज भारत की योग कला को पूरी दुनियाँ ख़ुशी-ख़ुशी स्वीकार कर रही है। आज दुनियाँ में तेजी से योग करने वालों की संख्या बढ़ रही है। योग में ऐसी शक्ति है, जिसके माध्यम से इंसान बड़ी से बड़ी बीमारियों से लड़ सकता है और उसे पूरी तरह से ठीक भी कर सकता है।

कई सौ सालों तक रहते थे जीवित:

प्राचीनकाल से ही भारत में ऋषि-मुनि योग करते आ रहे थे। अब इस परम्परा को तेजी से विश्व में भी फैलाया जा रहा है। उस जामने में योग के ही द्वारा लोग कई सौ सालों तक जीवित रहते थे। यही वजह है कि आज के तेजी से बढ़ते तकनीकि दौर में योग को ख़ास स्थान दिया जा रहा है। आज विश्व का शायद ही कोई देश होगा जहाँ योग करने वाले ना पाए जाते हों। अमेरिका में भारतीय योग को काफी सराहा जाता है। वहाँ पर एक नए योग कला का तेजी से विकास हुआ है, जिसे गोट योगा के नाम से जाना जाता है।

भारतीय योग का परिवर्तित रूप है गोट योगा:

आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि इस योग को बकरियों के साथ किया जाता है, इसलिए इसे गोट योगा नाम दिया गया है। इस समय यह मेरिका में तेजी से प्रचलित हो रहा है और इसे सीखने के लिए काफी लोग उत्सुक देखे जा रहे हैं। हालांकि यह भारतीय योग की कला का ही दूसरा रूप है, जिसमें बकरियों के साथ योग किया जाता है।

8 बकरियों के साथ सिखाती है गोट योगा:

आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि लेनी मोर्स नो रिग्रेट्स फार्म में गोट-योगा सिखाने का काम करती हैं। उनके इस नए योग को सिखने के लिए लगभग 12000 लोग लाइन में लगे हुए हैं। लेनी मोर्स अपने 8 बकरियों के साथ फार्म पर योगा सिखाती हैं।

वीडियो देखें-

https://youtu.be/ejT6WzcMerI

Back to top button