राशिफल

Rashifal 7 May: इन 5 राशियो के लिए किसी वरदान से कम नहीं है आज का दिन, हर कार्य में होंगे सफल

हम आपको रविवार 7 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 7 May 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वाले वाहन के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। सफलता हासिल करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। सामान्य मुद्दों को लेकर पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। बच्चे की हरकतों पर नजर रखना जरूरी है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। मानसिक शान्ति रहेगी। आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी से भी झगड़ा-विवाद न हो, यह ध्यान रखें। अनुभवी और धार्मिक लोगों के साथ कुछ समय बिताने से आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। थोड़ी बहुत परेशानियां उत्पन्न हो सकती है परंतु धन प्राप्ति के दृष्टि से अच्छा रहेगा। अपनी दिनचर्या में सुधार करना आवश्यक है। कोई करीबी रिश्तेदार इस सप्ताह आपकी गतिविधियों में कुछ व्यवधान पैदा कर सकता है। धार्मिक क्रियाकलापों की अधिकता हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आपके लिए आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला होगा। अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुरानी नकारात्मक बातें सामने आने से वर्तमान खराब हो सकता है। इसलिए समझ के साथ काम करें और सकारात्मक गतिविधियों में संलग्न रहें। पिता के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुछ काम बनेगे और कुछ बनते बनते अपनी ही गलती से अटक सकते है। आज का दिन खुद में बदलाव लाने के लिये अच्छा है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नया कारोबार शुरू करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएँ बनानी पड़ सकती है। सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने से प्रतिष्ठ का लाभ होगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज शारीरिक आलस्य एवं व्याकुलता बढ़ेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। आपकी यदि कोई धन संबंधित समस्या थी,तो वह भी हल होगी और भाइयों से चल रहे वाद विवाद को भी आपको समाप्त करना होगा। प्रॉपर्टी या लेन-देन संबंधी महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। मानसिक सुख शांति मिलेगी। पठन-पाठन या लेखन में रुचि बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियाँ आएंगी, खास तौर पर अगर आप कूटनीतिक तरीके से चीज़ों को नहीं इस्तेमाल करेंगे तो।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कन्या राशि वाले निजी और व्यवसायी जीवन में संतुलन बनाने का प्रयास करें। उत्साह के साथ आपके काम पूरे हो जायेंगे। आपको व्यवसाय में आपका रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे,जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। दूसरे लोगों का मूड समझकर काम करेंगे तो सफल होंगे। रोजाना के कामों में कुछ रुकावटें आएंगी। परिवार में कोई गुड न्यूज मिलने से उत्साह का माहौल रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज अपने लक्ष्यों को आँखों से ओझल न होने दें। सम्बन्धों में नकारात्मक परिस्थितियों से बचें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज आपके प्रिय का गलत बर्ताव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। साथ ही आपके बीच के तनाव का असर आपके बच्चों पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कारोबार में सोचा गया मुनाफा न मिलने पर मन को उदास न करें। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। आप अपने काम के लिये किसी से मदद ले सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वाले अपने राज़ ख़ुद तक ही रखें। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। आपके दुश्मन आपको नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए, आपको सावधान रहना होगा। किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका खास ध्यान रखें। आज के दिन दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है। आपकी वाणी मधुर होगी जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी। आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और उसके कारण मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। दिल और दिमाग में उचित संतुलन बनाकर रखें अपने क्रोध व आवेश पर काबू रखना अति आवश्यक है। परिवार में विवादों को राई का पहाड़ न बनाएं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आज किसी भी प्रकार का जोखिम भरा निवेश न करें। खर्चे कम होंगे और आप अधिक बचत कर पाएंगे। इसके अलावा आज रुके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको अपने बड़ों के साथ प्यार और सम्मान से पेश आना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। आज आप जनता के प्रिय बनेंगे और आपमें एक विशेष आकर्षण रहेगा,जिससे आपके शत्रु आपस में लड़कर नष्ट हो जाएंगे। सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपके अच्छे गहरे संबंध बनेंगे। परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। पिता से विवाद हो सकता है। कारोबार में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में अपना कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। आप नशे से दूर रहें नहीं तो शारीरिक क्षति उठानी पड़ सकती है। मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है। आपके अपने नजदीकी लोग ही आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं।

आपने Rashifal 7 May 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 7 May 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 7 May 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button