बॉलीवुड

व्हाट्सएप ग्रुप में परिवार संग खूब मस्ती करते हैं ये फिल्मी सितारे, होती हैं ऐसी-ऐसी बातें

बॉलीवुड सितारों के प्रशंसक लाखों-करोड़ों में होते हैं। बॉलीवुड सितारे जो कुछ भी करते हैं, उनके बारे में उनके प्रशंसक हमेशा जानने के इच्छुक रहते हैं। यह जमाना टेक्नोलॉजी का है। ऐसे में ये बॉलीवुड के सितारे भी अपने परिवार के साथ व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जुड़े हुए हैं। बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं, जो अपने व्हाट्सएप ग्रुप की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर चुके हैं। यहां हम आपको इन कलाकारों के व्हाट्सएप फैमिली ग्रुप की तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आपको पता चलेगा कि ये अपने परिवार के सदस्यों के साथ इन ग्रुप्स में कितनी मस्ती करते हैं।

दीपिका ने पोस्ट की तस्वीर

इसमें कोई शक नहीं कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में से एक है। दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने फैमिली चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था। इस चैट को शेयर करते हुए दीपिका ने यह बताया था कि उनका पूरा परिवार किस तरीके से एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाने में लगा रहता है।

इस तस्वीर में आप यह देख सकते हैं कि अपने पति रणवीर सिंह का नंबर दीपिका पादुकोण ने हैंडसम नाम से सेव किया हुआ है। वहीं, उन्होंने अपनी मां का नंबर अम्मा के नाम से, जबकि पिता जी का नंबर पप्पा के नाम से सेव करके रखा है। दीपिका ने अपने ससुर का नंबर अपने फोन में जगजीत सिंह भवनानी के नाम से सेव करके रखा है।

अंशुला कपूर की तस्वीर

अंशुला कपूर बॉलीवुड अभिनेत्री जान्ह्वी कपूर की सौतेली बहन हैं। उन्होंने भी एक स्क्रीनशॉट हाल ही में सोशल मीडिया में शेयर किया था। स्क्रीनशॉट में यह देखने को मिला था कि उनके परिवार के सदस्य फ्लाइट बोर्डिंग और लैंडिंग को लेकर किस तरीके से बातचीत कर रहे हैं। अंशुला कपूर की इस तस्वीर से यह भी पता चला कि इनके फैमिली ग्रुप का नाम Dad’s kids यानी पिता के बच्चे है। इस फैमिली ग्रुप में बोनी कपूर, जान्ह्वी कपूर, अंशुला कपूर अर्जुन कपूर और खुशी कपूर शामिल हैं।

बच्चन परिवार का ग्रुप

कपूर खानदान की बात तो हमने कर ली, अब जरा बच्चन परिवार की भी बात कर लेते हैं। अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन ने कॉफी विद करण के एक एपिसोड में भाग लेते हुए इस बात का खुलासा किया था कि उनके परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप पर सबसे ज्यादा सक्रिय कोई और नहीं, बल्कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हैं। वहीं, इस फैमिली ग्रुप में सबसे कम सक्रिय ऐश्वर्या राय हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि इस ग्रुप में उनकी मां जया बच्चन हमेशा गुड मॉर्निंग और गुड नाईट के मैसेज भेजती हुई दिख जाती हैं।

करीना कपूर का ग्रुप

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने जो फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है, वह बाकी लोगों के ग्रुप से बिल्कुल ही अलग है। अपने इस ग्रुप में करीना कपूर ने अपनी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा को तो शामिल कर ही रखा है, साथ ही उनके फैमिली ग्रुप में करण जौहर और अमृता अरोड़ा भी शामिल हैं। करीना कपूर ने अपने इस फैमिली ग्रुप का नाम Guts रखा है। करीना कपूर और करण जौहर यह बता चुके हैं कि अपने इस व्हाट्सएप ग्रुप में इंडस्ट्री से जुड़ी गॉसिप वे हमेशा शेयर करते रहते हैं।

प्रियंका का फैमिली ग्रुप

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है, जिसमें 14 सदस्य शामिल हैं। प्रियंका की कजन और बॉलीवुड अभिनेत्री मनारा चोपड़ा ने बताया था कि The Chopras उनके फैमिली ग्रुप का नाम है। उनके मुताबिक उनके परिवार के लोग यात्रा करने की वजह से ज्यादा मिल नहीं पाते। ऐसे में इस ग्रुप में जहां भी वे रहते हैं, वहां की तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं।

पढ़ें अमिताभ बच्चन की इस बात से नाराज हो गए थे राकेश रोशन, आज तक नहीं की साथ में एक भी फिल्म

Back to top button