बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा ने पहन ली ऐसी ड्रेस, देखकर बेकाबू हुए निक जोनास ने सबके सामने ही कर दिया ये काम

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में इन दिनों अपने जलवे बिखेर रही हैं। बहुत जल्द उनकी फिल्म इजन्ट इट रोमांटिक रिलीज होने वाली है और इसलिए प्रियंका इस फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। प्रियंका की ये हॉलीवुड में तीसरी फिल्म है। इससे पहले रिलीज हुई उनकी फिल्मों में प्रियंका के काम को काफी पसंद किया गया था। अब उनकी ये रोमांटिक फिल्म रोमांटिक महीने में रिलीज हो रही है। लॉस एंजेलिस में इस फिल्म का प्रीमियर रखा गया था जहां दीपिका ने ऐसी ड्रेस पहन कर पहुंची थी जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए। वहीं उनके पति निक जोनास उन्हें देखकर खुद को संभाल ही नहीं पाए।

देसी गर्ल को देखकर बेकाबू हुए विदेशी सैय्यां

प्रियंका ने मस्टर्ड और गुलाबी कॉम्बिनेशन में नो स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनी थी जिसमें वो काफी शानदार लग रही थीं। साथ ही उन्होंने ओपन हेयर कर रखा था और लाइट मेकअप किया था जिसमें वो गजब की खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि प्रियंका का ये खूबसूरत गाउन Vivenne Westwood कलेक्शन से था। उनंकी ये .ड्रेस डॉयमंड स्टड के साथ थी। वहीं उनकी पति निक भी ऑलिव ग्रीन पैंट और ब्लेजर में गजब हैंडसम लग रहे थे।

निक औऱ प्रियंका शादी के बाद से कैमरे के सामने अक्सर ही रोमांस करते दिख जाते हैं। यहां भी दोनों नें एक से बढ़कर एक पोज दिया वहीं निक प्रियंका को देखकर इतने खुश हो गए कि उन्हें लिप किस भी कर लिया। Isn’t It Romantic का प्रमोशन कर रहीं प्रिंयका ने निक के साथ जैसा रोमांस किया उससे सबके दिल में ये ही बात थी कि Isn’t It romantic? बता दें कि ये एक रोमिंटक कॉमेडी फिल्म है जिसमें प्रियंका इसाबेला को रोल में नजर आएंगी। बॉलीवुड की देसी गर्ल पीसी इससे पहले सीरियल क्वांटिको में नजर आ चुकी हैं और उनके काम को काफी पसंद किया गया साथ ही वह बेवॉच में निगेटिव किरदार में दिख चुकी हैं।

बॉलीवुड में कमबैक कर सकती हैं प्रियंका

बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो प्रियंका ने आखिरी बार काम संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में किया था जिसमें वो काशी के रोल में नजर आई थी। अब खबर है कि प्रियंका हीरामंडी में रोल करती दिख सकती हैं। इस फिल्म का निर्माण संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। वहीं प्रियंका को पहले सलमान की भारत का भी ऑफर मिला थ, लेकिन सगाई और शादी के चलते प्रियंका ने इस फिल्म से इनकार कर दिया था।

प्रियंका ने उम्मेद भवन में शादी रचाई थी जिसके फंक्शन की तस्वीरें अभी तक सामने आ रही हैं। प्रियंका ने इस बात का खुलासा किया कि वह विदेश में शादी रचाने का सोच रही थीं, लेकिन निक की इच्छा थी कि वह उनके देश में विवाह करके तब उन्हें अपने साथ अपने घर ले जाएं। प्रियंका के ससुराल वाले भी प्रियंका को अक्सर तोहफे औऱ सरप्राइज देते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका के सास ससुर ने उन्हें सरप्राइज रिसेप्शन पार्टी दी थी वहीं वह अपने जेठ जेठानी और पति के साथ कैलिफोर्निया में हॉलीडे भी मना रहीं थीं।

यह भी पढ़ें

Back to top button