राशिफल

Rashifal 18 March: शनिवार का दिन 5 राशियो के लिए रहेगा चुनौतीपूर्ण, कार्यों में रुकावटें आयेंगी

हम आपको शनिवार 18 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 18 March 2023

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। निवेश के लिए दिन अच्छा है। समय पर काम न होने से खिन्नता रहेगी। नौकरी में भी आपका परिश्रम रंग लाएगा। घर, परिवार और संतान के मामले में आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ के लिए कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको पारिवारिक जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करने पड़ेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें। किसी असहाय की मदद जरूर करें। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। आप सुख सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। कामों सफलता मिलेगी। सब प्रकार से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अधिकारियों से आवश्यक सहयोग मिलेगा। कोई जरूरत का सामान कहीं रखकर भूल सकते हैं, इसलिए अपनी चीजों का खास ख्याल रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी बंद किस्मत के ताले खुल जाएंगे। फालतू खर्च अधिक होगा। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराज़गी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे और उनके सामने अपने जज्बातों को रख पाएंगे। जिन लोगों का रेस्टोरेंट है, उनके सेल्स में वृद्धि होने की संभावना है। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने की संभावना है। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए अपना पूरा ख्याल रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। यदि आप कोई योजना बनाते हैं तो उसमें आपको सफलता हासिल होगी। खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। आपके सामाजिक कौशल में काफी सुधार होगा जो आपको एक मजबूत सम्बन्ध क्षेत्र बनाने में सहायता करेगा। अपने परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने से बचने के लिए अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप क्रोध और वाणी पर सयंम रखें नहीं तो किसी से मनमुटाव हो सकता है। कानूनी मामलों में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। जो काम आप आज सुबह ही पूरा करना चाहते हैं, हो सकता है कि उसमें आपको सफलता न मिल सके और कुछ न कुछ कसर बाकी रह जाए। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उचित प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपने प्रति ईमानदार रहें क्योंकि इसी से आप हर एक स्थिति में खुश रह पायेंगे। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उचित प्रशंसा और सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य स्तर अविश्वसनीय होगा, लेकिन आपको अपने व्यायाम प्रणाली का बहुत ही लगन से पालन करना होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपकी बुक्स की शॉप है, तो आज आपकी बिक्री में बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कोई भी काम सोच समझकर करें, वरना आपको बार-बार खेद जताना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा जीवनसाथी के साथ आपको सारे मनमुटाव दूर करने का मौका मिल सकता है। आज अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं बड़ी सफलता का योग बन रहा है। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे रुठें इससे ही पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वाले ऋण के मामलों में परेशान रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। गुप्त शत्रुओं द्वारा बनाई गई कुछ छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय आपको सावधान रहना चाहिए और उनका विरोध करने से बचें। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आपका व्यवहार न्यायानुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। करियर से संबंधित लिया गया निर्णय निराशा दे सकता है। अपने प्रयत्न करते रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वयं के ईमानदार प्रयासों एवं समर्पण में लगाने का प्रयास करें, चीजें निश्चित रूप से आपके पक्ष में हो जाएंगी। बेवजह का गुस्सा आपके लिए ठीक नहीं है। इससे आपके आसपास का वातावरण खराब हो सकता है, साथ ही इसका पूरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। नौकरी में अपने प्रयासों के द्वारा आप सफलता अर्जित कर सकते हैं। जो निर्णय आप लेंगे, उसके परिणाम के बारे में विचार जरूर करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज दिन भर कार्यों में रुकावट पैदा होगी। बिजनेस में पिता से मदद मिलेगी। दोस्तों से मदद मिलेगी। कारोबारी यात्रा हो सकती है। घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। यदि आप नई नौकरी की तलाश रहे हैं तो इस मामले में आपको सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है, प्रयास तेज करें। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज सफलता के लिए अधिक संघर्ष करना होगा। यदि आप किन्हीं जटिल रोगों से पीड़ित हैं तो अभी तक आराम नहीं मिला है तो अब आपको उसमें आराम मिलेगा। संयमित व्यवहार रखें, प्रेम में निराशा हाथ लग सकती है। बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद फलेगा। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी। अपनी भावनाओं की जानकारी करीबी लोगों दें। अपनी परेशानियों के बारे में साथियों को बताएंगे तो बेहतर रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। आज किसी तरह का नया काम शुरू नहीं करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय बहुत ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम न करें। आप को चोट लग सकती है। निजी संबंधों में सुधार रहेगा और आप अपने कारोबार को आगे ले जाने में सक्रिय रहेगे। परिवार में यदि किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको उनकी देखरेख करना चाहिए।

आपने Rashifal 18 March 2023 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 March 2023 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 March 2023 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button