Trending

साप्ताहिक राशिफल : इस सप्ताह इन 6 राशियों के बुरे दिन होंगे खत्म, भोलेनाथ करेंगे बेड़ा पार

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 4 फरवरी से 10 फरवरी तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह संघर्ष भरा है आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और ऐसी भाषा का प्रयोग करने से बचे जिससे परिवार वालों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। समझ-बूझ के कदम उठाने का सप्ताह है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। अपने पार्टनर के साथ मिलकर कहीं घूमने जा सकते हैं। साहित्य और कला आपको आकर्षित करेंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा साबित हो सकता है। प्रेमी के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बने हुए हैं।

करियर के विषय में : मेडिकल और कानूनी पढ़ाई करने वालों के लिए ये सात दिन अच्छे रहेंगे। अन्य फील्ड वालों के लिए ये सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा।

हेल्थ के विषय में : आप अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए कसरत और योग पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आप ऐसे लोगों से संपर्क करने की कोशिश करें, जो आप के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस सप्ताह मेहमानों की आपके घर पर खूब खातिरदारी होगी और आप उनके साथ का खूब आनंद लेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेते रहें आप को बहुत खुशी मिलेगी। कुछ ऐसी घटनाएँ आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप खुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में कोई फैसला लेने में कन्फ्यूजन हो सकता है।

करियर के विषय में : बिजनेस में बड़ा फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स कैम्पस सिलेक्शन में सफल हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : अगर आपको कोई स्वास्थ्यगत समस्या हो, चिकित्सक को दिखा लें अपने आप कोई दवा न खरीदें अपनी ओर से ली गई दवा आपका स्वास्थ्य और खराब कर सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपको नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने के आसार हैं। भाई-बहनों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आपके अंदर योग, ध्यान करने की प्रवृति बढ़ेगी। आपके विरोधियों की पराजय होगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। जो लोग साथ में सहयोग का कार्य करते है। उन्हे सावधान रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्यो में धन खर्च होगा। विवाद में विजय मिलेगी। आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

करियर के विषय में : लाभ के सौदे अच्छे रहेगे। रोजगार प्राप्ती की संभावना है। निवेश कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : आपको अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है, खास तौर पर रक्तचाप के मरीजों को।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस सप्ताह आप सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रिय नजर आएंगे। आप अपने प्रतिस्पर्धियों को पराजित करने में कामयाब रहेंगे। कोशिश करने से आप सभी प्रकार की परेशानियों का हल ढूंढने में सक्षम होंगे। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ सकता है। माता-पिता से आर्थिक लाभ होगा। आपके व्यक्तित्व का प्रभाव दूसरों पर पड़ेगा। सहयोगी आपसे ईर्ष्या करेंगे। सौदेबाजी में सफलता मिलेगी। अपनों का साथ उत्साह बढ़ाएगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह प्रेम संबंधों में चल रहे असंतोष का मामला खुलकर सामने आ सकता है।

करियर के विषय में : व्यवसायी जातकों को इस सप्ताह आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत का ध्यान रखें, मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आप शारीरिक और मानसिक तौर पर आनंदित रहेंगे। अपने प्रिय को नजरंदाज करना घर पर तनाव का कारण बन सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा सप्ताह है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। उत्तेजित होके फैसले करेंगे तो गलती हो जाएगी और गलती हो जाएगी तो मन में घबराहट पैदा हो जाना स्वभाविक है इसलिए थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा ताकि बचाव का माहौल बना रहे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में चल रहे पुराने टेंशन खत्म होने के योग बन रहे हैं।

करियर के विषय में : आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। कार्य और व्यवसाय में तरक्की के लिए मेहनत करनी होगी।

हेल्थ के विषय में : इन दिनों में आपको वात रोग हो सकते हैं। भोजन में भी सावधानी रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस सप्ताह आपके जीवन में नई खुशियों का आगमन होगा। अपने परिवार के पुराने कर्ज को आप चुकाने में सफल होंगे। इस सप्ताह व्यापारिक दृष्टिकोण से आपको भारी धन लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। सहायता करने और लेने में अपने पूर्वाग्रहों को आड़े ना आने दें, इससे आपकी प्रगति के नए रास्ते खुल सकते हैं। इस सप्ताह कोई भी बदलाव नयी सफलता ही लाएगा। आप भाग्य की अनुकूलता का लाभ उठाएंगे।

प्यार के विषय में : अपने प्रिय से कुछ भी तल्ख़ कहने से बचें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : रोजगार में इस सप्ताह कुछ आकस्मिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत अच्छी रहेगी और आपकी रुचि योगा व ध्यान से जुड़ी गतिविधियों में बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपके अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे इस सप्ताह आपके दिमाग पर छा जाएंगे। अपने से छोटों की गलतियों को माफ करेंगे जिससे मन में प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक क्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने से घर में खुशहाली रहेगी। पेशेवर स्तर पर कई सारे अच्छे मौके मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। व्यापार विस्तार में पैसा लगाना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : सरकारी कर्मचारियों के लिए यह सप्ताह बेहद अच्छा रहेगा। विदेश से आपको समाचार मिलेंगे।

करियर के विषय में : करियर में कुछ नए मौके आपको जल्दी मिल सकते हैं। नौकरी बदलते हैं, तो यह आपके ही फेवर में साबित होगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह थकावट रहेगी। आराम करें नहीं तो परेशानी भी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह सारी चिंताएं खत्म हो जाएगी व सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आपकी क्रिएटिविटी आपको पुरष्कृत करेगी। अस्थिर स्वभाव के चलते अपने प्रिय के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। यह सप्ताह मिश्रित फलदायक होगा। दफ़्तर का माहौल आपके लिए काफ़ी मुश्किल हो सकता है। लेखन और साहित्य से संबंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी।

