Trending

साप्ताहिक राशिफल: नवरात्र के इस सप्ताह में इन सात भाग्यशाली राशियो को मिलेगा माता रानी का वरदान

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह आपके साथ आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। किसी बड़े समारोह में सम्मानित हो सकते हैं। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह शेयर- सट्टा का प्रलोभन हानि पहुंचा सकता है। वाद-विवाद में भाग लेने से बचें। आपका साहस और सौभाग्य दोनो मिल कर आपको सफलता दिलवाएंगे। काफी सोच विचार के बाद आप कार्य अच्छी तरह से संपन्न कर पाएंगे।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ अनबन होने के योग बन रहे हैं।

करियर के विषय में : नौकरी और बिजनेस वाले लोगों के लिए ये समय अच्छा होगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह स्वास्थ्य की अनदेखी न करें वरना बीमार पड़ सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह कोई नया कार्य प्रारम्भ करने की योजना बनेगी। शिक्षा में उन्नति होगी। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। आप किसी की मदद करेंगे। जिससे आपको अच्छा लगेगा। आपको पता है कि ऐसे नेक कामों का भविष्य में अच्छा फल मिलता है। अपने आप को नया जीवन देने का सप्ताह है। नए विचारों से अपने जीवन में आए बदलाव को देख कर आप खुद ही बहुत खुश होंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह अपने प्रियतम के साथ आप भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। आपको उनके प्रति वफादार रहना होगा।

करियर के विषय में : कारोबार में व्यस्तता रहेगी। अधिकारी आपकी बातों को तवज्जो देंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपको आंखों की समस्या हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

माता रानी की कृपा से इस सप्ताह आपका व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। सुदूर यात्रा से लाभ होगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। प्रसन्नता रहेगी। पुरानी चिंताएं परेशान कर सकती है। आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मस्ती के मौके मिलेंगे। किसी यात्रा पर जाने के संकेत मिल सकते है। आपकी कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। इस सप्ताह किए गए कार्य में आपको यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी ।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेमी सावधान रहें, प्रेम प्रस्ताव असफल हो सकते हैं।

करियर के विषय में : अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। धन वृद्धि के भी शुभ संयोग इस सप्ताह बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत सामान्य रहेगी। बस थोड़ा-बहुत सिरदर्द परेशान कर सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह वैचारिक स्थिरता के कारण आप कार्य अच्छी तरह से संपन्न कर पाएंगे। खरीदारी में लापरवाही न बरतें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह सप्ताह शुभ है। सरकारी कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। आप अपनों के साथ समय बिताने के लिए उनके साथ किसी छोटी सी यात्रा पर भी जा सकते हैं। महिला मित्रों से काम से सहयोग मिलेगा एवं लाभ मिलने की उम्मीद है।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम संबंध में स्थिति धीरे-धीरे सुधरती जाएगी।

करियर के विषय में : इस सप्ताह निवेश के मामलों में सावधान रहना होगा। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर निवेश करें।

हेल्थ के विषय में : सेहत के साथ लापरवाही न करें, बाहर का खाना खाने से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आपका मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह उत्तम फलदायी रहेगा। नौकरी, शिक्षा और यात्राओं के लिए समय अनुकूल है। मानसिक रुप से आपकी स्थिति मजबूत बनी रहेगी। बेहतर सौदेबाजी के माध्यम से आप अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। आमदनी बढाने के लिए लगातार प्रयासरत रहने की संभावना है।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में सत्ता के इनकम बढ़ने के चांस है।

हेल्थ के विषय में : आपका शारीरिक स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह छोटे पर्यटन तथा भोजन और वस्त्र-परिधान इत्यादि से आप बहुत आनंदित रहेंगे। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। खुद को अशांत और असहज न होने दें। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार मजबूत स्थिति में पहुंचने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आप सभी परेशानियों और चिंताओं को पीछे छोड़ कर अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करना चाहेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में इस सप्ताह मिलाजुला असर आने वाला है।

करियर के विषय में : बिजनेस में कॉम्पिटीशन बढ़ेगा और आपके सामने बड़ा टारगेट भी रहेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान दें। काम के बोझ के कारण थकान रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

यह सप्ताह खूब व्यस्त रहने और काम करने का है। किसी पुराने मित्र के सहयोग से कोई बड़ा कार्य बनेगा। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा समय है। परिवार में किसी के तरफ से आपके लिए एक शानदार वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। अपने कीमती सामान को यूं ही कहीं पर भी ना छोड़ें। याद रखें पछतावे से सुरक्षा भली। किसी आप्रासांगिक विषय को लेकर नाराज होने से बचें।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपकी लव लाइफ में कुछ बदलाव आने वाला है।

करियर के विषय में : धन से सम्बंधित सभी समस्या इस सप्ताह दूर हो जाएँगी। कारोबार अच्छा चलेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत पर ध्यान देना आपके लिए अति आवश्यक है, पेट संबंधी बीमारी आपको कर सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह उच्च पदाधिकारियों की आप पर कृपा रहेगी। पिता की ओर से लाभ के संकेत है। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण करना पके लिए हितकर साबित होगा। नौकरी और कामकाजी जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पूरा प्रयास करें कि दूसरा व्यक्ति वही समझे जो आप कहना चाह रहे हैं। इससे आप अंत में बहुत सी परेशानियों से बच सकेंगे। इस सप्ताह आप पर सबकी नजर रहेगी।

