चुटकुले

Funny jokes: टीचर ने क्लास में बच्चों से पूछा, टीचर- ताजमहल के बाद भारत में प्यार की…

आजकल के समय में लोगों का जीवन काफी व्यस्त हो चुका है। व्यस्त जीवनशैली के चलते लोगों के पास खुद के लिए भी समय नहीं है। अक्सर देखा गया है कि लोग अपने कामकाज को लेकर काफी तनाव में रहते हैं। मौजूदा समय में लोग जैसे हंसना ही भूल गए हैं। वैसे देखा जाए तो जीवन में खुश रहना बहुत ही जरूरी है। आप खुश रह कर हर परिस्थिति का सामना आसानी से कर सकते हैं। खुश रहना जीवन की एक कला होती है, इसलिए हमेशा यही कोशिश करनी चाहिए कि आप खुश रहें।

आजकल इंटरनेट का जमाना है। इंटरनेट पर लोग बहुत सी चीजें देखते और पढ़ते हैं। इंटरनेट पर अक्सर कोई ना कोई खबर या जोक्स पढ़ने को मिल ही जाता है। अगर इंसान जोक्स पढ़ लेता है तो उसका दिमाग बहुत ज्यादा फ्रेश हो जाता है और दिमागी थकान भी दूर हो जाती है।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जो बेहद फनी और बेहतरीन हैं। अगर आप इनको पढ़ेंगे तो यकीन मानिए आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। यह जोक्स सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। तो चलिए देर किस बात की शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला-

Funny joke-1

Funny joke-2

हमारी अधूरी कहानी गाना इतना रोमांटिक है….!

गाना सुनते ही मैं अपनी GF को मिस करने लगा…!

साला बाद में याद आया मेरी तो कोई GF ही नहीं है….!!

Funny joke-3

एक आदमी बारिश में भीगते हुए ठिठुरता हुआ जा रहा था….

एक लड़की जो छाता लेकर जा रही थी,

लड़की बोली- आप चाहें तो मेरे छाते के नीचे आ सकते हैं…!

आदमी- नहीं बहनजी, मैं ठीक हूँ…

कहकर आगे बढ़ गया….!

आप सोच रहे होंगे कितना शरीफ आदमी था….!

जी नहीं दरअसल पीछे-पीछे बीवी आ रही थी….!!

Funny joke-4

Funny joke-5

लडकीयाँ 300 की सेँडल खरीद के पूरे घर मे कहती हैँ…

“शाँपिँग करके आ रही हूँ”

लडके 1000 की दारु पीकर आते हैं…

चुपचाप सो जाते हैं…!!

“सादा जीवन,उच्च विचार”…!!

Funny joke-6

मम्मी- बेटा तु अपने दादी के जन्म दिन पर उन्हे क्या देगा….?

बेटा- स्केटिंग दूंगा….!

मम्मी- बेटा तुम्हारी दादी बुजुर्ग हो गयी है वो स्केटिंग का क्या करेंगी….?

बेटा- दादी ने भी तो मेरे जन्म दिन पर….

मुझे भागवत गीता दी थी…..!

बताओ मै भागवत गीता का क्या करता….!!

Funny joke-7

Funny joke-8

डॉक्टर- आपका लड़का पागल कैसे हो गया…..?

बाप- वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था…..!

डॉक्टर- तो..?

बाप- लोग बोलते थे थोड़ा खिसको-थोड़ा खिसको,

तभी खिसक गया….!!

Funny joke-9

एक वकील साहब को यह देखकर बड़ी हैरत हुई कि…

अंदर कमरे में बैल कोल्हू खींच रहा है और तेली बाहर बैठा चिलम पी रहा है….!

वकील साहब ने पूछा- “अगर बैल रुक जाए तो तुम्हे पता ही नहीं चलेगा!”

तेली बोला- “चलेगा वकील साहब….

बैल रुक जाएगा तो उसके गले में बंधी घंटी की आवाज़ भी रुक जायेगी ना….”

वकील साहब ने एक मिनट सोचा और फिर बोले- “मान लो अगर बैल एक जगह खड़ा होकर सिर हिलाता रहे तो…

घंटी तो बजती रहेगी और तुम समझते रहोगे कि बैल चल रहा है…?”

“हमारे बैल ने वकालत नहीं पढ़ी है साहब ….” तेली ने चिलम का धुंआ उड़ाते हुए बेफिक्री से कहा….!!

Funny joke-10

Back to top button