प्यार के विषय में : जो जातक अपने जीवन में किसी साथी के आने का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्यशाली साबित हो सकता है।

करियर के विषय में : काम-धंधा और नौकरी बेहतर स्थिति में पहुंच जाएगी।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोग परेशान कर सकते हैं। चोट भी लग सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप लोगों से अपने काम निकलवाने में बहुत हद तक सफल रहेंगे। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं। इस सप्ताह परिश्रम की अधिकता रहेगी। यात्रा मन को सुकून देगी। अचानक धन लाभ हो सकता है जिसकी कल्पना आपको न रही होगी। समय पर आए मौके का फायदा उठाए वरना पछतावा होगा। सरकारी कर्मचारियों के लिए समय ठीक रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होने में थोड़ा समय लग सकता है।

प्यार के विषय में : रिश्तों में मधुरता आयेगी। लवमेट मंदिर के बाहर जरूरतमंदों को विनम्रता से वस्त्र का दान करें ।

करियर के विषय में : करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है।

हेल्थ के विषय में : किसी समस्या के कारण आपको मानसिक तनाव रह सकता है। हालाँकि योग-ध्यान के जरिए आप इस तनाव से मुक्ति पा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह सभी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। परिवार के सदस्य कोई चीज की मांग कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत के दम पर कई बड़ी सफलताएं मिलेंगी। कहीं कहीं आपको अपनी मधुर वाणी का लाभ मिलेगा। चारों ओर आपकी प्रशंसा होगी। छोटी बातों पर ध्यान देने से आपको कामकाज में सफलता मिल सकती है। मित्रों के साथ पिकनिक का आयोजन हो सकता हैं।

प्यार के विषय में : संबंधों में प्रेम और सम्मान की प्रधानता बनी रहेगी।

करियर के विषय में : अपने करियर और बिजनेस को प्लान करके चलेंगें तो बेहतर होगा वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है।

हेल्थ के विषय में : छात्रों को इस सप्ताह आसानी से सफलता प्राप्त होगी, आगे की योजना बनाने के लिए शुभ समय है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें, खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। आप अपने काम में अत्यधिक व्यस्त होने के कारण अपने परिवार के लिये समय नही निकाल पायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा महसूस होगा, आपकी उन्नति भी होनी संभव है, व्यावसायिक क्षेत्र में अत्यधिक गंभीर रहने की जरूरत है। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है, समय आपके अनुकूल है। सप्ताह के मध्य में आपको आर्थिक मामलों में सावधान रहने की और लेन-देन में सतर्कता बरतने की सलाह है।

प्यार के विषय में : यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए बेहद अनुकूल और सकारात्मक रहेगा, प्रेमी युगल एक-दूसरे के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।

करियर के विषय में : ऑफिस या फील्ड का माहौल आपके फेवर में हो सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत करनी होगी।

हेल्थ के विषय में : गैस और एसिडिटी से परेशानी बढ़ सकती है। भोजन पर ध्यान दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपके साहस से आपकी परेशानियां दूर होंगी तथा काम काज को लेकर स्थितियां बेहतर होंगी। गाड़ी घर इत्यादि की सुख सुविधा प्राप्त होने में विलंब तथा बाधा उत्पन्न हो सकता है। नौकरी-व्यवसाय में परिवर्तन या ट्रांसफर होने की संभावना है। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। परिवार के सदस्य सहयोगी होंगे, लेकिन उनकी काफी सारी मांगें होंगी। आपके अपूर्ण कार्य पूर्ण होने से आनंद में वृद्धि होगी

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी से या जीवनसाथी से जितना हो सके, प्रेम से बात करे नहीं तो आप दोनों के बीच वाद-विवाद होना संभव है।

करियर के विषय में : नया कोर्स या नई विधा सीखने की शुरुआत करें। समय अच्छा है। कोई जटिल समस्या सुलझाने में सफल रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य आम तौर पर अच्छा रहेगा। लेकिन अस्वस्थता के कारण मानसिक तनाव-दबाव भी रहेगा।

आपने साप्ताहिक राशिफल 4 फरवरी से 10 फरवरी का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 4 फरवरी से 10 फरवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 4 फरवरी से 10 फरवरी’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : घर में केवल सही दिशा में ही रखें पानी, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya won91 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online slot 4d slot jepang gaib4d slot gacor situs toto situs toto toto togel toto 4d hantutogel naruto 88 slot dana gacor sontogel login gaib4d ilmutoto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq toto slot toto slot situs toto situs togel toto macau slot gacor hari ini toto sensa138 sensa138 sensa138 slot 4d mayorqq situs togel ib88 hoki99 mayorqq https://sensa138game.it.com/ dewadora login toto slot dewadora login toto slot dewadora login toto slot login dewadora situs togel situs togel toto slot toto slot toto slot bandar slot sensa138 slot gacor situs toto https://alkemieicecream.com situs toto toto slot nolimithoki Slot Maxwin situs toto situs togel slot gacor toto slot toto1000 toto sbctoto https://injectcare.com/ situs toto link slot situs toto toto slot CONGOR4D Depobos dentoto toto amatogel situs togel naruto 88 toto tribun62 situs toto situs toto MAXWIN288 CUAN288 JHONBET77 tribun62 Slot Online pajaktoto rtp pajaktoto rtp RP888 rp888 TOTO SLOT https://esteticadentalavanzada.com/radiologia-dental.html https://www.reflex-health.com/index_shtml situs toto pajaktoto pajaktoto rtp pajaktoto slot slot toto slot777 https://vostokintur.ru/ monk4d MAXWIN288 SLOT HMSLOT99 slot deposit 1000