बॉलीवुड

बॉलीवुड में अगर बनीं ये जोड़ियां तो बॉक्स ऑफिस पर मच जाएगा तहलका

बॉलीवुड में जोड़ियों का हमेशा से एक अलग जलवा रहा है। फिल्मों में इतनी शानदार जोड़ी बनी कि फिल्म अगर हिट ना भी हुई हो तो जोड़ी सुपर हिट हो गई। यहां कुछ जोड़ियों ने इतिहास भी रच दिया है। जैसे अमिताभ- रेखा, शाहरुख-काजोल, गोविंदा-करिश्मा, दीपिका-रणवीर। इनकी जोड़ियों ने फिल्मों में एक ऐसी कैमेस्ट्री दिखाई जिसने फिल्मों को सुपरहिट भी बनाया और साथ ही दर्शकों के दिलों पर राज भी किया, लेकिन यहां हम उन जोड़ियों के बारे में बात नहीं कर रहे जिन्हंने धमाल मचा दिया है। हम उन जोड़ियों क बात करने जा रहे हैं जो अभी तक बनी ही नही है। अगर यह जोड़ियां भविष्य में कभी बनीं तो फिल्में वाकई शानदार होंगी। आपको बताते हैं कौन हो सकती हैं वह जोड़ियां।

आयुष्मान खुराना-आलिया भट्ट की जोड़ी

एक्टिंग की खान आयुष्मान एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। हाल में ही में उनकी दो फिल्में अंधाधुन और बधाई हो नो रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। साथ ही अब आयुष्मान की फिल्मों में लोगों का इंटरेस्ट भी बहुत बढ़ चुका है।वहीं दूसरी तरफ हैं क्यूट बबली गर्ल आलिया भट्ट जिनकी खूबसूरती और अदाकारी दोनों के ही दीवानें हैं। अभी तक तो आयुष्मान और आलिया भट्ट की किसी भी फिल्म में जोड़ी नहीं बनी है, लेकिन अगर कभी इनकी जोड़ी बनती है तो फिल्मों में इनकी कैमेस्ट्री अच्छी लगेगी।

आदित्य कपूर- सोनम कपूर की जोड़ी

आदित्य कपूर का फिल्मी ग्राफ अभी थोड़ा नीचे चल रहा है और अभी उनके हाथ में किसी फिल्म की कोई खबर नहीं आ रही है। फिलहाल आदित्य ने जितनी भी फिल्में की हैं उनमें उनकी हिरोइन श्रद्धा कपूर रही हैं। डियर जिंदगी में आलिया के साथ भी वह अच्छे लग रहे थे। वहीं दूसरी तरफ सोनम कपूर अभी अपनी शादीशूदा जिंदगी इन्ज्वॉय कर रही हैं। हालांकि सोनम अगर कोई फिल्म करती हैं और आदित्य उस फिल्म में उनके हीरो बने तो यह जोड़ी भी कमाल दिखा सकती है।

राजकुमार राव-परीणिती की जोड़ी

फर्श से अर्श का सफर तय करने वाले राजकुमार राव ने शादी में जरुर आना और स्त्री फिल्म से सफलता के झंडे गाढ़ दिए। हालांकि परीणिती की फिल्म नमस्ते इंग्लैंड कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अर्जुन कपूर के साथ इश्कजादे में धमाल मचाने वाली परी दोबारा वह जादू नहीं दिखा पाई। हालांकि राजकुमार अपनी एक्टिंग का दांव दिखा चुके हैं और परी भी धीरे धीरे सफलता की ओर बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर भविष्य में इनकी जोड़ी बनती है तो सफल होंने के आसार बहुत ज्यादा है।

रणवीर सिंह कैटरीना कैफ की जोड़ी

वैसे तो इनका रिश्ता एक अलग मायने में कुछ और है क्योंकि रणवीर की पत्नी दीपिका के एक्स रनबीर की एक्स रह चुकी हैं कैटरीना। हालांकि अगर यह रिलेशन इतना कॉन्ट्रोवर्सियल है तो फिर अगर यह जोड़ी कभी भविष्य में बनती है तो फिर कहानी भी देखने लायक होगी। क्या पता सिलसिला जैसी कोई कहानी इन लोगों को लेकर कोई निर्देशक बना दें।

रनबीर कपूर जान्हवी कपूर की जोड़ी


हालांकि रनबीर कपूर को इंडस्ट्री में आए एक लंबा चौड़ा वक्त बीत चुका है और वह एक स्थापित कलाकार भी बन चुके हैं, लेकिन दूसरी स्टार किड जान्हवी रनबीर की जोड़ी कमाल दिखा सकती है। वैसे जानह्वी की डेब्यू फिल्म धड़क को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन रनबीर के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी जम सकती है।

यह भी पढ़ें

Back to top button