प्यार के विषय में : यदि आप सिंगल हैं तो आपको इस सप्ताह एक रोमांटिक पार्टनर मिलने की संभावना है।

करियर के विषय में : आप के अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है।

हेल्थ के विषय में : खेलकूद में चोट लग सकती है। खाने-पीने पर कंट्रोल करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह दुर्घटना एवं आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें। भाषा एवं व्यवहार में मृदुता कायम रखें।। व्यवसायियों को कुछ आकर्षक सौदा मिलने की संभावना है। पेशेवर मोर्चे पर आप दिए गए समयसीमा में आसानी से अपना काम निपटा सकते हैं। आपकी मधुर वाणी सबको आकर्षित करेगी। आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है जिसकी वजह से चोट लगने के संकेत हैं। आपको इससे डरने की आवश्यकता नहीं है।

प्यार के विषय में : आपको किसी की तरफ से शादी का प्रपोजल भी मिल सकता है।

करियर के विषय में : मनपसंद जॉब की तलाश में लगे लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।

हेल्थ के विषय में : आलस्य और थकान रहेगी। आंखों में जलन हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह परिवार के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घरेलू मोर्चे पर आप किसी परिस्थिति को बिगङने से पहले संभाल सकते हैं। मशहूर होने का आपका सपना इस सप्ताह पूरा हो सकता है। माता लक्ष्मी की कृपा से आपको अचानक कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। इसलिए काफी दिनों से चल रही आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। बचत पर ध्यान केंद्रित रहेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस में सावधानी रखें। किसी को पैसा उधार न दें।

हेल्थ के विषय में : अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

संघर्ष के बाद कोई कई दिनों से लंबित कार्य इस सप्ताह पूर्ण होगा। धन का व्यय होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर अचानक बहुत आगे बढने की संभावना है। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। इस सप्ताह आपको नए दोस्त से प्रस्ताव मिल सकता है। आप किसी पारिवारिक समारोह में भी भाग लेंगे। अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर इस समारोह में भाग अवश्य लें इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी।

प्यार के विषय में : किसी बात पर जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

करियर के विषय में : कारोबार अच्छा हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत से जुड़ी परेशानियाँ असहजता का कारण बन सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह मीन राशि वालों को धन संबंधी एवं लेन-देन संबंधी सभी कार्यों में सावधानी रखने की जरूरत है। किसी के साथ विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। मित्रों एवं परिजनों के साथ मनमुटाव होने की आंशका है। व्यापार के मोर्चे पर सामने आए मौके का पूरा फायदा उठाने में असफल साबित हो सकते हैं। किसी काम के लिए लिया हुआ निर्णय पूरा हो जाएगा। कही पर अटका हुआ पैसा मिलने के आसार है।

प्यार के विषय में : दाम्पत्य जीवन में चल रहे तनाव इस सप्ताह खत्म हो सकते हैं।

करियर के विषय में : धन लाभ के लिए थोड़ी मेहनत भी करनी पड़ सकती है। स्टूडेंट्स को आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : आलस्य के कारण पढ़ाई में रुकावट आने की संभावना है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 8 अप्रैल से 14 अप्रैल का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 8 अप्रैल से 14 अप्रैल का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 8 अप्रैल से 14 अप्रैल’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : ये नौ दिन देते हैं ब्रह्मांड में आनंदित रहने का अवसर, इन तीन मौलिक गुणों से निहित है नवरात्री

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online toto togel toto slot sesetoto toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto toto togel mma128 Winsortoto toto togel neototo ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor toto slot slot neototo toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel situs toto situs toto situs toto ayamtoto kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ dvtoto dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau slot gacor toto slot benteng786 batak5d batak5d batak5d slot gacor 988slot kari4d mekar99 sulebet mekar99 lapak7d marontoto garudabet168 jagoan 4d sido247 wika togel togel900 wika togel slot rp888 slot gacor slot gacor link slot gacor togel900 togel900 sulebet toto 4d Slot demo slot mahjong toto togel toto slot licin4d agen bola terpercaya vegas969 japan168 benteng 786 piton 786 4d slot dana xyz388 situs toto toto slot vipslot55 slot dana pascol4d sulebet emas 55 slot gacor slot gacor asupantoto slot88 slot88 slot gacor pentastogel elegantoto gamtoto toto togel slot thailand toto togel demo slot situs toto situs toto RP888g slot pulsa Indosat slot gacor ayamtoto situs toto terpercaya situs toto toto togel slot starjp milan69.it.com https://feedco.com.sa/ juara228 slot88 judolbet88 login slot gacor benteng786 slot resmi Slot Thailand toto togel situs toto https://journal.apindo.or.id https://itbmwakatobi.ac.id/ venom55 angker4d mayorqq kiostoto arahtogel taruhanbola taruhanbola Slot Pulsa Indosat https://old.ccmcc.edu naruto88 leon188 login mpomax situs togel terpercaya bandar togel