राशिफल

Rashifal 15 July: यह दिन मेष, तुला के अलावा इन 2 राशि वालों के लिये रहेगा बेहद खास, होगा धनलाभ

हम आपको बुधवार 15 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 15 July 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

यह दिन आपके लिए सुगम रह सकता है। भावुकता में कोई भी फैसला लेने से बचें। आज आपको अपने काम से मतलब रखना चाहिए। वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी संतान काफी उन्नति करेगी और आप उनके व्यवहार तथा उनकी शिक्षा में प्रगति से काफी हद तक संतुष्ट नजर आएँगे। अपनों से संबध में निकटता बढ़ेगी। किसी पुराने काम को निपटाने के बाद आपको फायदा मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में जाना हो सकता है। भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा करें। धन संबंधी चिंता करने की आपको कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपको एक से अधिक स्रोतों के द्वारा आमदनी होने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है। शेयर में धन निवेश करने के लिए अच्छा दिन है। क्रय-विक्रय के काम में लाभ मिलेगा। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। अचानक कोई शुभ समाचार आपको आनंदित करेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी होगी। उच्च पदाधिकारियों के साथ विवाद टालिएगा। परिवार में आपसी तालमेल मजबूत होगा और एक दूसरे की मदद से पारिवारिक रूप से संपन्नता को प्राप्त करेंगे तथा एक दूसरे के प्रति मान सम्मान की वृद्धि भी होगी। आय के स्रोत विकसित होंगे। मित्रों के सहयोग से कारोबार में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अगर आज आप खरीदारी के लिए निकलते हैं, तो कोई अच्छी पोशाक ले सकते हैं। व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती है। यदि व्यवसाय शुरू करना ही चाहते हैं तो उस व्यापार से संबंधित पेशेवर और अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लें जो आपको कठिनाइयों से लड़कर आगे बढ़ने की अच्छी सलाह दे सकें। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। आत्म विश्वास की कमी के कारण निर्णय लेने में संकोच करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके संबंधों में निकटता आंएगी। बच्चों को थोड़ी आजादी दें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आप पूरे दिन चुस्ती-फुर्ती से भरे रहेंगे लेकिन फिर भी आपको अपने भोजन पर ध्यान देना होगा। बासी और गरिष्ठ भोजन से बचकर रहें। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है। बड़ी योजनाओं और विचारों पर बात होगी। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। परिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा। निवेश के मामले में आप जोखिम भी ले सकते हैं, फायदा होगा। अटके कार्य आज पूरा कर पाएंगे। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। आप एक से अधिक स्रोतों से आमदनी प्राप्त कर पाने में सफल होंगे। नौकरी में स्थानांतरण अथवा नई नौकरी प्राप्त होने की अच्छी संभावना दिखाई है। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में पूरी तरह मन नही लगेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपने भाई-बहनों से मधुर संबंध बनाए रखें और किसी भी वाद विवाद को बढ़ने ना दें। याद रखें भाई बहनों की सहायता से ही आप आगे बढ़ पाएंगे। अचानक होने वाली बातचीत या फोन पर संपर्क के बाद आप खुश हो सकते हैं। इस प्रसन्नता में कोई न कोई चुनौती या अवसर भी आपको मिल सकता है। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में कम लगेगा। मन उलझन में रहेगी, कार्यों में बाधाएं आएंगी। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज व्यापार व बिजनेस अच्छे चलेंगे। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। निवेश करने और पैसे लगाने के लिहाज से अच्छा दिन है। प्रेम विवाह का प्रयास कर रहे लोगों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा क्योंकि उनके सामने कई अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं। आप के ऊपर गणेश जी की कृपा दृष्टि सबसे अधिक रहेगी। सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा। जल्दबाजी में कोई काम ना करें, सोच-समझकर फैसला लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नौकरी, व्यापार के स्थान या घर में किसी को दुःख न पहुंचे इसका ध्यान रखें। सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे। आपका पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। आपको कुछ छोटी-मोटी परेशानियों और बाधाओं का भी सामना करना पड़ेगा और कुछ कठिन चुनौतियों से पार पाना होगा। कारोबार में व्यस्तता बढ़ सकती है। जल्दबाजी में निर्णय न लें। खुद पर भरोसा रखें। कार्यस्थल पर चल रहे मनमुटाव आज ख़त्म हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

महिलाएं अपनी गोपनीय बातों को सबसे साझा न करें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, इसके अलावा कार्यक्षेत्र में वांछित प्रगति की भी संभावना है। आप काफी मेहनत करेंगे जिस कारण अपने परिवार को समय कुछ कम दे पाएंगे और परिजनों को इसकी आपसे शिकायत रहेगी। अधिक विचार आप के मन को विचलित कर देंगे। जीवनसाथी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी राशि के लिए सितारों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने कामकाज पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे पाएंगे। पिताजी को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लिहाजा उनका ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेगा। पड़ोसियों से सावधान रहे अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही पुरानी समस्याओं का अंत होगा। आपके काम का तारीफ होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से समस्याओं का समाधान होगा। मिश्रित परिणाम देने वाला यह दिन अधिकांश रुप से आपके लिए अच्छा ही सिद्ध होगा। किसी से भी बात करें तो बिना भावनाओं में पड़े, सत्य और तथ्य आधारित, सीधी सपाट बात करें। पुराने मित्रों और संबंधियों की सहायता से आपके काम बनेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। महत्व के कार्य सिद्ध होंगे।

आपने Rashifal 15 July 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 15 July 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 15 July 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सावन में पाना है भगवान शिव की विशेष कृपा तो घर ले आएं ये सामान, चमकेगा भाग्य का सितारा

Back to top button