स्वास्थ्य

आयुर्वेद में बताई गई इन चीजों से दूर किया जा सकता है किसी भी तरह के दर्द को

पेट, जोड़ों और सिर में दर्द होना आम बात है और कई लोगों को अचानक से शरीर के इन हिस्सा में दर्द हो जाती है। इन जगहों पर दर्द होने पर आप दवा लेने से बचें और घरेलू उपायों को अपनाएं। हमारे आयुर्वेद में कई ऐसी चीजों का जिक्र किया गया है, जिनके इस्तेमाल से शरीर के कई हिस्सों में होने वाली दर्द को मिनटों में दूर किया जाता सकता है और आपको किसी भी तरह की दर्द निवारक दवा खाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। ये कौन से जादुई चीजें हैं जिनकी मदद से किसी भी तरह के दर्द को भगाया जा सकता है उनके नाम इस प्रकार हैं-

सरसों का तेल

सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से शरीर को काफी आराम मिलता है। जिन लोगों को सिर या कमर में दर्द होती है वो लोग सरसों के तेल को गर्म कर लें और इससे दर्द वाले हिस्से पर मालिश कर लें। मालिश करते ही दर्द एकदम सही हो जाएगा। सिर के अलावा कान के दर्द को सही करने में भी सरसों का तेल कारगर साबित होता है। आप सरसों के तेल को गर्म कर लें और इसमें कुछ लहसुन डाल दें। फिर इस गर्म तेल को रूई की मदद से अपने कान के अंदर डाल दें। ऐसा करने से आपको कान की दर्द से राहत मिल जाएगी।

हींग

हींग को पेट के लिए काफी लाभदायक माना गया है और रोजाना अगर थोड़े से हींग का सेवन कर लिया जाए तो पेट एकदम सही रहता है। पेट में दर्द अक्सर गैस, कब्ज, अपच, पेट फूलने के कारण ही होता है और अगर हींग को रोज खाया जाए तो पेट से जुड़ी ये समस्याएं नहीं होती हैं। वहीं अगर आपको पेट में दर्द हो जाता है तो आप हींग को थोड़े से पानी में घोल लें और इस पानी को पी लें। हींग का ये पानी पीने से तुरंत पेट का दर्द गायब हो जाएगा।

अदरक

जोड़ों की दर्द, खासी, ऐंठन और सूजन जैसी समस्या को अदकर खाकर दूर किया जा सकता है। अदरक का सेवन करने से ये सभी समस्या एकदम दूर हो जाती हैं। आप बस अदरक को गैस पर भून लें और फिर इसका सेवन कर लें। अदरक को खाते ही आपको तुरंत जोड़ों के दर्द से, ऐंठन और सूजन में राहत मिल जाएगी।

लौंग

दांत में दर्द होने पर अगर लौंग को या फिर इसके तेल को दांत पर लगाया जाए, तो दांत का दर्द सही हो जाता है। इसके अलावा शरीर के किसी हिस्से में सूजन होने पर लौंग के तेल से मालिश की जाए तो सूजन से आराम मिल जाता है।

ऐलोवेरा

ऐलोवेरा भी एक दर्द निवारक चीज है और इसके लेप की मदद से जोड़ों के दर्द को दूर किया जा सकता है। जोड़ों में दर्द होने पर आप ऐलोवेरा का जेल लेकर उसे अपने दर्द वाले हिस्से पर लगा लें। इस जेल को लगाते ही आपकी दर्द एकदम सही हो जाएगी। दर्द के अलावा अगर किसी चोट के घाव पर भी ऐलोवेरा को लगाया जाए तो घाव जल्द ही भर जाता है और घाव में दर्द भी नहीं होता है।

Back to top button